आज के हमारे इस लेख मे आप जानेंगे कि उत्तराखंड की राजधानी क्या है (Uttrakhand ki Rajdhani kya hai). यह राज्य भारत के उत्तर मे स्थित है। यहाँ पर अनेक हिन्दू मंदिर व तीर्थ स्थल केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री आदि है जिस कारण इस राज्य को देव भूमि के नाम से भी जानते है।
हम आपको आज के इस लेख मे उत्तराखंड की राजधानी क्या है या उत्तराखंड की राजधानी कहाँ पर है (Uttrakhand ki rajdhani kahan par hai) और इसके साथ यहाँ के दर्शनीय स्थल के बारे मे भी आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

उत्तराखंड की राजधानी क्या है – Uttrakhand ki Rajdhani kya hai
उत्तराखंड राज्य की नीव 9 नवम्बर 2000 को रखी गयी थी। यह भारत का 27 वां राज्य है, इसके साथ यह राज्य भारत का 5 वां राज्य है जिसकी दो राजधानियां है। देहरादून, जोकि यहाँ की शीतकालीन राजधानी और दूसरी राजधानी गैरसैंण, यह ग्रीष्मकालीन राजधानी है।
देहरादून:- वर्ष 1966 मे देहरादून को उत्तराखंड राज्य की राजधानी बनाया गया था। इसका मुख्यालय देहरादून नगर मे ही स्थित है। यह शहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से केवल 230 किलोमीटर की दूरी पर दून घाटी मे है। यह समुद्र ताल से 1400 फीट की ऊंचाई पर बसा है।
यह शहर अपनी संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा और स्थापत्य के लिए बहुत अधिक प्रशिद्ध है। इस शहर का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। देहरादून अभी शीतकालीन अस्थाई राजधानी के रूप मे है।
गैरसैंण:- गैरसैंण राजधानी उत्तराखंड के चमोली जिले मे स्थित है। जिस समय से उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई है उसी समय से गैरसैंण को यहाँ की राजधानी घोषित करने की मांग की जाती रही है।
यह राजधानी देहरादून से 260 किलोमीटर की दूरी पर है, वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यह 450 किलोमीटर की दूरी पर है। यह उत्तराखंड की दुधा टोली पहाड़ी पर बसा हुआ है।
उत्तराखंड की राजधानी क्या है | देहरादून (शीतकालीन) गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन) |
जिले | 13 |
क्षेत्रफल | 53,483 वर्ग किलोमीटर |
जनसँख्या | 10,086,292 |
उत्तराखंड के जिले
उत्तराखंड मे कुल 13 जिले है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा जिला चमोली और सबसे छोटे जिले मे चम्पावत शामिल है, जनसँख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा जिला हरिद्वार और सबसे छोटा जिला रुद्रप्रयाग है।
उत्तराखंड का क्षेत्रफल
उत्तराखंड केक्षेत्रफल की बात की जाये तो यह 53,483 वर्ग किलोमीटर के आसपास है। वही देहरादून राजधानी 300 वर्ग किलोमीटर और गैरसैंण राजधानी 7.53 वर्ग किलोमीटर मे है।
उत्तराखंड की जनसँख्या
उत्तराखंड राज्य की कुल जनसँख्या वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 10,086,292 है। इसमे 5,137,773 पुरुष और 4,948,519 महिलाएं शामिल है।
उत्तराखंड की भाषा
उत्तराखंड मे बोल चाल के लिए गढ़वाली व कुमाउनी भाषा का प्रयोग किया जाता है, इसके अलावा हिंदी व संस्कृत यहाँ की राजभाषा है।
उत्तराखंड की सीमा से जुड़े राज्य
उत्तराखंड राज्य की सीमा हिमाचल प्रदेश, दूसरे देश तिब्बत व नेपाल से जुडी हुई है।
उत्तराखंड की राजधानी मे यातायात की सुविधा
- देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादूनमे सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग उपलब्ध है।
सड़क मार्ग के द्वारा यह शहर देश के सभी राज्यों से उचित प्रकार से जुडा है। यहाँ पर देहरादून बस अड्डा है जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक बस सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही आप अपने निजी वाहनों से सड़क मार्ग के जरिये बहुत आसानी से पहुँच सकते है।
