पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है – Paschim Bangal ki Rajdhani kya hai

आज के इस लेख मे हम आपको पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है (Paschim Bangal ki rajdhani kya hai) के बारे मे बताएँगे. भारत देश का पश्चिम बंगाल राज्य पूर्वी भाग में स्थित है, जो कि उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।

यह राज्य जनसंख्या के आधार पर भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। भारत के इस राज्य में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। आपको बता दें कि 13वीं शताब्दी में इस राज्य पर इस्लामी शासन चलता था।

Paschim Bangal ki Rajdhani kya hai
Paschim Bangal ki Rajdhani kya hai

जब भारत को आजादी मिली तो इसके साथ ही बंगाल हिंदू प्रधान पश्चिम बंगाल (यानी भारतीय बंगाल) और मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो फिर बाद में बांग्लादेश देश बना) में बट गया।

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है या पश्चिम बंगाल की राजधानी कहां है (Paschim Bangal  ki rajdhani kaha hai), इसके साथ यहाँ के 10 मुख्य दर्शनीय स्थलों के बारे मे और अन्य जानकरी भी आपको देंगे।

पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है – Paschim Bangal ki Rajdhani kya hai

पश्चिम बंगाल की नीव 26 जनवरी 1950 को रखी गई थी। इस राज्य की राजधानी कोलकाता है जो कि सिटी ऑफ जॉय के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह शहर भारत देश का पांचवा सबसे बड़ा बंदरगाह और दूसरा सबसे बड़ा नगर हैं।

भारत देश की राजधानी पहले कोलकाता शहर थी, लेकिन 12 दिसंबर वर्ष 1912 को देश की राजधानी दिल्ली की गई। कोलकाता शहर भारत के उन शहरों में से एक है जहां आज भी ट्राम चलती है और इसी शहर में देश की पहली मेट्रो ट्रेन चालू हुई थी।

आपको बता दें कोलकाता शहर पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का पुराना नाम कलकत्ता था। इस राज्य का लोकप्रिय खेल क्रिकेट और फुटबॉल है।

इस राज्य के 65 प्रतिशत हिस्सों में धान की खेती की जाती है इसके साथ ही देश में 14% चावल की आपूर्ति इसी राज्य से होती है।

पश्चिम बंगाल की राजधानीकोलकाता
जनसंख्या91,347,736 (2011 जनगणना के अनुसार)
क्षेत्रफल88,752 वर्ग किलोमीटर
जिले23

पश्चिम बंगाल के जिले

भारत के इस राज्य में कुल 23 जिले हैं। क्षेत्रफल के आधार पर कोलकाता सबसे बड़ा जिला है। वही जनसंख्या के आधार पर दक्षिण 24 परगना सबसे बड़ा और दार्जिलिंग सबसे छोटा जिला है।

पश्चिम बंगाल का क्षेत्रफल

अगर बात की जाए पश्चिम बंगाल राज्य के क्षेत्रफल की तो इस राज्य का क्षेत्रफल लगभग 88,752 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

पश्चिम बंगाल की जनसंख्या

वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर इस राज्य की कुल जनसंख्या 91,276,115 है, जिनमें महिलाओं की जनसंख्या 46,808,264 और पुरुषों की जनसंख्या 44,467,851 है।

वहीं वर्ष 2021 की अनुमानित जनगणना के आधार पर इस राज्य की कुल जनसंख्या 100,896,618 है, जिनमें कुल महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 49,154,762 और कुल पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 51,741,855 है।

पश्चिम बंगाल की भाषा

अगर बात करें पश्चिम बंगाल राज्य की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा की तो वो बंगाली और अंग्रेजी भाषा है। इसके साथ ही इस राज्य में हिंदी, उर्दू, कुडमली, पंजाबी, ओड़िया, कामतापुरी और राजबंशी नेपाली दार्जिलिंग आदि भाषा भी बोली जाती है।

पश्चिम बंगाल की सीमा से जुड़े राज्य

पश्चिम बंगाल राज्य भारत के चार राज्यों के साथ अपनी सीमा सांझा करता है। सिक्किम, असम बिहार और झारखंड। इसके साथ ही यह राज्य तीन अंतरराष्ट्रीय देश नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ अपनी सीमा लगाता है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी में यातायात सुविधाएं

