आज के लेख मे आप जानेंगे कि पंजाब की राजधानी क्या है (Punjab ki Rajdhani kya hai). यह राज्य भारत के उत्तर पश्चिम मे स्थित है। पंजाब दो शब्दों पंज और आब से मिलकर बाना है जिसका मतलब होता है पांच नदियों का क्षेत्र।
भारत के आजाद होने से पहले पंजाब बहुत बड़ा राज्य हुआ करता था। वर्ष 1947 मे भारत के विभाजन के समय आधा पंजाब पाकिस्तान के हिस्से मे चला गया। इसके कुछ वर्षो बाद 1966 मे पंजाब को फिर से बाँट दिया गया और दो नए राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की नीव रखी गयी।
हम आपको आज के इस लेख मे पंजाब की राजधानी क्या है या पंजाब की राजधानी कहाँ पर है (Punjab ki rajdhani kahan par hai) और इसके साथ यहाँ के सभी दर्शनीय पर्यटन स्थल के बारे मे संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

पंजाब की राजधानी क्या है? – Punjab ki Rajdhani kya hai
पंजाब राज्य की नीव 1 नवम्बर 1966 को रखी गयी थी। यह अकेला राज्य है जहाँ पर सिखों की बहुमत बहुत अधिक है।
इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है जो City Beautiful के नाम से भी मशहूर है। यह एक केंद्रशासित प्रदेश भी है। चंडीगढ़ नाम चंडी किले के ऊपर रखा गया जो हिन्दू धर्म की देवी दुर्गा का मंदिर है जहाँ उन्हें चंडिका या चंडी नाम से पूजा जाता है।
चंडीगढ़ शहर के बारे मे बात कि जाये तो इसे पूरी योजना के साथ बसाया गया है यानि कि हम इसे आधुनिक भारत का पहला योजनाबद्ध शहर कह सकते है। चंडीगढ़ केवल पंजाब की राजधानी नहीं है बल्कि हरियाणा की राजधानी भी है।
पंजाब की राजधानी क्या है | चंडीगढ़ |
जिले | 23 |
क्षेत्रफल | 50362 वर्ग किलोमीटर |
जनसँख्या | 2,77,43,338 (2011 के अनुसार) |
पंजाब के जिले
पंजाब मे कुल 23 जिले है। पंजाब के क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा लुधियाना जिला और सबसे छोटे जिले मे मलेरकोटला शामिल है। वही जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा जिला लुधियाना और सबसे छोटा जिला बरनाला है।
पंजाब का क्षेत्रफल
पंजाब राज्य 50362 वर्ग किलोमीटर तक के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है।
पंजाब की जनसँख्या
पंजाब की जनसँख्या के बारे मे बात कि जाये तो यह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 2,77,43,338 है। वही 2021 के अनुसार अनुमानित जनसँख्या 30,501,026 है जिसमे 16,095,528 पुरुष और 14,405,498 महिलाएं शामिल है।
पंजाब की भाषा
पंजाब मे सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा पंजाबी है और यहाँ की लिपि गुरुमुखी है।
पंजाब की सीमा से जुड़े राज्य
पंजाब की सीमा भारत के जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और इसके अलावा पाकिस्तान के पंजाब राज्य से मिलती है।
पंजाब की राजधानी मे यातायात की सुविधा
चंडीगढ़ मे पहुचने के लिए सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग उपलब्ध है।
नेशनल हाईवे 21 व 22 दूसरे शहरो को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ते है। आप यहाँ पर सड़क मार्ग द्वारा बहुत आसानी से पहुच सकते है इसके लिए आप बस या टैक्सी से भी चंडीगढ़ आ सकते है। दूसरे सभी शहरो जैसे दिल्ली, हरियाणा, अमृतसर, मनाली, जालंधर, लुधियाना, देहरादून, हरिद्वार आदि से बस सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती है।
वायु मार्ग के लिए आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट जो कि सिटी सेंटर से केवल 11 किलोमीटर की दूरी पर है, यहाँ पहुँच सकते है। यह दिल्ली मार्ग पर पड़ता है। देश के सभी मुख्य व बड़े शहरो से नियमित रूप से उड़ाने चंडीगढ़ के लिए भरी जाती है।
रेल मार्ग से चंडीगढ़ भी आराम से पहुंचा जा सकता है चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की दूरी सिटी सेंटर से केवल 8 किलोमीटर है जो कि दूसरे सभी शहरो से जुड़ता है। चंडीगढ़ के लिए सभी बड़े शहरो द्वारा ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।
पंजाब के पर्यटन स्थल
पंजाब मे पर्यटन के अनेक स्थल है, जहाँ पर जा कर आप अद्भुत नजरो का लुत्फ उठा सकते है। आज हम आपको सभी पर्यटन स्थल के बारे मे कुछ जानकारी प्रदान करेंगे जो निम्न प्रकार है:-
