आज के हमारे इस लेख मे आप जानेंगे कि राजस्थान की राजधानी क्या है (Rajasthan ki Rajdhani kya hai). राजस्थान राज्य की नीव 1 नवंबर 1956 को रखी गयी थी और सबसे बड़े राज्य के रूप मे राजस्थान राज्य की पहचान है।

राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए बहुत जाना जाता है। यहां की सभ्यता हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ अरावली पर्वतमालाएं है जो राजस्थान की शोभा बढाता है।
हम आपको आज के इस लेख मे राजस्थान की राजधानी क्या है या राजस्थान की राजधानी कहाँ पर है (Rajasthan ki rajdhani kaha par hai) और इसके साथ राजस्थान के क्षेत्रफल व यहाँ मौजूद दर्शनीय स्थल के साथ अन्य जानकारी भी प्रदान करेंगे।
राजस्थान की राजधानी क्या है? – Rajasthan ki Rajdhani kya hai
भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर है जिसे गुलाबी शहर या पिंक सिटी के नाम से भी जानते हैं, इसके अलावा इसे भारत का पेरिस भी कहा जाता है। पुराने समय में जयपुर मे रजवाड़ों का राज हुआ करता था।
आमेर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की थी जिस कारण इस शहर का नाम जयपुर रखा गया। जयपुर शहर के गुलाबी शहर नाम होने के पीछे एक कहानी छिपी है।
जब इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ व प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट जयपुर आने वाले थे तो उस समय महाराजा सवाई राम सिंह ने जयपुर के घरों की सभी दीवारों को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था जिस कारण इस शहर का नाम “गुलाबी शहर” या “पिंक सिटी” पड़ा।
राजस्थान की राजधानी | जयपुर |
जनसंख्या | 6,85,48,437 |
क्षेत्रफल | 3,42,239 वर्ग किलोमीटर |
जिले | 33 |
राजस्थान के जिले
वर्तमान समय में राजस्थान राज्य के जिलों की कुल संख्या 33 है और इसे 7 डिवीजन में बांटा गया है। क्षेत्रफल के आधार पर जैसलमेर सबसे बड़ा जिला और धौलपुर सबसे छोटा जिला है वही जनसंख्या के आधार पर जयपुर सबसे बड़ा जिला और जैसलमेर सबसे छोटा जिला है।
राजस्थान का क्षेत्रफल
राजस्थान राज्य के कुल क्षेत्रफल की बात की जाए तो है 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ में फैला हुआ है।
राजस्थान की जनसंख्या
राजस्थान की जनसंख्या 6,85,48,437 के आसपास है। यह जनसँख्या 2011 के अनुसार बताई गयी है इसमे 35554169 पुरुष व 32994268 महिलाए शामिल है।
राजस्थान की भाषा
राजस्थान राज्य की मुख्य भाषा राजस्थानी बोली है। इस भाषा को लगभग 9 करोड़ लोग प्रयोग करते है, इसके अलावा अन्य राज काज के कार्य को करने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है।
राजस्थान की सीमा से जुड़े राज्य
राजस्थान की सीमा 5 राज्यों से मिलती है। यह राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश है, इसके अलावा यह अपनी सीमा पाकिस्तान से भी साझा करता है।
राजस्थान राजधानी में यातायात की सुविधा
राजस्थान की राजधानी जयपुर तक पहुंचने के लिए सभी तरह की यातायात सुविधाएं जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग उपलब्ध है ।
सड़क मार्ग के द्वारा भी आप आसानी से जयपुर में पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जयपुर तक की दूरी 280 किलोमीटर है। NH48 हाईवे दिल्ली को सीधा जयपुर से जोड़ता है। आप बस या अपने निजी वाहन के द्वारा जयपुर सड़क मार्ग के जरिए पहुंच सकते हो।
