जम्मू कश्मीर की राजधानी क्या है – Jammu Kashmir ki Rajdhani kya hai

दोस्तों आज हम आपको जम्मू कश्मीर की राजधानी क्या है (Jammu Kashmir ki Rajdhani kya hai) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां देंगे । भारत के उत्तरी भाग में स्थित जम्मू कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है, भारत का स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध यह केंद्र शासित प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व भर में जाना जाता है।

प्राचीन काल में जम्मू कश्मीर में पहले हिंदू और उनके बाद मुस्लिम शासकों ने राज किया। यह केंद्र शासित प्रदेश वर्ष 1756 के शुरुआत में अफ़ग़ान शासक के अधीन रहा और उनके बाद वर्ष 1819 में इसे पंजाब के सिख राज्य से जोड़ दिया गया।

Jammu Kashmir ki Rajdhani kya hai
Jammu Kashmir ki Rajdhani kya hai

हम सभी जानते है कि वर्ष 1947 में यह केंद्र शासित प्रदेश पाकिस्तान के सशस्त्र हमले का विषय रहा और 26 अक्टूबर 1947 में महाराजा हरिसिंह के अनुवृध्दि के समझौते पर हस्ताक्षर किया और तब से इसे भारत का हिस्सा माना गया।

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि जम्मू कश्मीर की राजधानी क्या है (Jammu Kashmir ki rajdhani kya hai)  या जम्मू कश्मीर की राजधानी कहां पर है (Jammu kashmir ki rajdhani kaha hai)। वही इस केंद्र शासित प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी आपको बताएंगे।

जम्मू कश्मीर की राजधानी क्या है – Jammu Kashmir ki Rajdhani kya hai

हिमालय की गोद में बसा जम्मू कश्मीर का गठन 26 अक्टूबर वर्ष 1947 में किया गया, इस केंद्र शासित प्रदेश की दो राजधानी है। एक है- श्रीनगर जो कि यहां की ग्रीष्मकालीन राजधानी है और दूसरी राजधानी जम्मू यह शीतकालीन राजधानी है।

आपको बता दें पहले जम्मू कश्मीर एक राज्य हुआ करता था लेकिन 31 अक्टूबर वर्ष 2019 के बाद यह राज्य भारत के दो केंद्र शासित प्रदेश में बट गया पहला जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख।

इस प्रदेश में ज्यादातर निवासी मुस्लिम धर्म के है, यह प्रदेश भारत के सभी राज्यों के मुकाबले संस्कृति और विरासत से काफी अलग है, इसके साथ ही इस प्रदेश की वास्तु कला, रस्में रिवाज, परंपरा, त्यौहार सभी में यहां का इतिहास दिखाई देता है।

जम्मू कश्मीर की राजधानीश्रीनगर और जम्मू
क्षेत्रफल222,236 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या1,529,958(वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार)
जिले22

जम्मू राज्य के जिले

भारत के जम्मू में कुल 22 जिले है, क्षेत्रफल की दृष्टि से जम्मू का सबसे बड़ा जिला लेह और सबसे छोटा जिला गांदरबल है, वही जनसंख्या की दृष्टि से इस प्रदेश का सबसे बड़ा जिला जम्मू और सबसे छोटा जिला गांदरबल है।

जम्मू की जनसंख्या

वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार इस केंद्र शासित प्रदेश की जनसंख्या 1,529,958 है, जिनमें कुल महिलाओं की जनसंख्या 716,137 और कुल पुरुषों की जनसंख्या 813,821 है। वहीं वर्ष 2020 की जनगणना के अनुसार इस प्रदेश की कुल अनुमानित जनसंख्या 1,829,830 है, जिनमें महिलाओं की कुल अनुमानित जनसंख्या 856,500 और पुरुषों की कुल अनुमानित जनसंख्या 973,330 है।

जम्मू का क्षेत्रफल

भारत के जम्मू कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग क्षेत्रफल 222,236 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

