MI कहाँ की कंपनी है? | MI kaha ki company hai

आज के आर्टिकल मे आप जानेंगे कि MI कहाँ की कंपनी है (MI kaha ki company hai)। वर्तमानसमय में बहुत सी कंपनियों के स्मार्टफोन मार्केट में बिक रहे है, जैसे vivo, oppo, oneplus, mi, poco आदि। हर व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

MI कंपनी के स्मार्टफोन से आप सभी वाकिफ हैं, भारत में इस कंपनी ने अपने शुरुआती समय में कम बजट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च किया, और कम बजट में अच्छे फीचर्स देने के कारण कंपनी लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही फेमस हो गई।

MI kaha ki company hai
MI kaha ki company hai

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियों का सबसे बड़ा मार्केट चाइना देश का है, अभी के समय भारत में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की संख्या थोड़ी कम है जिस वजह से चाइना ने भारत में अपने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक डिवाइस के व्यापार से अच्छी जगह बना ली है।

आज के समय में किसी भी कंपनी का कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उस कंपनी और साथ ही प्रोडक्ट की सही जानकारी बहुत ही जरूरी होती है, और लोग अक्सर ही प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उस कंपनी और प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं।

आज के अपने इस लेख से हम आपको बताएंगे MI कहां की कंपनी है, या इस कंपनी का मालिक कौन है और साथ ही आपको बताएंगे कि इस कंपनी को कब शुरू किया गया। अगर आप भी MI कंपनी का कोई भी प्रोडक्ट खरीदने का सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार होने वाला है।

MI kaha ki company hai?

यह एक चाइनीस मल्टीनेशनल कंपनी है जोकि स्मार्टफोन का निर्माण करती है, लेकिन आज के समय इस कंपनी ने स्मार्टफोन के अलावा और भी कई प्रोडक्ट्स जैसे लैपटॉप, ब्लूटूथ, लाउडस्पीकर आदि, सभी को मार्केट में लॉन्च करती रहती है।

MI कंपनी को मार्केट में और भी नाम से जाना जाता है जैसे कि Redmi और Xiaomi, लेकिन भारत देश में MI कंपनी Redmi के नाम से ज्यादा प्रचलित है। इस कंपनी ने विश्व भर में सभी मोबाइल कंपनियों को पीछे कर दिया है, और आज के समय यह कंपनी प्रथम स्थान पर है।

दुनिया भर में हर दिन बहुत सी कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती हैं लेकिन ग्राहक को कम दाम में अच्छे फीचर्स और एडवांस टेक्निक का ही स्मार्टफोन पसंद आता है तो ऐसे में MI एक ऐसी कंपनी है जो कि लोगों को कम कीमत में अच्छे फीचर्स का स्मार्टफोन देती है इसी वजह से इस कंपनी ने कम समय में मार्केट में अपना कदम जमा लिया है।

MI एक सॉफ्टवेयर और इंटरनेट कंपनी है, आज के समय में mi सभी पुरानी कंपनियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, बाजार में जितने भी कंपनियों के स्मार्टफोन आते हैं उनमें सबसे ज्यादा MI कंपनी के ही स्मार्टफोन बिक रहे हैं, आपको बता दें MI कंपनी अभी के समय विश्व के चौथे स्थान पर आ गई है और वह समय दूर नहीं है जब MI कंपनी विश्व के पहले स्थान पर होगी।

MI का फुल फॉर्म क्या है?

मोबाइल इंटरनेट (Mobile Internet) यह है, MI का फुल फॉर्म। इस फुल फॉर्म को Xiaomi कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है। MI जैसी बड़ी कंपनी को चाइना में लोग मिशन इंपॉसिबल (Mission Impossible) के नाम से भी जानते है, आज के समय इस ब्रांड को विश्व भर में बहुत सराहा जा रहा है।

MI कंपनी के स्मार्टफोन में काफी सारे एड्स दिखाए जाते है और जब एक इंटरव्यू में मनु कुमार जैन से इस बात को पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उनकी कंपनी एक इंटरनेट कंपनी है।

आज के समय दूसरी कंपनी के स्मार्टफोन MI कंपनी के स्मार्टफोन से बहुत महंगे है, दूसरी कंपनियां कम कीमत में अच्छे फीचर्स नहीं दे पाती तो उसी जगह MI आपको 10,000 से 15,000 रुपए में अच्छे फीचर्स के स्मार्टफोन देता है।

MI कंपनी की स्थापना कब हुई?

इस कंपनी की शुरुआत आज से 11 साल पहले 2010 में की गई। 6 अप्रैल 2010 को MI कंपनी की स्थापना की गई थी। इस कंपनी ने अपना सबसे पहला स्मार्टफोन 2011 को चीन देश में लांच किया था, इसके अलावा भी इस कंपनी ने मार्केट में काफी सारे स्मार्टफोंस लॉन्च किए है।  

इस कंपनी ने बहुत ही तेजी से मार्केट में अपनी पहचान बना ली और आज के समय यह कंपनी सभी मोबाइल फोन कंपनी को पीछे करने में लगी हुई है।

इस कंपनी में आज के समय मे 18,700 वर्कर्स काम कर रहे है, इसके बाद लगातार इन्होंने कई सारे नोट सीरीज (Note Series) को मार्केट में लॉन्च किया इसके अलावा इस कंपनी ने फार्च्यून ग्लोबल लिस्ट में 468वे स्थान पर अपना नाम दर्ज किया।

MI कंपनी के संस्थापक और मालिक कौन है?