राजस्थान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह जयपुर से 13 किमी दूर पर स्थित है। इस एयरपोर्ट को वर्ष 2005 में इंटरनेशनल हवाई अड्डा का दर्जा प्राप्त हुआ था।
रेल मार्ग द्वारा जयपुर पहुंचना भी बहुत आसान है। आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जयपुर केवल 4 घंटे में पहुंच सकते है। इसके अलावा अन्य शहरों से भी यहां रेल मार्ग द्वारा आप आसानी से पहुंच सकते है।
राजस्थान के पर्यटन स्थल
भारत का राजस्थान राज्य पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत राज्य है, इस राज्य में कई एतिहासिक पर्यटन स्थल मौजूद है। अगर आप इस राज्य में पर्यटन की इच्छा रखते है तो आपको यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थलों की जानकारी ज्ञात होनी चाहिए जो कि निम्न प्रकार से है:-
- पिंक सिटी जयपुर:- जयपुर शहर शाही किलो, महलों और हवेलियों के लिए बहुत मशहूर है। यहाँ की इमारतों के निर्माण के लिए गुलाबी पत्थरो का प्रयोग किया जाता है जो देखने मे बहुत ही नायब लगते है। यह शहर चारो तरफ से दीवारों से घिरा है और यहाँ पर प्रवेश करने के लिए 7 दरवाज़े है।
जयपुर को वास्तुशास्त्र के हिसाब से बनाया गया जो भारत का एकमात्र वास्तु के अनुसार बनाया गया शहर है। अगर आप जनवरी के महीने मे यहाँ जाते है तो आप विंटेज कार रैली को देख सकते है वही होली के अवसर पर यहाँ एलीफैंट फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है।
- उदयपुर:- राजस्थान का उदयपुर पिछोला झील के तट पर बसा हुआ है, जो सैलानियों का स्वर्ग, राजस्थान का कश्मीर, पूर्व का वेनिस, फव्वारों व पहाड़ो के शहर के नाम से मशहूर है। उदयपुर शहर चारो तरफ से झीलों से घिरा हुआ है इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहते है।
यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहाँ के संगमरमर के महल व हवेलियाँ और बाग़ बगीचे पर्यटकों को अपनी ओर खीचते है। इसके अलावा यह शहर रोमांटिक शहर व शाही शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर को वर्ष 2009 मे ट्रेवल प्लस लीसयोर मैगज़ीन ने दुनिया का सबसे खुबसूरत शहर बताया था।
- जोधपुर:- बात राजस्थान कि हो और जोधपुर शहर का नाम न आये यह तो नामुमकिन है। जोधपुर शहर की जयपुर से दूरी 335 किलोमीटर है। यह शहर ब्लू सिटी के नाम से जानना जाता है क्योकि यहाँ के आधे से अधिक घर नीले रंग के है। इस शहर को वर्ष 1459 मे राठोड वंश के राजा राव जोधा सिंह ने बसाया था।
यह शहर राजस्थान के बीच मे है इसलिए इसे राजस्थान का दिल कहते है। यह शहर पर्यटन के लिए बहुत खास है आप यहाँ पर भारत का सबसे बड़ा किला मेहरानगढ़ देख सकते है, इस किले की खासियत यह है कि आप यहाँ से जोधपुर का पूरा रास्ता देख सकते है। जोधपुर मे सूर्य की रौशनी अधिक समय तक रहती है इस कारण यह सूर्य नगरी कहलाता है।
- जैसलमेर:- यह राजस्थान के पश्चिम की ओर स्थित है। जैसलमेर की जयपुर से दूरी 550 किलोमीटर और जोधपुर से 280 किलोमीटर की दूरी है। इस शहर की सीमा पाकिस्तान से लगती है। कहा जाता है कि जैसलमेर शहर को श्री कृष्ण जी के वंशज यदुवंशी भाटी रावल जैसल के द्वारा वर्ष 1156 मे बसाया गया था।
