आज के लेख में आप जानेंगे कि हरियाणा की राजधानी क्या है (Haryana ki rajdhani kya hai)। उत्तर भारत का यह राज्य यमुना नदी के तट पर स्थित है, यह राज्य भारत के तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है और इस राज्य को भगवान का घर भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि हरियाणा राज्य भारत के अमीर राज्य में से एक है, प्रति व्यक्ति आय दर के अनुसार यह राज्य दूसरे स्थान पर आता है और एशिया का एकमात्र क्षेत्र है जो कि बहुत तेजी से विकसित हुआ।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हरियाणा की राजधानी क्या है या हरियाणा की राजधानी कहां पर है (Haryana ki rajdhani kahan hai) और इसके अलावा इस राज्य के सभी दर्शनीय पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारी आपके साथ सांझा करेंगे।
हरियाणा की राजधानी क्या है? – Haryana ki Rajdhani kya hai
भारत के हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को किया गया था। इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है, चंडीगढ़ नाम चंडी किले पर पड़ा जोकि देवी दुर्गा का मंदिर है जहां लोग उन्हें चंडी या चंडीका नाम से पूजा करते है और ये मंदिर चंडीगढ़ शहर में ही मौजूद है।
चंडीगढ़ हरियाणा के अलावा पंजाब की भी राजधानी है और एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। इस शहर को लोग City beautiful के नाम से भी जानते है और इस शहर को पूरी योजना बनाकर बसाया गया है मतलब की ये शहर आधुनिक भारत का पहला योजनाबद्ध शहर है।
यह खेल का सबसे बड़ा केंद्र है और भारत को 33% ओलंपिक मेडल प्रदान कराता है। हाल फिलहाल में हुए कॉमनवेल्थ गेम में हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों ने 22 मेडल अपने नाम किए।
हरियाणा की राजधानी | चंडीगढ़ |
क्षेत्रफल | 44,212 वर्ग किलोमीटर |
जिले | 22 |
जनसंख्या | 2,53,51,462 |
हरियाणा के जिले
हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सिरसा सबसे बड़ा जिला और फरीदाबाद सबसे छोटा जिला है और वही बात करें अगर जनसंख्या के दृष्टिकोण से तो फरीदाबाद सबसे बड़ा और पंचकुला सबसे छोटा जिला है।
हरियाणा का क्षेत्रफल
अगर बात करें हरियाणा के क्षेत्रफल की तो यह राज्य 44,212 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।
हरियाणा की जनसंख्या
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा राज्य की जनसंख्या 2,53,51,462 हैं। जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 1,34,94,734 और महिलाओं की जनसंख्या 1,18,56,728 है।
हरियाणा की सीमा से जुड़े राज्य
हरियाणा भारत के 4 राज्यों के साथ सीमा लगाता है पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में राजस्थान, पश्चिम में पंजाब और उत्तर में हिमाचल प्रदेश।
हरियाणा की भाषा
हरियाणा की राजकीय भाषा हरियाणवी, हिंदी और पंजाबी है इसके साथ ही यहां के 87 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
हरियाणा की राजधानी में यातायात की सुविधा
हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचने के लिए हर तरह की यातायात सुविधाएं हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग उपलब्ध है।
हवाई मार्ग से आप हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ तक कुछ ही घंटों में पहुंच सकते है, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एलांते मॉल से सिर्फ 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश के सभी बड़े शहरों से चंडीगढ़ के लिए नियमित तौर पर हवाई उड़ान सेवाएं उपलब्ध है।
रेल मार्ग के जरिए भी आप आराम से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन एलांते मॉल से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बड़े-बड़े शहरों के रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए हैं और यहां तक पहुंचने के लिए नियमित तौर पर रेलगाड़ियां चलती है।
सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचना सबसे आरामदायक और सुरक्षित है, नेशनल हाईवे 21 और 22 चंडीगढ़ को सड़क मार्ग के द्वारा दूसरे बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मनाली, शिमला, अमृतसर, जालंधर, पंजाब, हरियाणा, लुधियाना, देहरादून आदि से जोड़ता है। आप खुद के वाहन के जरिए या फिर बस, टैक्सी के द्वारा सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंच सकते है।
हरियाणा के पर्यटन स्थल
हरियाणा में पर्यटन के लिए कई स्थल है, यह राज्य अपनी अलग संस्कृति, कला, भाषा और त्योहारों के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटन के लिए मंदिर, हिल स्टेशन, खूबसूरत पार्क और झीलें भी मौजूद है। यदि आप हरियाणा घूमने का विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी होनी चाहिए जो कि निम्न प्रकार से है:-