वायु मार्ग के बारे मे बात की जाये तो जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के सबसे पास है इसकी दूरी 25 किलोमीटर है। आप देश के दूसरे शहरों से यहाँ आ कर फिर बस या टैक्सी से देहरादून पहुँच सकते है। एक हफ्ते मे इंडियन एयरलाइन्स की 5 फ्लाइट दिल्ली से देहरादून जाती है।
देश के मुख्य शहरो दिल्ली, लखनऊ, कोलकत्ता, मुंबई आदि से देहरादून रेल मार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है। दून एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस जैसी रेल प्रतिदिन निश्चित रूप से चलती है।
- गैरसैंण
गैरसैंणमे भी आप सभी प्रकार के यातायात जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग के जरिये पहुंच सकते है।
सड़क मार्ग के लिए यहाँ से प्रतिदिन उत्तराखंड परिवहन की बसे चलती है। इसके साथ ही उत्तर भारत के दूसरे प्रदेशो से भी बस सुविधा उपलब्ध है। नेशनल हाईवे 9 से आप दिल्ली से गैरसैंण तक पहुँच सकते हो।
गैरसैंण मे वायु मार्ग द्वारा पहुचने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट के द्वारा जाया जा सकता है। इस एयरपोर्ट की यहाँ से 200 किलोमीटर की दूरी है। सभी शहरो से आप हवाई मार्ग द्वारा पहुँच कर आगे के लिए सड़क मार्ग चुन कर यहाँ पहुँच सकते है।
रेल मार्ग से यहाँ पहुँचने के लिए आपको गैरसैंण का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठ गोदाम पड़ेगा। यह रेलवे स्टेशन 173 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश के दूसरे बड़े शहरो से यहाँ तक पहुँचने के लिए कई ट्रेन चलती है।
उत्तराखंड के पर्यटन स्थल
उत्तराखंड मे अनेक पर्यटन स्थल है जहाँ केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग पर्यटन के लिए आते है।
- ऋषिकेश:- ऋषिकेश उत्तराखंड का प्रशिद्ध स्थान है। यह प्राचीन और सुन्दर मंदिरों के कारण विश्वभर मे मशहूर है, इसके साथ ही यहाँ कैफ़े, योगाश्रम और एडवेंचर एक्टिविटी भी की जाती है। जो भी यहाँ घुमने जाता है वह राफ्टिंग का लुत्फ़ जरुर उठता है।
- हरिद्वार:- हरिद्वार यानि हरी का द्वार, जिसका अर्थ है जहाँ हम प्रभु के दर्शन कर सकते है। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, इसे सात सबसे पवित्र शहरो मे से एक माना गया है।
यह अनेक आश्रमों, मंदिरों और संकरी के कारण पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है देश विदेश से सैलानी यहाँ दर्शनों को आते है। हरिद्वार मे हर 12 साल बाद कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है जिसके लाखो की संख्यां मे साधू संत और श्रद्धालु भाग लेते है।
- देहरादून:- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी पर्यटन के लिए बहुत मशहूर है। यहाँ हरेभरे पेड़, नीला आकाश, ठंडा और सुहाना मौसम और बढ़िया खाना आपकी ट्रिप को मजदेदार बनने के लिए काफी है। अगर आप वीकेंड पर कही बहार घूमना चाहते है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।
- नैनीताल:- यह उत्तराखंड के सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थलों मे शामिल है। नैनीताल पहाडियों के बीच मे बसा हुआ है, इसे नैनी झील के नाम से भी जानते है। यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता देखते ही बनते है, बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां और झीलों के कारण यह पर्यटन के लिए बहुत अच्छी जगह है।
- मसूरी:- मसूरी पर्यटन स्थल विश्वभर के पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और विशेषताओ के कारण सदैव आकर्षित करता रहा है। यह हिमालय पर्वत माला की तलहटी के बीचो बीच स्थित है। इसे क्वीन ऑफ़ द हिल्स भी कहा जाता है। यहाँ का “कैम्पटी फॉल” दर्शको के आकर्षण का मुख्य केंद्र है, इसके साथ ही आप बर्फ़बारी का मजा भी उठा सकते है।
