हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है? – Himachal Pradesh ki Rajdhani kya hai

आज के लेख मे आप जानेंगे कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है (Himachal Pradesh ki Rajdhani kya hai). यह भारत के उत्तर दिशा मे स्थित राज्य है। इसे बर्फीले पहाड़ो के शहर के नाम से भी जाना जाता है।

जब भारत को आजादी मिली थी तो उसके बाद सन 1950 मे इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया था लेकिन कुछ समय पश्चात 25 जनवरी 1971 को इसे भारत के 18 वे राज्य का दर्जा दे दिया गया। यहाँ पर अनेक देव स्थल है इसलिए इसे देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

हम आपको आज के इस लेख मे हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है या हिमाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ पर है (Himachal Pradesh ki rajdhani kahan par hai) और इसके साथ यहाँ के दर्शनीय स्थल कौन कौन से है के बारे मे संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Himachal Pradesh ki Rajdhani kya hai
Himachal Pradesh ki Rajdhani kya hai

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है? – Himachal Pradesh ki Rajdhani kya hai

हिमाचल प्रदेश की दो राजधानी है। एक है- शिमला, जोकि यहाँ की ग्रीष्मकालीन राजधानी है और दूसरी राजधानी धर्मशाला, यह शीतकालीन राजधानी है।

ब्रिटिश काल मे वर्ष 1864 मे शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था। यह बहुत ही सुन्दर जगह है जो आज भारत के मुख्य पर्यटन स्थलों मे से एक है। शिमला “पहाड़ो की रानी” के नाम से भी मशहूर है।  

यह 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहाँ से पर्वतो की चोटियाँ नजर आती है, जिससे tourism को बहुत अधिक बढ़ावा मिलता है।

हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला को 19 जनवरी 2017 मे बनाया गया था। यह हिमाचल के कांगड़ा नागर से 16 किलोमीटर की दूरी पर है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या हैशिमला (ग्रीष्मकालीन) और धर्मशाला (शीतकालीन)
जिले12
क्षेत्रफल55673 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या68,64,602

हिमाचल प्रदेश के जिले

हिमाचल प्रदेश मे कुल 12 जिले है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से लाहौल सबसे बड़ा जिला और बिलासपुर सबसे छोटे जिले मे शामिल है।

हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल

हिमाचल प्रदेश केक्षेत्रफल की बात की जाये तो यह 55673 वर्ग किलोमीटर के आसपास है।

हिमाचल प्रदेश की जनसँख्या

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हिमाचल प्रदेश की कुल जनसँख्या 68,64,602 है। इसमे 3,481,873 पुरुष और 3,382,729 महिलाएं है। यह भारत की कुल जनसँख्या का 0.57% है।

हिमाचल प्रदेश की भाषा

हिमाचल प्रदेश की अधिकारिक भाषा हिंदी है और अधिकांश आबादी इस भाषा का प्रयोग करती है। इस राज्य की अतिरिक्त अधिकारिक भाषा संस्कृत है जो की केवल शैक्षिक रूप मे प्रयोग की जाती है।

हिमाचल प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्य

हिमाचल प्रदेश की सीमा भारत के कुल 5 राज्यों से जुडती है, जो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और नेपाल के तिब्बत से भी इसकी सीमा मिलती है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी मे यातायात की सुविधा

  • शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला मे पहुँचने के लिए सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं उपलब्ध है जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग।

शिमला तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी बहुत अच्छा है आप नेशनल हाईवे 22 से चंडीगढ़ होते हुए शिमला जा सकते है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शिमला की दूरी केवल 370 किलोमीटर है।

देश के बड़े शहरो से सीधी बस सेवा शिमला तक के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही आप अपने निजी वाहनों कार, मिनी बस या टैक्सी से भी आसानी से सड़क मार्ग द्वारा पहुँच सकते है।

हवाई जहाज से जाने के लिए आपको जुबरहट्टी एयरपोर्ट पर उतरना होगा जो कि शिमला के सबसे पास स्थित है। वही रेल मार्ग से जाने के लिए आपको शिमला के पास कालका स्टेशन पड़ेगा। कालका स्टेशन पहुचने के बाद आपको Toy Train मे शिमला तक का सफ़र तय करना होगा।

  • धर्मशाला

यहाँ पर भी आप सभी प्रकार के यातायात जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग के द्वारा पहुँच सकते है। नेशनल हाईवे 154 व नेशनल हाईवे 504 दूसरे बड़े शहरो को धर्मशाला से जोड़ता है जिससे सड़क मार्ग द्वारा बहुत आसानी से पंहुचा जा सकता है।

हवाई जहाज से जाने के लिए आपको गग्गल एयरपोर्ट पर उतरना होगा जो कि धर्मशाला के सबसे पास स्थित है। यह एयरपोर्ट इस शहर से 13 किलोमीटर की दूरी पर है और आप यहाँ से केवल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए उडान भर सकते हो।