- गुरुग्राम:- हरियाणा राज्य का दूसरा बड़ा शहर गुरुग्राम है और साथ ही ये शहर राज्य का इंडस्ट्रियल हब भी है। इस शहर को पहले गुडगाँव नाम से भी जाना जाता था। बादशाहपुर का किला, वेगम समारू पैलेस, शीतला देवी मंदिर, शीश महल और सुलतानपुर बर्ड सैंक्चुअरी आदि इस शहर के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।
- हिसार:– पर्यटन की दृष्टि से हिसार शहर हरियाणा राज्य का बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है यहां गुजरी महल, जिंदल टावर, पिर्थीवी राज का किला, ब्लू बर्ड लेक, जहाज कोठी म्यूजियम आदि जगह हिसार में पर्यटन के लिए बहुत ज्यादा मशहूर है।
- सोनीपत:- सोनीपत शहर हरियाणा का सबसे प्राचीन शहर है, ऐसा माना जाता है कि इस शहर का निर्माण पांच पंदोनी ने मिलकर किया था। इस शहर में पर्यटन के लिए मुख्य स्थल बाबा धाम मंदिर, ख्वाजा खिज़र की कब्र, अब्दुल्लाह नासिरउद्दीन मस्जिद आदि है।
- पानीपत:- अगरबात करें हरियाणा राज्य के पानीपत शहर की तो यह शहर देश के एतिहासिक शहरों में से एक है। यह शहर इतिहास में हुई लड़ाई बैटल ऑफ पानीपत के लिए भी मशहूर है इसके अलावा इस शहर का जिक्र महाभारत में भी हुआ है।
इस शहर में पर्यटन के लिए कई स्थल है जैसे कि पानीपत संग्रहालय, काबुली शाह मस्जिद, देवी मंदिर, पुराना किला, इम्ब्रहीम लोधी की कब्र आदि।
- पंचकुला:– पंचकुला शहर में पर्यटन के लिए मोरनी हिल स्टेशन है जिसकी ऊंचाई 1220 मीटर तक की है और यह हरियाणा राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है।
जिसे देखने के लिए लाखों करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती है, अगर आप हरियाणा में पिकनिक स्पॉट या शांत वातावरण में घूमना चाहते है तो मोरनी हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
- फरीदाबाद:- अगर फरीदाबाद की बात करें तो यह शहर हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा कमर्शियल हब है, इस शहर में पर्यटन के लिए कई सारे महत्वपूर्ण स्थल है जैसे कि राजा नाहर सिंह पैलेस, अरावली गोल्फ कोर्स, सूरज कुण्ड, धौज झील, बडखल झील आदि।
- करनाल:- करनाल हरियाणा राज्य का काफी ज्यादा मशहूर शहर है, इस शहर में पर्यटन के लिए कई स्थल है। यहां की सबसे मशहूर जगह कर्ण झील है, इस झील का नाम महाभारत के महारथी कर्ण के नाम पर रखा गया।
यह झील हरियाणा राज्य की सबसे खूबसूरत झील है यहां आपको बोटिंग करने का अवसर भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि हरियाणा का करनाल शहर राजा कर्ण के द्वारा महाभारत काल में स्थापित किया गया।
- कुरुक्षेत्र:- हम सभी जानते है कि कुरुक्षेत्र महाभारत काल का प्रसिद्ध क्षेत्र है क्योंकि इसी क्षेत्र पर महाभारत का युद्ध हुआ था। यहां पर कई सारे पवित्र मंदिर धार्मिक स्थल और कुंड है जोकि भारत की प्राचीन सभ्यता को दर्शाते है।
कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ पढ़ाया था। जिस तरह से ये जगह हिंदू धर्म के लिए पवित्र है ठीक उसी तरह से ये जगह बुद्ध और सिख धर्म के लिए भी बेहद पवित्र है।
- किंगडम ऑफ ड्रीम:- किंगडम ऑफ ड्रीम्स हरियाणा राज्य के गुरुग्राम शहर में स्थित है। यह जगह भारतीय संस्कृति, कला और सभ्यता को दर्शाती है। यहां पर आपको भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रोग्राम देखने को मिलेंगे, जिस वजह से विदेशी पर्यटकों को यह जगह बहुत ज्यादा पसंद आती है।
इसके साथ ही यहां आपको कई रेस्टोरेंट्स और बार भी मिलेंगे जहां आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जाकर इंजॉय कर सकते हैं।
- चंडीगढ़ का रॉक गार्डन:- चंडीगढ़ का रॉक गार्डन बहुत ही आकर्षक जगह है और इस गार्डन की सबसे अच्छी बात यह भी है कि गार्डन की सजावट प्लास्टिक की बोतल, कूड़ा करकट, शीशे, पुराने टाइल्स तथा टूटी चूड़ियों से की गई है।
चंडीगढ़ शहर को ब्यूटीफुल सिटी के साथ ही सपनों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि शहर की खूबसूरती पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है और शहर ऊंचाई पर स्थित है जिस वजह से अविश्वसनीय बारिश होने की शंका बनी रहती है और मौसम काफी सुहाना रहता है।
हरियाणा – FAQ
प्रश्न- हरियाणा की राजधानी कौन सी है?
उत्तर- चंडीगढ़
प्रश्न- चंडीगढ़ कौन कौन से राज्यों की राजधानी है?
उत्तर- हरियाणा व पंजाब
प्रश्न- हरियाणा के सबसे छोटे जिले का नाम क्या है?
उत्तर- फरीदाबाद
प्रश्न- हरियाणा की जनसँख्या क्या है?
उत्तर- 2,53,51,462
प्रश्न- हरियाणा का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- 44,212 वर्ग किलोमीटर
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख की सहायता से आपको हरियाणाकी राजधानी क्या है (Haryana ki rajdhani kya hai) या हरियाणाकी राजधानी कहाँ है (Haryana ki Rajdhani kahan hai) और इसके साथ यहाँ की घुमने योग्य जगह कौन कौन सी है के बारे मे आपको जानकारी दी है।
अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।