यहाँ पर पर्यटन के लिए जैसलमेर किला, सैम सैंड डूनस, गद्सिसर झील, कुलधरा गाँव, बड़ा बाग, तनोट माता मंदिर, जैसलमेर युद्ध म्यूजियम, डेजर्ट कल्चर सेंटर व म्यूजियम आदि है।
- अजमेर:- राजस्थान के बीचो बीच अजमेर बसा हुआ है। इस शहर को शासक अजय राज चौहान ने वर्ष 1112 मे बसाया था। यह राजस्थान की राजधानी से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पर्यटकों के बीच अपनी पवित्रता व धार्मिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है।
यहाँ पर आप मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दर्शन भी कर सकते है, इसकी पवित्रता की वजह से यह भारत का मक्का मदीना नाम से प्रशिद्ध है। इसके अलावा आप दरगाह शरीफ, आना सागर लेक, अढाई दिन का झोपरा, अकबर महल व म्यूजियम, पुष्कर, बुलंद दरवाज़ा आदि जगहों पर भी घूम सकते है।
- बीकानेर:- राजस्थान का एतिहासिक शहर बीकानेर है जो कि थे ग्रेट इंडियन थार मरुस्थल का हिस्सा है। यह जयपुर से 335 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शहर को वर्ष 1488 मे राजा राव बीकाजी के द्वारा बसाया गया था।
जिन व्यक्तियों को इतिहास मे रूचि है उनके लिए यह शहर आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस शहर की सुन्दरता के कारण इसे शाही शहर के नाम से भी जानते है। यहाँ का Camel Festival विश्वभर मे प्रशिद्ध है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से सैलानी आते है।
- माउंट आबू:- माउंट आबू 1220 मीटर की ऊंचाई पर बसा राजस्थान का अकेला हिल स्टेशन है। यह पर नक्की झील जो मानव निर्मित झील है आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस झील मे आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते है।
वही माउंट अबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी यहाँ का एकमात्र अभ्यरण है। इसके साथ ही यहाँ पर पर्यटन के लिए दिलवर जैन मंदिर, गुरु शिखर, अचलगढ़ फोर्ट, पीस पार्क, हनीमून पॉइंट, सनसेट पॉइंट आदि भी है।
- बांसवाडा:- बांसवाडा राजस्थान के दक्षिण मे बसा हुआ है जहाँ पर हर तरफ हरयाली है। इसे सिटी ऑफ़ 100 आइलैंड के नाम से भी जानते है। यहाँ पर बहुत अधिक आदिवासी निवास करते है जिस कारण यह सिटी ऑफ़ आदिवासी के नाम से जाना जाता है।
पर्यटन के लिए बांसवाडा बहुत खास है और मानसून के मौसम मे आपको यहाँ की असली खूबसूरती नजर आयेगी। यहाँ पर माहि बाँध, चाचा कोटा, त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर, जगमेर हिल्स, जुहा वॉटर फॉल आदि घुमने की जगह है।
राजस्थान – FAQ
प्रश्न- राजस्थान की राजधानी का नाम क्या है?
उत्तर- जयपुर
प्रश्न- जयपुर किस राज्य की राजधानी है?
उत्तर- राजस्थान
प्रश्न- राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰
प्रश्न- राजस्थान राज्य में कुल कितने जिले है?
उत्तर- 33 जिले
प्रश्न- राजस्थान की राजधानी जयपुर किस वर्ष बनाई गई थी?
उत्तर- 1728
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख की सहायता से आपको राजस्थान की राजधानी क्या है (Rajasthan ki rajdhani kya hai) या राजस्थान की राजधानी कहाँ है (Rajasthan ki Rajdhani kaha hai) और इसके साथ यहाँ के दर्शनीय स्थल, राज्य का क्षेत्रफल, जनसंख्या आदि के बारे मे भी आपको जानकारी दी है।
अगर आपको हमारा आज का यह लेख अच्छा लगा हो तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।