अगर आप दिल्ली तक का सफ़र नहीं करना चाहते है तो फिर आपको चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतार कर वह से सड़क या रेल मार्ग द्वारा यात्रा करनी होगी।

रेल मार्ग से यहाँ पहुँचने के लिए आपको पठान कोट पास पड़ेगा। पठान कोट से धर्मशाला की दूरी 85 किलोमीटर है, इसके आगे का सफ़र आपको बस या टैक्सी के द्वारा तय करना होगा। वही धर्मशाला के सबसे पास का स्टेशन कांगड़ा है जो 22 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन आपको बता दे यहाँ पर Express Train नही रूकती है।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल

जैसा कि हम सभी जानते है कि हिमाचल प्रदेश मे पर्यटन के अनेक स्थल है। हम उन सभी के बारे मे आपको कुछ जानकारी प्रदान कर रहे है जो निम्न प्रकार है:-

  1. चंबा घाटी:- यह राजशाही समय से उपस्थित राज्य है जो कि अपनी भव्य वास्तुकला और अनेक रोमांचक यात्राओ के लिए प्रशिद्ध है।
  2. डलहौजी:- यह पश्चिमी हिमाचल मे स्थित है जोकि 14 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है। यह हिमाचल के घुमने के स्थलों मे बहुत खास है क्योकि यह पर्वतीय स्थान है जो सुन्दर-सुन्दर प्राकृतिक चीजों से भरा हुआ है।
  3. कुफरी:- कुफरी की सुन्दरता बहुत ही मनमोहक है, यहाँ दूर दूर तक चलते आकाश, बर्फ से ढकी ऊँची चोटियाँ, गहरी घाटियाँ और मीठे पानी के झरने देखने को मिलते है। ठण्ड के मौसम मे यहाँ कई खेलो का आयोजन होता है जो यहाँ आने वाले लोगो को आकर्षित करते है।
  4.  मनाली:- मनाली के बारे मे हम सभी जानते ही है यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत लोकप्रिय है। ट्रैकिंग के लिए आने वालो की पसंदीदा जगह मनाली ही है। इसके साथ यहाँ अनेको मंदिर है जो यहाँ की शोभा बढ़ाते है।
  5. कुल्लू:- इसे पहले कुल्न्थ्पीठ के नाम से जाना जाता था। यह सदैव देवताओ की घाटी के रूप मे प्रशिद्ध रहा है। विशेषकर यहाँ के मंदिर, सेबो के बागान और दशहरा देखने लोग आते है, इसके साथ यहं की हस्तशिल्प भी लोगो के आकर्षण का केंद्र है।
  6. बिलिंग घाटी:- यह हिमाचल प्रदेश का खुबसूरत गावं है। यहाँ आप ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, हैंड Hand glidding आदि का मजा ले सकते है। यहाँ बहुत ही सुन्दर झील है इसके साथ आप यहाँ से shopping का लुत्फ़ भी उठा सकते है।
  7. धर्मशाला:– वैसे तो यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी है लेकिन यह पर्यटन स्थलों मे भी शामिल है। यहाँ बर्फ से ढके पर्वत इसे खास बनाते है। यह सबसे शांत स्थानों मे से एक है।
  8. मंडी:– यह दो बड़े शहरो और 3625 गाँवों से मिल कर बना है। यहाँ खुबसूरत पहाड़ियां का शहर है। इस जगह आपको पुराने महल और वास्तुकला के नमूने देखने को मिल जाते है।
  9. शिमला:– यह भी हिमाचल प्रदेश की राजधानी है लेकिन इसे पर्यटन स्थलों मे भी शामिल किया गया है। यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 342 किलोमीटर दूर है। ओक और देवदार के सुन्दर जंगल यहाँ पर 4 से 5 दिन बिताने के लिए मजबूर कर देते है।
  10. स्पीती घाटी:– हिमाचल प्रदेश कीस्पीती घाटी चारो ओर से हिमालय से घिरी हुई है। यहाँ के ठन्डे रेगिस्तान, बर्फ के पहाड़, घुमावदार सड़के और सुन्दर घाटियाँ पर्यटकों के घुमने के लिए बेहद सही वातावरण है। यहाँ पर साल मे कम से कम 250 दिन आपको धुप मिल जाएगी।

FAQ – हिमाचल प्रदेश

प्रश्न- वर्तमान मे हिमाचल प्रदेश की राजधानी कौन सी है?

उत्तर- शिमला (ग्रीष्मकालीन) और धर्मशाला (शीतकालीन)

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश की जनसँख्या क्या है?

उत्तर- 68,64,602

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल क्या है?

उत्तर- 55673 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश मे कितने जिले है?

उत्तर- 12 जिले

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई?

उत्तर- 25 जनवरी 1971

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है (Himachal Pradesh ki rajdhani kya hai) या हिमाचल प्रदेश की राजधानी कौन सी है (Himachal Pradesh ki Rajdhani kaun si hai) और इसके साथ यहाँ के दर्शनीय स्थल कौन कौन से है से जुड़ी अन्य जरुरी जानकारी देने की कोशिश की है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।

Leave a Reply