मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है? – Madhy Pradesh ki rajdhani kya hai

आज के लेख में आप जानेंगे की मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है? (Madhy Pradesh ki rajdhani kya hai)। मध्य प्रदेश को देश का दिल भी कहा जाता है यह भारत देश के मध्य भाग में स्थित राज्य है।

इस राज्य ने अपनी खूबसूरत कला और संस्कृति के कारण देश भर में अलग ही पहचान बनाई है और पहाड़ों में बसे होने के बाद भी इस राज्य का तापमान गर्म रहता है।

हम आपको आज इस लेख के जरिए बताएंगे कि मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है या मध्य प्रदेश की राजधानी कहां पर है (Madhy Pradesh ki rajdhani kahan par hai) और इसके अलावा इस राज्य के दर्शनीय स्थल कौन से हैं इसके बारे में भी सभी जानकारी आपके साथ सांझा करेंगे।

Madhy Pradesh ki rajdhani kya hai
Madhy Pradesh ki rajdhani kya hai

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है? – Madhy Pradesh ki rajdhani kya hai

मध्य प्रदेश देश के सबसे खूबसूरत और उन्नत राज्यों में से एक है। भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल शहर है, एक समय पर गवालियर इस राज्य की राजधानी हुआ करती थी।

आज से करीब 66 साल पहले 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ, उस समय राजधानी बनाने के लिए कई शहरों का नाम सामने आए जैसे इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर आदि।

भोपाल शहर मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी होने के साथ ही भोपाल जनपद का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। कुछ पुराने इतिहास के मान्यताओं के आधार पर भोपाल शहर का नाम पहले “भूपाल” था जो कि राजा भूपाल शाह के नाम पर पड़ा था।

अनेक झील होने के कारण इसे ‘City of Lakes’ (तालो का शहर) भी कहा जाता है। ये एक कृषि प्रधान राज्य है इस राज्य में अनाज का उत्पादन अधिक मात्रा में किया जाता है।

मध्य प्रदेश की राजधानीभोपाल
जिले52
क्षेत्रफल3,08,252 किमी²
जनसंख्या7,26,26,809

मध्य प्रदेश के जिले

मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले हैं। जनसंख्या के दृष्टिकोण से इंदौर सबसे बड़ा जिला और हरदा सबसे छोटे जिले में आता है और वहीं क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से छिंदवाड़ा सबसे बड़ा जिला और निवाड़ी सबसे छोटे जिले में शामिल है।

मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल

अगर बात करें मध्यप्रदेश के क्षेत्रफल की तो यह लगभग 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है।

मध्य प्रदेश की जनसंख्या

सन् 2011 की जनगणना के आधार पर मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या 7.33 करोड है। इसमें 35,014,503 महिला और 37,612,306 पुरुष है। यह भारत देश की कुल जनसंख्या का 6% है।

मध्य प्रदेश की भाषा

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी, बुंदेलखंडी और सिंधी है जिसमें अधिकांश लोग हिंदी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं।

मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्य

मध्य प्रदेश भारत के 5 राज्यों के साथ सीमा सांझा करता है उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिम में राजस्थान, पूर्व में छत्तीसगढ़, और पश्चिम में गुजरात।

मध्य प्रदेश के गठन के समय यह देश का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था लेकिन 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के कुछ जिलो को जोड़कर छत्तीसगढ़ राज्य घोषित किया गया जिसके बाद से मध्य प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

मध्य प्रदेश की राजधानी में यातायात की सुविधाएं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहुंचने के लिए सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं मौजूद है जैसे रेल मार्ग, हवाई मार्ग और सड़क मार्ग।

भोपाल तक जाने के लिए रेल मार्ग अच्छा विकल्प है देश के बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन भोपाल के रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए हैं। काफी सारी एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल तक पहुंचने के लिए नियमित तौर पर चलती है।