- अमृतसर:- अमृतसर शहर के बारे मे आखिर कौन नहीं जनता यह स्वर्ण मंदिर के लिए बहुत ही फेमस है। स्वर्ण मंदिर मे प्रत्येक वर्ष लाखो श्रद्धालु आते है। इसे सिख धर्म के सांस्कृतिक और अध्यात्मिक केंद्र के रूप मे जाना जाता है।
इसके साथ ही यहाँ पर आप जलियांवाला बाग़ हत्याकांड से सम्बंधित चीजों के दर्शन भी किये जा सकते है। यहाँ के हॉल बाज़ार अपने पारंपरिक कपड़ो केलिए बहुत मशहूर है।
- चंडीगढ़:- चंडीगढ़ शहर को सपनो का शहर भी कहते है क्योकि इस शहर की खूबसूरती पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यह शहर ऊंचाई पर स्थित है जिस कारण यहाँ पर मौसम हमेशा सुहाना रहता है। इस शहर का सबसे प्रमुख स्थान रोज गार्डन है।
रोज गार्डन मे 825 क़िस्म के फूल और 32500 प्रकार के पेड़ लगे हुए है जो पर्यटकों को आकर्षित करते है इसके अलावा चंडीगढ़ मे फन सिटी और रॉक गार्डन भी है।
- जालंधर:- यह शहर ट्रेवलिंग के लिए सबसे बेहतरीन है, इसके साथ ही यह खेल के सामान के लिए भी जानी जाती है। यहाँ पर आप देवी तालाब, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी चर्च, निक्कू पार्क, रंगीला पंजाब हवेली, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, माता शीतला मंदिर आदि घूम सकते है।
- लुधियाना:– लुधियाना पंजाब के मुख्य शहरों मे से एक है, इस जगह का भारत की आजादी से बहुत गहरा रिश्ता है। यह सतलुज नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यहाँ पर आप लोधी किला,टाइगर जू, फिल्लौर गार्डन, नेहरू गार्डन, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी म्यूजियम, डियर पार्क जैसी जगह घूम सकते है।
- पटियाला:– यह शहर पंजाब का सबसे बड़ा चौथा शहर है। पटियाला मे आप अनेक महल जैसे रंग महल, शीश महल, मोती बाग़ पैलेस आदि देख सकते है इसके अलावा आप काली मंदिर, किल्ला मुबारक काम्प्लेक्स और लक्ष्मण झुला घुमने भी जा सकते है।
- भटिंडा:– यह पंजाब के सबसे पुराने शहरों मे शामिल है इसके साथ यहाँ का इतिहास आकर्षण का मुख्य केंद्र स्थल है। भटिंडा आप आसानी से रेल मार्ग द्वारा पहुँच सकते है। यहाँ पर किल्ला मुबारक, बहिया किला, चेतक पार्क, जूलॉजिकल गार्डन आदि पर्यटन स्थल है।
- कपूरथला:– कपूरथला जोकि पंजाब का सबसे मशहूर शहर है और यहाँ के पर्यटन स्थल बहुत ही आकर्षक है। महाराजा जगजीत सिंह महल, जगजीत सिंह क्लब, शालीमार गार्डन आदि जगह घुमने के लिए जानी जाती है।
- पठानकोट:– यह पंजाब के गुरदासपुर जिले मे स्थित है जो कि पाकिस्तान से सटा हुआ शहर है। यहाँ पर अनेक मंदिर जैसे काली माता मंदिर, कथगढ़ मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर और आशा पुर्णी मंदिर आदि है यहाँ पर अनेक भक्त दर्शनों के लिए आते है।
- रोपर:- रोपर को रूप नगर के नाम से भी जाना जाता है। यह पंजाब के पुराने शहरो मे से एक है। इस शहर को हड़प्पा की सभ्यता के लिए भी जानते है। यहाँ पर अनेको पर्यटक प्रत्येक वर्ष घुमने आते है। यहाँ पर घुमने के लिए आनंदपुर साहिब, चमकौर साहिब, जतेश्वर महादेव मन्दिर, गुरुद्वारा भट्टा साहिब आदि है।
- मोहाली:– मोहाली मे अनेक एतिहासिक स्थल है इसके साथ ही यह IT इंडस्ट्री के लिए भी मशहूर है। यहाँ पर घुमने के लिए सिलिवी पार्क, सुखना लेक, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुरुद्वारे अम्ब साहिब, सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी, मनसा देवी मंदिर, गुरुद्वारा नाडा साहिब आदि है।
पंजाब – FAQ
प्रश्न- वर्तमान मे पंजाब की राजधानी कौन सी है?
उत्तर- चंडीगढ़
प्रश्न- पंजाब की जनसँख्या क्या है?
उत्तर- 2,77,43,338 (2011 के अनुसार)
प्रश्न- पंजाब का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- 50362 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न- पंजाब मे कितने जिले है?
उत्तर- 23
प्रश्न- पंजाब का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर- लुधियाना
निष्कर्ष
आज हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको पंजाब की राजधानी क्या है (Punjab ki rajdhani kya hai) या पंजाब की राजधानी कौन सी है (Punjab ki Rajdhani kaun si hai) और इसके साथ यहाँ के देखने योग्य सभी दर्शनीय स्थल कौन कौन से है इसके बारे मे भी आपको जानकरी दी है।
यदि आपको हमारा लेख पसंद आया तो हमारे लेख को अपने दोस्तों को शेयर करें, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा लेख कैसा लगा।