MI कंपनी के संस्थापक और मालिक Lei Jun है, इसके अलावा वे इस कंपनी के सीईओ और प्रेसिडेंट भी हैं। इनका जन्म 16 दिसंबर 1969 में Xiantao, Hubei चीन देश में हुआ, इन्होंने अपनी पढ़ाई वुहान यूनिवर्सिटी से पूरी की।

MI कंपनी को इतने बड़े मुकाम तक पहुंचाने में इनके साथ और भी अन्य 6 लोगों का हाथ है। लिन बिन, झोउ गुआंगपिंग, लियु डे, ली वानकियांग, वोंग कोंग-कैट और हाँग फेंग ये सभी MI कंपनी के सह संस्थापक हैं।

MI कंपनी का हेड क्वार्टर कहां पर स्थित है?

MI कंपनी का हेड क्वार्टर चीन देश की राजधानी बिंजिंग हैडियन जिले में स्थित है। अपने शुरुआती समय में इस कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजॉन प्लेटफार्म पर बेचना शुरू किया, और जैसे-जैसे कंपनी आगे बढ़ती गई वैसे ही इन्होंने बाजारों में भी अपना प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिया।

भारत में MI कंपनी की शुरुआत:

भारत देश में MI का मुख्यालय बेंगलुरु शहर में स्थित है, इस कंपनी ने भारत में अपना पहला स्मार्ट फोन 15 जुलाई 2014 को मार्केट में लॉन्च किया था, उस वक्त इस कंपनी के स्मार्ट फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्लैश सेल के माध्यम से बेचे जाते थे।

भारत में इस कंपनी के हेड मनु कुमार जैन है और इनका जन्म यूपी के मेरठ जिले में हुआ था। भारत में इस कंपनी का 23% मार्केट शेयर है, लेकिन Samsung कंपनी ने अक्टूबर 2020 में 24% मार्केट शेयर के साथ MI कंपनी को पीछे छोड़ दिया।

MI कंपनी का इतिहास

Xiaomi कंपनी से तो सभी वाकिफ है MI, Xiaomi कंपनी का ही सब ब्रांड है। Xiaomi कंपनी ने 10 जनवरी 2019 को MI को अपना उप ब्रांड घोषित किया। किसी भी कंपनी के सक्सेस होने का मूल मंत्र उसके प्रोडक्ट की कीमत और गुणवत्ता होती है, और MI कंपनी भी इसी मूल मंत्र को अपनाकर लोकप्रियता की ऊंचाइयों को छू रही है।   

इसके स्मार्टफोन में एडवांस नेटवर्क और अच्छे फीचर्स होने के कारण यह स्मार्टफोन बहुत ही जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। MI मोबाइल के लॉन्चिंग की घोषणा Xiaomi कंपनी ने अपने ओरिजिनल वेबसाइट पर की थी।

 इस सब ब्रांड ने अपने पहले क्वार्टर में 10.7% की सेल करके कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसी तरह हर साल सेल करके नए आंकड़ों को छूता जा रहा है।

MI कंपनी के कुछ अन्य प्रोडक्ट भी है

MI एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, लेकिन इसके साथ ही यह कंपनी और भी अन्य प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे कि

  • ईयर फोन
  • इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश
  • स्मार्ट टीवी
  • जूता
  • मोबाइल एप्लीकेशन
  • लैपटॉप
  • बैग

Xiaomi कंपनी के कुछ अन्य सब ब्रांड भी है

हमने यह तो जान लिया कि MI, Xiaomi कंपनी का ही सब ब्रांड है, लेकिन MI के साथ ही Xiaomi कंपनी के और भी अन्य सब ब्रांड है, जो कि निम्न प्रकार से है

  •  Riodmi
  •  Redmi
  •  Yi technology
  •  Mijia
  •  Roborock
  •  Viomi
  •  Yeelight
  •  Black Shark
  •  Youpin
  •  Poco

MI कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन कौन सा है

इस कंपनी ने बहुत सी सीरीज लॉन्च की है जैसे कि Mi note4, Mi note5, Mi note6, Mi note7, MI Note8, MI note9 आदि। ये सभी सीरीज एक से बढ़कर एक है सभी सीरीज में बहुत से फीचर्स और एडवांस नेटवर्क है।

जब भी नया फोन लांच होता है उसमें कोई ना कोई अपडेट वर्जन जरूर आता है लेकिन MI कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10i 5G है, इस स्मार्टफोन को 5 जनवरी 2021 को लांच किया गया था जिसकी कीमत अभी मार्केट में 21999 रुपए है, इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के बहुत सारे वैरीअंट भी मौजूद है।

इस स्मार्टफोन का Display Screen Size 6.67 inches (16.94 cm) है, Screen Resolution 2400 x 1080 Pixels, Aspect Ratio     20:9, Pixel Density 395 ppi, Display Type FHD+, Refresh Rate 120 Hz, Screen Protection Corning Gorilla Glass v5 है।

इसके साथ ही कैमरा मे भी बहुत सारे फीचर्स देखने को मिलते है। इसके साथ ही और भी फीचर्स मौजूद है जो कि आप किसी भी वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

सवाल और जवाब – FAQs

1: MI कहां की कंपनी है?

चीन देश की।

2: MI का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

चीन देश के विंचिंग शहर में स्थित है।

3: MI का मुख्यालय भारत में कहां पर स्थित है?

बेंगलुरु शहर में स्थित है।

4: Mi 10i 5G स्मार्टफोन में फेस लॉक की सुविधा है?

फेस लॉक की सुविधा है।

5: MI कंपनी की भारत में शुरुआत कब हुई?

15 जुलाई 2014 को।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको MI कहाँ की कंपनी है (MI kaha ki company hai) इस कंपनी का मालिक कौन है? इस कंपनी को कब शुरू किया गया? और इससे जुड़ी अन्य सभी जानकारी देने की कोशिश की है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।

Leave a Reply