हवाई मार्ग के जरिए आप कुछ ही घंटों में भोपाल तक पहुंच सकते हैं। भोपाल का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा “राजा भोज” भोपाल शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पुणे आदि जैसे बड़े शहरों से भोपाल के लिए नियमित उड़ान सेवाएं उपलब्ध है। मध्यप्रदेश के 5 शहरों में प्रमुख हवाई अड्डे हैं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खुजराहो।

भोपाल तक जाने के लिए सड़क मार्ग काफी हद तक सुरक्षित रहता है। पड़ोसी राज्य के शहरों से सीधी बस सुविधाएं भोपाल तक जाने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आप अपने निजी वाहन कार, मिनी बस या गाड़ी से भी सरलता से भोपाल तक पहुंच सकते हैं।

मध्य प्रदेश में पर्यटक स्थल

जैसा कि हम सभी जानते हैं मध्य प्रदेश भारत का प्रमुख राज्य है और यहां पर अनेकों पर्यटक स्थल है। आज हम उन सभी के बारे में आपको जानकारी देंगे जो कि निम्न प्रकार से है:-

1. अमरकंटक:- अमरकंटक भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यहाँ से ही नर्मदा और सोन नदी की उत्पत्ति होती है और यहीं पर नर्मदा नदी, सोन नदी तथा जोहिला नदी का उदगम होता है। यह स्थान पवित्र तलाब, खूबसूरत झरने, ऊंची पहाड़ियां, सुंदर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

2. विदिशा:- विदिशा मध्य प्रदेश का मुख्य जिला और बहुत बड़ा पर्यटक स्थल है जो कि भोपाल जिले के आसपास है। यहां पर आपको कई शानदार स्मारक, मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी और यहां बेतवा नदी बहती है।

3. शिवपुरी:- शिवपुरी मध्य प्रदेश का अत्यंत प्राचीन और धार्मिक स्थल है और उसका नाम भगवान शिव के नाम पर पड़ा है जिस वजह से शिवपुरी जिले में भगवान शिव के अनेक मंदिर है और उनकी अपनी मान्यताएं हैं। शिवपुरी में पवा झरना अत्यंत ही सुंदर झरना है जहां शिव जी की भव्य मूर्ति है और कुंड के चारों ओर की पहाड़िया इस जगह को बेहद आकर्षित बनाती हैं।

4. मढई:- अगर आप घूमने के लिए किसी शांत वातावरण और प्राकृतिक जगह खोज रहे है तो मध्य प्रदेश का मढई शहर बहुत ही अच्छा पर्यटक स्थल है, जहां आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

5. होशंगाबाद:- होशंगाबाद नर्मदा नदी के उत्तरी तट पर स्थित जिला है। यह शहर प्राचीन समय से ही अपने अध्यात्मिक, सुंदर प्राकृतिक और दर्शनीय स्थलों के कारण प्रसिद्ध है और हर साल लाखों-करोड़ों लोग पर्यटन के लिए इस शहर में आते हैं।

6. भोजपुर:- भोजपुर गांव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस गांव में एक शिव जी का अधूरा हिंदू मंदिर है।

 इस मंदिर में शिव जी के शिवलिंग का निर्माण 11वीं ईसवी के राजा भोज के शासनकाल में किया गया था लेकिन किसी कारणवश मंदिर को अधूरा ही छोड़ दिया गया और आज के समय भी मंदिर के आसपास निर्माण की सामग्री पड़ी हुई है जो कि प्राचीन समय की है।

7. ओमकारेश्वर:- ओमकारेश्वर मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध और बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यहां पर नर्मदा और कावेरी नदी का संगम होता है और मंदिर के अंदर आपको सुंदर नक्काशी पिलर देखने को मिलते हैं। ओमकारेश्वर मंदिर इसलिए भी बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है क्योंकि यह भगवान शिव जी के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं।

