झारखंड की राजधानी कहां है? – Jharkhand ki Rajdhani kaha hai

आज के हमारे इस लेख मे आप जानेंगे कि झारखंड की राजधानी कहां है (Jharkhand  ki Rajdhani kaha hai). भारत देश का झारखंड राज्य पूरब दिशा में बसा हुआ है यह भारत का छोटा सा राज्य है। इस राज्य के कई क्षेत्रों में खनिज पदार्थों का भंडार है, जिस वजह से इस राज्य को खनिज राज्य के नाम से भी जाना जाता है।

Jharkhand  ki Rajdhani kaha hai
Jharkhand ki Rajdhani kaha hai

झारखंड राज्य भारत के प्रसिद्ध राज्यों में से एक है झारखंड की कुंडमाली भाषा मे झाड़ शब्द का मतलब जंगल-झाड़ी से है जिस वजह से इस राज्य को जंगल झाड़ी वाला राज्य भी कहा जाता है।

हम आपको आज के इस लेख के माध्यम से झारखंड की राजधानी क्या है या झारखंड की राजधानी कहां पर है (Jharkhand ki rajdhani kaha par hai) और इसके साथ झारखंडका क्षेत्रफल व यहाँ मौजूद पर्यटन स्थल के साथ अन्य जानकारी भी प्रदान करेंगे।

झारखंड की राजधानी कहां है? – Jharkhand ki Rajdhani kaha hai

भारत का झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है जिसकी राजधानी रांची है, रांची शहर में कई झरने होने के कारण इस शहर को झरनों का शहर भी कहा जाता है। झारखंड राज्य ऊंचाइयों पर बसा हुआ है जिस वजह से इस राज्य का मौसम काफी ज्यादा सुहावना रहता है।

झारखंड राज्य की नींव 15 नवंबर वर्ष 2000 को रखी गई, आपको बता दें इससे पहले यह राज्य बिहार राज्य का हिस्सा हुआ करता था।

झारखंड राज्य का ज्यादातर हिस्सा छोटा नागपुर पठार का हिस्सा है जिस वजह से इस राज्य को छोटा नागपुर प्रदेश भी कहा जाता है और इसी जगह से दामोदर, स्वर्ण रेखा, खड़कई, कोयल और ब्रह्माणी नदियों का उद्गम हुआ है।

झारखंड राज्य की राजधानीरांची
क्षेत्रफल79,714 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या32,988,134 (वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार)
जिले24

झारखंड के जिले

भारत के झारखंड राज्य में कुल 24 जिले है। क्षेत्रफल के आधार पर जमशेदपुर सबसे बड़ा और रामगढ़ सबसे छोटा जिला है, वही जनसंख्या की नजर से रांची सबसे बड़ा और लोहरदगा सबसे छोटा जिला है।

झारखंड का क्षेत्रफल

अगर बात की जाए क्षेत्रफल की तो झारखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 79,714 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

झारखंड की जनसंख्या

वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर झारखंड राज्य की कुल जनसंख्या 32,988,134 है, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 16,930,315 है और महिलाओं की जनसंख्या 16,057,819 है।

झारखंड की भाषा

झारखंड राज्य में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है लेकिन इसके अलावा भी इस राज्य में उर्दू, भोजपुरी और नागपुरी भाषा भी बोली जाती है।

झारखंड की सीमा से जुड़े राज्य

अगर बात करें झारखंड राज्य के सीमा से जुड़े राज्यों की तो यह राज्य भारत के पांच राज्यों के साथ सीमा लगाता है। दक्षिण से उड़ीसा, उत्तर से बिहार, पूर्व से पश्चिम बंगाल, और पश्चिम से उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़।

झारखंड की राजधानी में यातायात सुविधाएं

झारखंड की राजधानी रांची शहर तक जाने के लिए सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं जैसे रेल मार्ग, सड़क मार्ग और वायु मार्ग उपलब्ध है।

यदि आप रांची शहर तक पहुंचने के लिए रेल मार्ग का चुनाव करते हैं, तो झारखंड राज्य के सभी रेलवे स्टेशन देश के अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों से जुड़े हुए हैं, आप अपनी सुविधा के अनुसार राज्य के किसी भी शहर का रेलवे स्टेशन चुन सकते हैं।

सड़क मार्ग के जरिए आप आराम से रांची शहर तक पहुंच सकते हैं, झारखंड राज्य और पड़ोसी राज्यों से नियमित तौर पर बस सेवाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही आप अपने निजी वाहन का इस्तेमाल करके भी आसानी से रांची शहर तक पहुंच सकते हैं।

झारखंड राज्य में कई हवाई अड्डे हैं देवघर हवाई अड्डा, बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हवाई अड्डा, चाकुलिया हवाई अड्डा आदि। देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, लखनऊ आदि से नियमित तौर पर हवाई सेवाएं उपलब्ध है।

झारखंड के पर्यटन स्थल

भारत का झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे भरे घने जंगलों और खनिज पदार्थों के लिए मशहूर है, इस राज्य के ऐतिहासिक मंदिर, झरने और बड़े बड़े पहाड़ पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं।

यदि आप प्रकृतिक प्रेमी है और झारखंड घूमने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस राज्य के कुछ पर्यटन स्थलों की जानकारी होनी चाहिए जो कि निम्न प्रकार से है:-