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर तक पहुंचने के लिए सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं जैसे हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग उपलब्ध है।

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में दो मुख्य हवाई अड्डे हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और बागडोगरा हवाई अड्डा। पटना, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, रांची आदि बड़े शहरों से कोलकाता शहर के लिए नियमित तौर पर हवाई उड़ान उपलब्ध है। हवाई मार्ग के जरिए भारत की राजधानी दिल्ली से कोलकाता शहर की दूरी मात्र 2 घंटे की है।

सड़क मार्ग से आप पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर तक आराम से पहुंच सकते हैं। उड़ीसा, झारखंड, सिक्किम, असम अन्य राज्यों से पश्चिम बंगाल के लिए नियमित तौर पर बस सेवाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही इस राज्य में बसों के साथ पीली मीटर वाली टैक्सी और ऑटो सेवा भी उपलब्ध है।

कोलकाता शहर पहुंचने के लिए रेल मार्ग भी अच्छा विकल्प है, कई बड़े-बड़े रेलवे स्टेशंस की रेलवे लाइनें पश्चिम बंगाल राज्य रेलवे स्टेशन लाइनों से जुड़ी हुई हैं। राज्य के सभी शहरों से नियमित तौर पर रेल सेवा उपलब्ध है।

पश्चिम बंगाल में पर्यटन स्थल

पश्चिम बंगाल भारत देश का खूबसूरत और अनोखा राज्य हैं, राज्य में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। यह राज्य संस्कृति, कला, साहित्य और कई पूर्व शासक शक्तियों की विरासत से समृद्धि है, इस राज्य की सड़कों पर राज्य के शाही अतीत को दर्शाया गया है।

अगर आप इस राज्य में घूमने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जो कि दुनियाभर से आए पर्यटकों के द्वारा देखा जाता है:-

  1. सिलीगुड़ी:- पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी शहर महानंदा नदी के तट पर बसा हुआ है, इस शहर को नॉर्थईस्ट इंडिया का गेटवे भी कहा जाता है। सुखद मौसम और प्रकृति के बीच की शांति का अनुभव करने के लिए यह जगह पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत है।

इस्कान मंदिर, सालूगारा मठ, होंग-कोंग मार्केट, उत्तरी बंगला, विज्ञान भवन और सिलीगुड़ी हिल स्टेशन आदि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

  1. कोलकाता:- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर पर्यटन के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। यह शहर भारत देश के सांस्कृतिक और पारंपारिक रूप को दर्शाता है, इस शहर की नाइट लाइफ पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। यहां का स्ट्रीट फूड पूरे देश में प्रसिद्ध है और शहर के हर एक कोने में खाने पीने की छोटी-छोटी दुकानें लगी रहती है, जहां आप स्थानीय बंगाली भोजन के स्वाद का आनंद ले सकते हैं। काली घाट मंदिर, ईडन गार्डन, बोटैनिकल गार्डन, मार्बल पैलेस मेन्शन, कोलकाता जैन मंदिर, भारतीय संग्राहलय, बिरला तारामंडल, इको पार्क, अलीपुर चिड़ियाघर, बेलूर मठ, दक्षिनेस्वर मंदिर, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल है।
  2. दीघा:- पश्चिम बंगाल का दीघा गांव कोलकाता और खड़कपुर शहर से करीब है। बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा हुआ दीघा मशहूर पर्यटन स्थल है जोकि प्राकृतिक दृश्य और समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। मंडरमानी, जनपुट, सुवर्णरेखा नदी, शंकरपुर, तलसारी इस गांव के अन्य पर्यटन स्थल है।
  3. मुर्शिदाबाद:- मुर्शिदाबाद शहर भागीरथी नदी के पूर्वी तट पर बसा हुआ है, यह राज्य का ऐतिहासिक और छोटा पर्यटन स्थल है। इस शहर में पर्यटन के लिए कई प्रमुख स्थल है जैसे कि हज़ारद्वारी महल, निजामात इमामबाड़ा, कतरा मस्जिद, काटगोला, खुशबाग़ आदि।
  4. झारग्राम:- पश्चिम बंगाल का झारग्राम शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लिए जाना जाता है। यह शहर शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता के अलावा धार्मिक स्थलों के लिए भी मशहूर है, इस शहर में भगवान शिव का उमापति मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। कुरुम्बेरा किला, देवी दुर्गा का कनक मंदिर, आलमपुर, डियर पार्क, साबित्री का मंदिर आदि जगह पर्यटन के लिए मशहूर है।
  5. दार्जिलिंग:- हम सभी जानते है कि दार्जिलिंग शहर टॉय ट्रेन के लिए प्रसिद्ध है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में टॉय ट्रेन को दर्शाया गया है, टॉय ट्रेन की यात्रा के बिना दार्जिलिंग शहर का पर्यटन अधूरा ही रह जाता है।