8. मांडु:- मध्य प्रदेश में मांडू पर्यटन के लिए बहुत बढ़िया स्थल है। ये शहर रानी रूपमती और राजकुमार बाज बहादुर के सच्चे प्यार का प्रतीक है और इसके साथ ही मांडू भारत का सबसे पुराना और प्रसिद्ध स्मारक है।

9. भीमबेटका:- अगर आप इतिहास के बारे में जानने की दिलचस्पी रखते हैं या पुरातत्व से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए यह पर्यटक स्थल काफी खास रहने वाला है क्योंकि यहां पर आपको 500 से भी अधिक रॉक शेल्टर और गुफाएं देखने को मिलेंगी यहां बहुत सारी चित्रकला है जो कि 30,000 साल पुरानी मानी जाती है।

10. पंचमढ़ी:- प्राकृतिक और शांत वातावरण के लिए पंचमढ़ी बहुत ही सुंदर जगह है। पंचमढ़ी 1,067 फीट की ऊँचाई पर स्थित हिल स्टेशन है। पंचमढ़ी मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।

11. ओरछा:- मध्य प्रदेश में पर्यटन के लिए ओरछा काफी अच्छी जगह है। ओरछा शहर अपने किले, महल और मंदिरों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है इसके अलावा आप ओरछा के राजमंदिर, लक्ष्मी मंदिर, चतुर्भुज मंदिर में जाकर दर्शन कर सकते हैं।

12. रायसेन:- रायसेन शहर अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ एतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ का सांची स्तूप अपने वास्तुकला और प्राचीन कला के लिए प्रसिद्ध है। यह बौद्ध स्थलों के लिए भी जाना जाता है। सम्राट अशोक के दर्शन और विश्वास का जीवंत उदाहरण सांची स्तूप है।

13. भेड़ाघाट:-मध्य प्रदेश में घूमने के लिए जबलपुर का भेड़ाघाट बहुत ही अच्छी जगह है यहां की संगमरमर की चट्टानें विश्व भर में प्रसिद्ध है और रात के समय यहां बोटिंग करना बहुत बढ़िया लगता है।

14. ग्वालियर:- मध्य प्रदेश का ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर है, इस शहर की स्थापना राजा सूरज सेन ने की थी। ग्वालियर का किला, महल, स्मारक और मंदिर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। ये शहर चारों तरफ से हरियाली और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। हर साल नवंबर और दिसंबर के महीने में ग्वालियर शहर में चार दिवसीय तानसेन संगीत उत्सव आयोजित किया जाता है।

15. उज्जैन:- उज्जैन शहर को हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है इसीलिए हर रोज यहां पर लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ इकट्ठा होती है। उज्जैन शहर कुंभ मेले के लिए 4 शहरों में से एक है।

16. बुंदेलखंड:- मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड शहर में खुजराहो स्थित है और खुजराहो प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है यहां अधिक संख्या में जैन और हिंदूओ के मंदिर देखने को मिलते है। यह जगह भी पर्यटन के लिए बहुत ही खास है।

17.मैहर:- मैहर मां शारदा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, मां शारदा के दर्शन के लिए यहां हर रोज लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। नवरात्र के समय यहां पर मेला भी लगता है और दर्शन के लिए आपको 1,063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

मध्य प्रदेश – FAQ

प्रश्न- मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?

उत्तर- भोपाल

प्रश्न- मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल क्या है?

उत्तर- 3,08,252 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- मध्य प्रदेश राज्य की जनसँख्या कितनी है?

उत्तर- 7.33 करोड़

प्रश्न- मध्य प्रदेश मे वर्तमान मे कितने जिले है?

उत्तर- 52 जिले

प्रश्न- सबसे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी क्या थी?

उत्तर- ग्वालियर

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है (Madhy Pradesh ki rajdhani kya hai) या  मध्य प्रदेश की राजधानी कौन सी है (Madhy Pradesh ki Rajdhani kaun si hai) और इसके साथ यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन कौन से है के बारे मे जानकारी दी है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।

Leave a Reply