जम्मू की भाषा

जम्मू में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा उर्दू, हिन्दी, पंजाबी है। इसके साथ ही इस प्रदेश में और भी भाषाएं बोली जाती है जैसे की डोगरी, कश्मीरी, बाल्टी, लद्दाखी, पुरीग, गुरजी, दादरी।

जम्मू की सीमा से जुड़े राज्य

जम्मू भारत के दो राज्यों के साथ सीमा लगाता है, दक्षिण से हिमाचल प्रदेश और पंजाब। इसके साथ ही यह प्रदेश उत्तर से चीन और अफगानिस्तान और पश्चिम से पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।

जम्मू में यातायात सुविधाएं

जम्मू  मे सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग उपलब्ध है। हम आपको तीनो के बारे मे सभी जानकारी देंगे:-

सड़क मार्ग:- जम्मू सड़क मार्ग के जरिए देश के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, नेशनल हाईवे 1A श्रीनगर को जम्मू से जोड़ता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाला जवाहर सुरंग भी इसी रास्ते पर पड़ता है। यहां पर आपको नियमित समय पर कई बस सेवाएं उपलब्ध मिलती है जो कि बहुत ही आरामदायक और कम खर्चीली रहती है।

हवाई मार्ग:- जम्मू का मुख्य हवाई अड्डा श्रीनगर शहर में स्थित है, यह हवाई अड्डा देश के सभी बड़े शहर जैसे दिल्ली मुंबई बेंगलुरु आदि से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है जहां से नियमित समय पर कई हवाई सेवाएं उपलब्ध है।

रेल मार्ग:- जम्मू तवी रेलवे स्टेशन प्रदेश का मुख्य रेलवे स्टेशन है जो कि 330 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, नई दिल्ली से जम्मू मेल, जम्मू तवी एक्सप्रेस दिल्ली और दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस कई ट्रेनें नियमित समय पर चलती है।

जम्मू में पर्यटन स्थल


जम्मू अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, यहां पर्यटन के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों की भीड़ इकट्ठा होती है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे घने जंगल, चारों तरफ बिछी सफेद बर्फ की चादर पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है।
जम्मू भारत के सबसे पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन में शामिल है, यहां पर्यटन के लिए कई दर्शनीय स्थल मंदिर और मठ है। यदि आप जम्मू घूमने का विचार कर रहे है तो यहां के कुछ पर्यटन स्थल निम्न प्रकार से है।