- यमनोत्री:- यमनोत्री एक पवित्र धार्मिक स्थल है जहाँ से यमुना नदी की उत्पति हुई थी। यह चार धामों मे से एक है, जो कि गढ़वाल मे 3293 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय मे स्थित है। यमुना नदी को मौत के देवता यम की बहन के रूप मे जाना जाता है और मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति अपने अंतिम दिनों मे यमुना नदी मे डुबकी लगता है तो उसकी मृत्यु दर्द रहित होती है।
- केदारनाथ:- जैसा कि हम जानते है कि उत्तराखंड देवो की भूमि है तो यहाँ पर अनेक धार्मिक स्थल है उनमे से सबसे प्रशिद्ध स्थल केदारनाथ है। यह प्राचीन शिव मंदिर के लिए जाना जाता है, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर अनेक श्रद्धालु यहाँ दर्शन की अभिलाषा से पहुँचते है।
यहाँ का केदारनाथ मन्दिर चोरबाडी ग्लेशियर और केदारनाथ की ऊँची ऊँची चोटियों से घिरा है, जो बर्फ से ढकी रहती है। यहाँ का नजारा अद्भुत है जो पर्यटन के लिए बहुत उचित है।
- बद्रीनाथ:- बद्रीनाथ भी चार धामों मे शामिल है, जो नर और नारायण पर्वत श्रृंखलाओ से घिरा हुआ है। यह नीलकंठ पर्वत के ऊपर स्थित है। यह धाम बद्रीविशाल यानि भगवन विष्णु को समर्पित है। इस धाम का उल्लेख कई वेदों मे पाया गया है जिस कारण यह श्रद्धा का मुख्य केंद्र है।
- गंगोत्री:- गंगोत्री उत्तरकाशी मे स्थित चार धामों मे शामिल है यहाँ अनेक पर्यटक देश विदेश से आते है और प्रभु की भक्ति मे लीन रहते है। हिन्दू कथाओ के अनुसार राजा भागीरथी की तपस्या से प्रसन्न हो कर देवी गंगा धरती पर उनके पूर्वजों को पाप से मुक्त करने के लिए अवतरित हुई थी।
- औली:- उत्तराखंड का एक और खुबसूरत पर्यटन स्थान औली है। यहाँ पर भी घुमने के लिए कई जगह है। आप यहाँ सेब के बाग़, पुराने ओक और देवदार के पेड़ देख सकते है। यहाँ पर स्कींइग भी की जा सकती है इसके साथ ही यहाँ जगह ट्रैकिंग के लिए प्रशिद्ध है। यहाँ स्थान समुद्र से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहाँ आप बर्फ से ढके पहाड़ो का मजा उठा सकते है।
- रानीखेत:- उत्तराखंड के मुख्य पर्यटन स्थलों की बात की जाये और रानीखेत का नाम न आये यहाँ तो नामुमकिन है। यह जगह अंग्रेजो के द्वारा विकसित की गयी थी। रानीखेत की जलवायु शांत और प्राकृतिक सुन्दरता टूरिस्टों को बहुत आकर्षित करती है। यह कुमाऊ रेजिमेंट के मुख्यालय के लिए भी जाना जाता है।
- अल्मोड़ा:- हिमालय पर्वतमाला के जंगले मे फैला हुआ एक विशाल शहर अल्मोड़ा है। इस जगह को देखने पर यह घोड़े के जूते की तरह नजर आती है। यहाँ की सांस्कृतिक विरासत, लाजवाब खाना और वन्य जीवन इसे खास बनाता है।
- धनौल्टी:- धनौल्टी अपने खुबसूरत प्राकृतिक नजारो के लिए फेमस है। यह मसूरी से 62 किलोमीटर की दूरी पर है और समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर है। धनौल्टी घुमने के लिए आपको गर्मियों के मौसम मे जाना चाहिये क्योकि यहाँ के ऊँचे पहाड़ और वादियाँ पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करती है।
उत्तराखंड – FAQ
प्रश्न- उत्तराखंड की राजधानी कौन सी है?
उत्तर- देहरादून व गैरसैंण
प्रश्न- उत्तराखंड की जनसँख्या क्या है?
उत्तर- 10,086,292
प्रश्न- उत्तराखंड का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- 53,483 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न- उत्तराखंड मे कितने जिले है?
उत्तर- 13
प्रश्न- उत्तराखंड की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 9 नवम्बर 2000
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख की सहायता से आपको उत्तराखंडकी राजधानी क्या है (Uttrakhand ki rajdhani kya hai) या उत्तराखंडकी राजधानी कहाँ है (Uttrakhand ki Rajdhani kahan hai) और इसके साथ यहाँ के दर्शनीय स्थल कौन से है के बारे मे भी आपको जानकारी दी है।