आज के इस लेख में हम आपको टॉप 10 मोबाइल कंपनी इन इंडिया 2021 के बारे में बताने वाले हैं, क्योंकि एक भारतवासी को इसकी जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि उसके देश में Top 10 Indian Mobile Companies 2021 कौन-कौन से हैं यानी कि भारत में किस brand का mobile phone बनाया जाता है।
यदि reports उठाकर देखा जाए, तो Indian market में international mobile companies का दबदबा बना हुआ है। खासकर Chinese smartphone companies भारतीय market में अपना कब्जा जमाए हुए हैं और सिर्फ smartphone ही नहीं others electronic चीजों में भी Chinese company भारत में अपना बाजार बड़े पैमाने पर फैलाते जा रही है।
यदि international brand की बात की जाए तो भारत जैसे विकासशील देश में Samsung, Panasonic, Nokia और LG जैसे smartphone को ज्यादा importance दी जाती है। हालांकि पिछले कुछ सालों से Chinese smartphone companies ने इस रिवाज में थोड़ा बदलाव किया है।

जिनमें सबसे बड़ी company के list में अब Chinese company जैसे OPPO, Vivo, और Xiaomi जैसे popular brand का नाम आता है और कुछ समय पहले एक और Chinese smartphone company realme भी भारत में अपना पैर जमाने में कामयाब रही है।
ये भी पढ़ें: टॉप 10 सोशल मीडिया ऐप्स इन इंडिया 2021
भारतीय बाजार में international companies का दबदबा होने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है, कि भारत mobile phones manufacturers नहीं करता है। जी हाँ दोस्तों भारत में भी कई ऐसी companies है, जो smartphone manufacturers करती है और सिर्फ smartphone ही नहीं बहुत से ऐसे electronic gadgets जैसे TV, Washing machines, Air conditioner इत्यादि भी manufacturers करती है।
हालांकि कुछ समय पहले भारत और चीन के बीच राजनीतिक विवादों के कारण भारत से चीनी product का बहिष्कार किया जा रहा था। ऐसे हालात में भारत को अपने देश के उन companies इसके बारे में सोचने की जरूरत है, जो इन विदेशी companies के आने के बाद कहीं गुम सी हो गई थी।
इसलिए आज हम इस लेख के जरिए Best mobile company in india 2021 के बारे में आप सब से अवगत कराएंगे ताकि आपको भी जानकारी हो सके कि भारत में भी कुछ बेहतरीन smartphone manufacturers companies मौजूद है ताकि आप भी भारतीय smartphone खरीदने में रुचि ले सकें।
टॉप 10 इंडियन मोबाइल कंपनीज 2021 | Top 10 Indian Mobile Companies 2021
सबसे पहले तो आपको बता दें, कि भारत में कई बेहतरीन mobile companies मौजूद है। लेकिन हम यहां आपको टॉप 10 मोबाइल कंपनी इन इंडिया के बारे में बताएंगे। जी हाँ यह वो list है, जिनमें आपको भारत के सबसे बेहतरीन smartphone companies के नाम दिए हैं जिनके बारे में शायद आप ना जानते हों।
वैसे list शुरू करने से पहले हम आपको एक बात बता दे कि भारत सरकार make in india का काम बहुत ही तेजी से फैला रहा है। तो अगर आप भी make in india का support करते हैं, तो आपको विदेशी products खरीदने के बजाय भारतीय products पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। तो आइए शुरू करते हैं और जानते हैं Top 10 mobile company list 2021 in India.
Micromax Informatics
Indian top 10 mobile company 2021 की list मे सबसे पहला नाम Micromax Informatics का आता है। यह भारत का सबसे बड़ा manufacture company है। इस company की शुरुआत साल 2000 में राहुल शर्मा ने की थी। इस company का headquarter गुड़गांव हरियाणा में स्थित है।
Micromax Informatics company भारत में सबसे कम कीमत पर handset बनाने के लिए प्रचलित है। यह company smartphones बनाने के अलावा LED TV, ACs, Laptop, Power bank और Tablets भी बनाने का कार्य करती है। Micromax Informatics का उत्तराखंड में एक बहुत बड़ा manufacturing plant है, जिसका revenue लगभग ₹2368 करोड़ है और इस manufacturing plant में लगभग 20,000 से भी ज्यादा लोग कार्य कर रहे हैं।
Intex Technologies
Intex Technologies नामक इस company की शुरुआत साल 1996 में नरेंद्र बंसल ने की थी। यह company भारत की दूसरी सबसे बड़ी mobile company है। Intex company का headquarter नई दिल्ली में स्थित है।
जिस तरह Micromax company के पास products की एक विशाल श्रृंखला है, उसी तरह Intex Technologies के पास भी products की अच्छी खासी range देखने को मिलेगी। जैसे LED TVs, smartphones, Feature phones, ACs, Coolers, speakers, Tablets तथा यूपीएस इत्यादि। आज के समय में Intex company का revenue लगभग ₹6200 करोड़ है और य़ह company लगभग 10,000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है।
Reliance Jio LYF
Reliance Jio LYF भारत की सबसे बड़ी telecom company Jio की सबसे बड़ी company है। यह भारत में 4G enabled smartphones बनाती है, जो केवल Jio के साथ ही संचालित होती है। Jio भारत में तीसरा सबसे बड़ा mobile network operator है और LYF भारत में दूसरा सबसे बड़ा LTE phone supplier है।
इतना ही नहीं यह भारत के top 5 smartphone brand में से एक है। Reliance Jio LYF company 4G VOLTE smartphone या Jio phone के अलावा Android mobile phone, WIFI dongles भी बनाता है। इस company की स्थापना साल 2015 में श्री मुकेश अंबानी ने की थी। इस company का headquarter मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है।
i-ball
i-ball company की शुरुआत अनिल पारस रामपुरिया ने साल 2001 में की थी। इस company का headquarter भारत के financial hub मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। i-ball company ज़्यादातर computer peripherals का आयात करती है।