टाइगर हिल, बतासिया लूप, आब्जर्वेटरी हिल, हिमालयन रेलवे, श्रुब्बेरी नाइटिंगेल पार्क, साक्य मठ, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, रॉक गार्डन, तीस्ता और रेजेंट नदी राफ्टिंग का केंद्र, रोपवेय की यात्रा, जापानी मंदिर, सिंगालीला राष्ट्रिय उद्यान, हिमालियन पर्वतारोहण संस्थान, संदकफू पहाड़ी शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

  1. मालदा:- पश्चिम बंगाल का मालदा शहर उत्तर में स्थित है, जो कि आम का बाग और समृद्ध इतिहास और विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है। यह शहर कलाकारों और इतिहासकारों के लिए ज्ञान और अवसरों का भंडार है। कदम रसूल मस्जिद, दाखिल दरवाजा, एकलाखी मकबरा, मालदा संग्रहालय आदि जगह पर्यटन के लिए मशहूर है।
  2. बांकुड़ा:- अगर बात करें पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा शहर की तो या शहर अपने हरे-भरे जंगल, भव्य मंदिरों, पहाड़ियों, नदियों और अद्भुत कला संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर के प्राचीन मंदिर अद्भुत वास्तुकला का चित्रण करते है, शहर में पर्यटन के लिए कई स्थल है जैसे कि बांकुड़ा दूर-दराज, झिलमिली, गोकुल चंद मंदिर, बिहारीनाथ हिल्स, बिश्नुपुर, सिद्धेश्वर मंदिर आदि।
  3. तारापीठ:- पर्यटन की दृष्टि से पश्चिम बंगाल का तारापीठ ग्रामीण शहर बीरभूम जिले में द्वारका नदी के पास स्थित है। इस ग्रामीण शहर को तंत्र मंत्र या काले जादू का शहर भी कहा जाता है।

इस ग्रामीण क्षेत्र में शक्तिपीठ और प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ है जहां पर सती की तीसरी आंख गिरी थी। धार्मिक स्थल होने के नाते इस क्षेत्र में कई प्राचीन मंदिर हैं जैसे कि नलहटेश्‍वर मंदिर, मालुती मंदिर, बीरचंद्रपुर मंदिर, मल्‍लरपुर शिव मंदिर आदि।

  1. मिदनापुर:- अगर बात की जाए पश्चिम बंगाल के मिदनापुर शहर की तो यह शहर देश की बहु धर्म संस्कृति की सुंदरता और प्राचीन इतिहास को दर्शाता है। जोरा मस्जिद, जॉन चर्च, काली मंदिर, चंद्राकोना, तमलुक आदि इस शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

पश्चिम बंगाल – FAQ

प्रश्न- पश्चिम बंगाल की राजधानी का नाम क्या है?

उत्तर- कोलकाता

प्रश्न- कोलकाता किस राज्य की राजधानी है?

उत्तर- पश्चिम बंगाल

प्रश्न- पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े शहर का नाम क्या है?

उत्तर- कोलकाता

प्रश्न- पश्चिम बंगाल का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर- 88,752 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- पश्चिम बंगाल राज्य की जनसँख्या कितनी है?

उत्तर- 91,276,115 (2011 की जनगणना के अनुसार)

निष्कर्ष

आज हमारे द्वारा आपको इस लेख की सहायता से पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है (Paschim Bangal ki rajdhani kya hai) या पश्चिम बंगाल की राजधानी कहाँ है (Paschim Bangal ki Rajdhani kaha hai) और इसके साथ यहाँ के 10 मुख्य दर्शनीय स्थलों, पश्चिम बंगाल राज्य के क्षेत्रफल, जनसंख्या व इससे जुडी अन्य जानकारी दी है।   

Leave a Reply