1-जमशेदपुर:- झारखंड राज्य का सबसे बड़ा जिला जमशेदपुर है। इस शहर का नाम साल 1919 में जमशेदजी नौसरवानजी टाटा के नाम पर रखा गया। भारत के सबसे पहले टाटा स्टील प्लांट की स्थापना इसी शहर में हुई। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, जुबली पार्क, टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क, डिमना झील, दालमा वन्य जीवन अभयारण्य आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

2-रांची:- झारखंड राज्य का रांची शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और इस शहर को एक बार बिहार राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने का अवसर भी मिला था। रांची शहर का हटिया संग्रहालय, हुदरू फॉल्स, टैगोर हिल, जनजातीय अनुसंधान संस्थान, कांके डैम, रांची हिल स्टेशन, पर्यटन के लिए मशहूर है।

3-देवघर:- हम सभी जानते हैं कि देवघर शहर मंदिर भगवान बैधनाथ के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक के लिए जाना जाता है। इस शहर के प्रमुख आकर्षण में सत्संग आश्रम, बैद्यनाथ धाम और नंदन पहाड़, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, मंदार हिल, देव संघ आश्रम, नोलखा मंदिर शामिल है।

4-बोकारो:- झारखंड राज्य का बोकारो शहर दी स्टील कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध है। बोकारो स्टील सिटी में प्राकृतिक हरियाली, सुंदर उद्यान और आकर्षित झील मौजूद है जो कि पर्यटकों को खुशी और शांति का अनुभव प्रदान करती हैं। राम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, अय्यप्पा मंदिर, गरगा बांध, तेनुघाट बांध, सिटी पार्क, लुगुबरु घंटाबाड़ी, जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान, श्री श्री कलिका महारानी मंदिर आदि जगह इस जिले में घूमने के लिए मशहूर है।

5-हजारीबाग:- झारखंड राज्य का हजारीबाग शहर पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह शहर घने जंगलों, सुन्दर झीलों, रॉक संरचनाओं और प्राकृतिक आकर्षण का खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस शहर में कुछ लोहे के औजार और मिट्टी के बर्तन मिले हैं जोकि 1400 ईसा. पूर्व काल के है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राजरप्पा मंदिर, कैनेरी हिल आदि इस शहर के पर्यटन स्थल है।

6-घाटशिला:- झारखंड का घाटशिला पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है, यह एक धार्मिक शहर है जहां त्योहारों और धार्मिक स्थानों पर खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। घुमावदार नाले, फुलडुंगरी हिल्स, बुरुदीह झील, ऐतिहासिक मंदिर, आकर्षित झरने और पहाड़ी क्षेत्र यहां के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।

7-पलामू:- झारखंड का पलामू जिला बेतला नेशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध है। इस नेशनल पार्क का क्षेत्रफल 943 वर्ग किलोमीटर है, यहां पर आपको हाथी तेंदुआ और बाघ के अलावा भी कई जानवर देखने को मिलेंगे जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। पलामू टाइगर रिजर्व, लोध जल प्रपात, पलामू के किले आदि जगह इस जिले में घूमने के लिए बढ़िया है।

8-धनबाद:- झारखंड का धनबाद शहर कोयला के लिए प्रसिद्ध है और इस शहर को भारत की कोयला राजधानी के नाम से भी जाना जाता है इस शहर में कुल 112 कोयले की खान है। इसके साथ ही यह शहर धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच मशहूर है। मैथन डैम या पंचेट डैम, शक्ति मंदिर, घने जंगल, झील और पहाड़ियां शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

9-गिरीडीह:- हम सभी जानते हैं कि झारखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर जी पारस नाथ पहाड़ी गिरिडीह जिले पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्वत पर 24 जैन तीर्थ यात्रियों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यह पर्वत समुद्री तल से 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इस पर्वत में घूमने के लिए लाखों-करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती है। खंडोली पहाड़ी, उर्सी फॉल्स, जैन संग्रहालय, रानी सती मंदिर, स्टीवंसन मेमोरियल चर्च आदि जगह इस जिले में पर्यटन के लिए मशहूर है।

10-लातेहार:- अगर बात करें झारखंड के जिले लातेहार की तो इस जिले का नेतर हाट पर्यटन स्थल सन राइज और सन सेट पॉइंट के लिए जाना जाता है आपको बता दें इस पर्यटन स्थल को छोटा नागपुर की रानी की संज्ञा भी दी गई है। इंद्रा जल झरना, कांती जल झरना, तातापानी, नारायणपुर किला इस जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।

झारखंड – FAQ

प्रश्न- झारखण्ड की राजधानी का नाम क्या है?

उत्तर- रांची

प्रश्न- रांची किस राज्य की राजधानी है?

उत्तर- झारखण्ड

प्रश्न- झारखण्ड कब और किस राज्य से अलग करके बनाया गया है?

उत्तर- झारखण्ड को 2000 मे बिहार राज्य से अलग करके बनाया गया

प्रश्न- झारखण्ड की जनसँख्या क्या है?

उत्तर- 32,988,134

प्रश्न- झारखण्ड मे कितने जिले है?

उत्तर- 24

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख की सहायता से आपको झारखंड की राजधानी कहाँ है (Jharkhand  ki Rajdhani kaha hai) या  झारखंड की राजधानी क्या है (Jharkhand  ki rajdhani kya hai) और इसके साथ यहाँ के सभी मुख्य दर्शनीय स्थल, झारखण्डराज्य का क्षेत्रफल, जनसंख्या व अन्य जानकारी दी है।

अगर आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया हो तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा। 

Leave a Reply