इतना ही नहीं यह company Intel और Microsoft के collaboration के साथ laptops, tablets, router’s smartphones तथा speakers का भी business कर रही है। आज i-ball company का turnover लगभग 2000 करोड रुपए तक है और यह करीबन 2000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है।
Lava International
Lava International भारत की तीसरी सबसे बड़ी multinational company है। इस company का headquarter नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। Lava International company की शुरुआत साल 2009 में हरिओम राय और उनके साथियों ने मिलकर की थी।
Lava International company भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल श्रीलंका और मध्य पूर्व में भी अपना business कर रही है। इतना ही नहीं Lava भी intel processor के साथ Xolo brand का मालिक है। इस company ने feature phone के साथ-साथ windows phone, operating system और Android Lollipop smartphone भी launch किया है।
Lava International company का उत्तर प्रदेश में एक manufacturing plant भी स्थित है, जिसका revenue लगभग ₹552 करोड है और यह manufacturing plant लगभग 10,000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है।
Karbonn
Karbonn company की शुरुआत साल 2009 में सुधीर हसीजा और प्रदीप जैन ने मिलकर की थी। इस company का headquarter नई दिल्ली में स्थित ह Karbonn company ज्यादातर feature phones, Tablets, mobile phone accessories और smartphones बनाने का कार्य करती है।
इतना ही नहीं इस brand का smartphone श्रीलंका नेपाल और मध्यपूर्व जैसे देशों में भी मौजूद है। आज के समय में Karbonn company का revenue लगभग ₹650 करोड़ है और यह company लगभग 10,000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है।
Xolo
यह Lava International का एक mobile brand है, जिसे साल 2012 में launch किया गया था। इसके अलावा Xolo भारत का सबसे पहला mobile brand है, जो Intel processor के साथ launch किया गया था। इसके अलावा यह पहला ऐसा manufacture company है जिसने AMD के साथ partnership किया और भारत में पहला dual camera phone with 4G- enabled के साथ launch किया है।
यदि Xolo company के काम की बात की जाए तो इसने अब तक smartphones के अलावा कई बेहतरीन laptop और tablets बनाए है और इसके साथ ही इसने Xolo smartphone ke लिए Hive Ui भी बनाया है।
Celkon
Celkon भारत में Microsoft और android OS के साथ leading mobile handset company में से एक है। इस company का main branch हैदराबाद में स्थित है। इसके अलावा इसके दो और units आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है। shuru शुरू में Celkon company हैदराबाद में assemble किए गए smartphones, PC और Tables बेचा करती थी।
Celkon company का revenue लगभग ₹925 करोड़ था। लेकिन अब इस company की official website मौजूद नहीं है और यह अपने products को भी online sell नहीं करते हैं।
YU Televentures
YU Televentures company की शुरुआत भी Micromax company के राहुल शर्मा ने साल 2014 में Cyanogen Os के साथ joint venture के तौर पर की थी। आपको बता दें, कि YU Televentures के सबसे पहले mobile phone को YU Yureka के नाम से भी जाना जाता है, जो अब चीनी smartphone Xiaomi Redmi Note 4 का competitor है।
हालांकि इस company ने YU brand के कई phones market मे launch किए लेकिन YU Televentures ने भारत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। यह smartphone भारतीय खरीदारों को प्रभावित करने में विफल रहा। वैसे smartphones के अलावा इस company ने mini-Ecg device, Health बंद, power bank इत्यादि जैसे कई products launche किए हैं।
Ikall
Ikall एक भारतीय company है, जिसकी शुरुआत 1949 में हुई थी। हालांकि Ikall company की official website पर यह दावा भी किया जाता है, कि Ikall एक भारतीय company हैं और इसकी शुरुआत भारत देश में ही हुई थी। लेकिन इसके संस्थापक का नाम अब तक नहीं बताया गया है।
Ikall company का कहना है, कि उनके पास लगभग 2000 से भी ज्यादा distributors है और वह Amazon, Flipkart तथा कई अन्य e-commerce website पर online अपने products जैसे smartphone, tablet इत्यादि gadgets बेचता है।
अंतिम शब्द
आज के इस लेख में हमने आपको टॉप 10 मोबाइल कंपनी इन इंडिया 2021 के बारे पूरी जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, कि इस लेख से आपको काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा और साथ ही आपको इस लेख से काफी मदद भी मिली होगी।
जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि सरकार make in india में काफी जोर दे रही है और भारतीय नागरिक होने की वजह से हमारा भी फर्ज बनता है, कि हम make in india में बढ़-चढ़कर भाग ले। इसलिए विदेशी products पर ध्यान देने के बजाय Indian products पर ज्यादा ध्यान दे और कोशिश करे कि भविष्य में Indian products ही खरीदें।
इसी के साथ यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और social media पर ज्यादा से ज्यादा share करें, ताकि लोगों को Top 10 Indian Mobile Companies 2021 के बारे में जानकारी हो सके। भारतीय वासी होने के कारण लोगों को भारत में बनने वाले mobile phones के बारे में जानकारी होना वाकई में बहुत जरूरी है।