  1. श्रीनगर:- जम्मू कश्मीर का श्रीनगर शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है यह शहर झेलम नदी के तट पर बसा हुआ है। इस शहर को हेवन ऑफ अर्थ’ (Heaven of Earth) के रूप में भी जाना जाता है। इस शहर की सबसे खूबसूरत जगह डल लेक है, इस लेक को कश्मीर का रत्न भी कहा जाता है और डल लेक पर अगर आपने शिकारा की सवारी नहीं की तो श्रीनगर यात्रा अधूरी है। शंकराचार्य मंदिर, मुग़ल गार्डन, डाजिकम राषट्रीय उद्दान आदि यहां के मुख्य पर्यटन स्थल है।
  2. वैष्णों देवी:- हम सभी जानते है कि वैष्णो देवी मंदिर भारत का एक अत्यधिक धार्मिक स्थल और सभी पवित्र मंदिर में से एक है। त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित यह मंदिर समुद्र तल से 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह मंदिर कटरा शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां गुफा के अंदर सरस्वती देवी काली और लक्ष्मी जी की मूर्तियां स्थापित है, जिन्हें माता रानी या वैष्णो देवी कहा जाता है। इस मंदिर में एक करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु हर साल माता के दर्शन के लिए आते है।
  3. अमरनाथ मंदिर:- हिमालय पर्वत की गोद में बसा यह एक प्राकृतिक मंदिर है, जिसकी उत्पत्ति अपने आप हुई है। यह मंदिर श्रीनगर शहर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण यह मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, गुफा के अंदर शिवलिंग को अमरेश्वर और बाबा बर्फीली भी कहा जाता है, और इसी गुफा के अंदर भगवान शिव और माता पार्वती जी के अमर होने का रहस्य भी बताया गया है। सावन के महीने में इस गुफा के अंदर लाखों करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है।
  4. कटरा:- जम्मू का कटरा शहर भारत के प्रमुख पूजा स्थलों में शामिल है। इस शहर के कुछ दूरी में स्थित शिव पूरी, बाबा द्नासर और भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते है। यह शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी बढ़िया है।
  5. पटनीटॉप:- पर्यटन की दृष्टि से पटनीटॉप एक हिल स्टेशन है जिसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत के समान है, चारों तरफ बर्फ से ढकी सफेद चादर और मनोरम दृश्य पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है।
  6. पहलगाम:- जम्मू का पहलगाम शहर केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध है, यहां के छोटे-छोटे घर हरे भरे खेत और खूबसूरत घाटियां पर्यटकों का मन मोह लेती है। अमरनाथ की तीर्थ यात्रा इसी शहर से शुरू की जाती है, पर्यटन के लिए यहां और भी कई स्थल है जैसे कि बेताब घाटी, शेष नाग, अरु घाटी आदि।
  7. गुलमर्ग:- जम्मू का गुलमर्ग शहर समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यह शहर हरे-भरे घास के मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ों, घाटियों और सदाबहार जंगलों वाली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह शहर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है और एडवेंचर्स के शौकीन व्यक्ति यहां कई गतिविधियां जैसे कि ट्रैकिंग, माउंटेन बैकिंग और स्कीइंग कर सकते है।
  8. सोनमर्ग:- जम्मू का सोनमार्ग राजसी ग्लेशियरों, बर्फ से ढके फूलों और बर्फ की झीलों घिरा हुआ है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर बसा है जोकि गंधवाल जिले में स्थित है, यहां और भी कई पर्यटन स्थल है जैसे कि गंगाबल, कृष्णासर झील, विशनसर, सत्तार आदि।
  9. ज़ांस्कर घाटी:- जम्मू का ज़ांस्कर घाटी गुफा मठों और विस्तृत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, यह घाटी समुद्र तल से लगभग 13,154 की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी 9 महीनों तक दुनिया के बाकी हिस्सों से कटी हुई लगती है, पर्यटक यहां पर ट्रेकिंग ट्रेल और रिवर राफ्टिंग करना काफी ज्यादा पसंद करते है।
  10. पुलवामा:- जम्मू का पुलवामा श्रीनगर जिले का एक छोटा सा शहर है जो कि सेब के बागों, प्राकृतिक झरनों और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर प्रकृतिक सुंदरता के साथ ही संस्कृति और परंपराओं में भी परिपूर्ण है, यह शहर अपने आसपास स्थित मंदिरों के लिए भी जाना जाता है और यहां पर आप ट्रेकिंग, स्कीइंग और स्नोबोर्डिं का भी आनंद ले सकते है।

जम्मू कश्मीर – FAQ

प्रश्न- जम्मू कश्मीर की राजधानी कौन सी है?

उत्तर- श्रीनगर और जम्मू

प्रश्न-  श्रीनगर और जम्मू किस राज्य की राजधानी है?

उत्तर- जम्मू कश्मीर

प्रश्न- जम्मू कश्मीर  मे कुल कितने जिले है?

उत्तर- 22 जिले

प्रश्न- जम्मू कश्मीर  का क्षेत्रफल क्या है?

उत्तर-  222,236 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- जम्मू कश्मीर  का क्षेत्रफल क्या है?

उत्तर- 222,236 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- जम्मू कश्मीर  की जनसँख्या क्या है?

उत्तर- 1,529,958 (वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार)

निष्कर्ष

आज हमारे इस लेख के जरिये हमने आपको जम्मू कश्मीर  की राजधानी क्या है (Jammu Kashmir ki rajdhani kya hai) या जम्मू कश्मीर की राजधानी कहां है (Jammu Kashmir ki rajdhani kaha hai) और इसके अतिरिक्त  आपको इस राज्य से जुड़ी अन्य सभी जानकारी देने की कोशिश की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया होगा इसलिए इसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच में  जरूर सांझा करें ताकि वह भी अपने ज्ञान को बढ़ा सके।

Leave a Reply