गुजरात की राजधानी क्या है? – Gujarat ki rajdhani kya hai

आज के इस लेख मे हम आपको गुजरात की राजधानी क्या है (Gujarat ki rajdhani kya hai) के बारे मे बताएँगे। भारत देश का गुजरात राज्य पश्चिम तट पर स्थित है, यह भारत के प्रमुख राज्य में से एक है। प्राचीन समय में इस राज्य को गुज्जर राष्ट्र कहाँ जाता था क्योंकि यहां गुज्जर जनजाति के लोग ज्यादा थे।

Gujarat ki rajdhani kya hai
Gujarat ki rajdhani kya hai

इस राज्य में हरप्पा और सिंधु संस्कृति के लोग भी रहते थे, गुजरात शब्द की उत्पत्ति गुर्जरत्रा शब्द से हुई। आजादी के पहले गुजरात राज्य दो हिस्सों में बटा हुआ था पहला ब्रिटिश क्षेत्र और दूसरा देसी रियायतें।

हम आपको आज के इस लेख में गुजरात की राजधानी क्या है या गुजरात की राजधानी कहां है (Gujarat ki rajdhani kaha hai), इसके साथ यहाँ के 10 मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे मे और व इस राज्य से जुडी अन्य जानकारी जैसे क्षेत्रफल, जनसंख्या आदि के बारे में बताएंगे। ।

गुजरात की राजधानी क्या है? – Gujarat ki rajdhani kya hai

भारत का गुजरात राज्य एक ऐतिहासिक राज्य है जिसकी राजधानी गांधी नगर है। इस शहर को ग्रीन सिटी के नाम से भी जाना जाता है, इस शहर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की याद पर रखा गया है।

गुजरात राज्य की नींव 1 मई वर्ष 1968 में रखी गई, उस वक्त इस राज्य की राजधानी अहमदाबाद थी, लेकिन वर्ष 1966 में इस राज्य की नई राजधानी गांधी नगर शहर को चुना गया। चंडीगढ़ शहर के बाद इस शहर को पूरी योजना के साथ बसाया गया है मतलब कि हम इसे आधुनिक भारत का दूसरा योजनाबद्ध शहर कह सकते है। 

गुजरात राज्य में कई सुरवीर राजा महाराजाओं जैसे कि गुप्त, मुगल, मौर्य ने अपना शासन चलाया और कई बड़ी-बड़ी इमारतें भी बनवाई। आपको बता दें अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत गुजरात राज्य के सूरत शहर से की थी, जिसका मुख्यालय बाद में महाराष्ट्र राज्य में स्थापित किया गया।

गुजरात राज्य की राजधानीगांधीनगर
क्षेत्रफल1,96,024 वर्ग किलोमीटर
जिले33
जनसंख्या60,439,692 (2011 जनगणना के अनुसार)

गुजरात के जिले

भारत के गुजरात राज्य में कुल 33 जिले है। जनसंख्या के आधार पर कच्छ सबसे बड़ा और डांग सबसे छोटा जिला है, वही क्षेत्रफल की नजर से अहमदाबाद सबसे बड़ा और डांग सबसे छोटा शहर है।

गुजरात का क्षेत्रफल

भारत का गुजरात राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से लगभग 1,96,024 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

गुजरात की जनसंख्या

अगर बात करें गुजरात राज्य की जनसंख्या की तो वर्ष 2011 के अनुसार इस राज्य की कुल जनसंख्या 60,439,692 है, जिनमें महिलाओं की जनसंख्या 28,948,432 और पुरुषों की जनसंख्या 31,491,260 है।

वहीं वर्ष 2021 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल जनसंख्या 72,736,247 है, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 37,895,584 और महिलाओं की जनसंख्या 34,840,662 है।

गुजरात की भाषा

भारत के गुजरात राज्य की राजकीय भाषा गुजराती और हिंदी है, जिसमें ज्यादातर लोग गुजराती भाषा का इस्तेमाल करते है। इसके साथ ही इस राज्य में उर्दू, सिंधी और अंग्रेजी भाषा भी बोली जाती है।

गुजरात की सीमा से जुड़े राज्य

गुजरात राज्य भारत के 3 राज्यों के साथ अपनी सीमा सांझा करता है, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और राजस्थान। इसके साथ ही यह राज्य पाकिस्तान देश के साथ भी अपनी सीमा लगाता है।

गुजरात की राजधानी में यातायात सुविधाएं

गुजरात राज्य की राजधानी गांधी नगर शहर तक पहुंचने के लिए सभी प्रकार की यातायात सुविधाएं जैसे रेल मार्ग, सड़क मार्ग, और हवाई मार्ग उपलब्ध है।

गुजरात की राजधानी गांधी नगर शहर पहुंचने के लिए रेल मार्ग का विकल्प चुन सकते हैं। यह राज्य भारतीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे स्टेशन के अंदर आता है। इस राज्य का वडोदरा रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त स्टेशन है, आप दिल्ली और मुंबई से वडोदरा के लिए डायरेक्ट ट्रेन पकड़ सकते है।

सड़क मार्ग के जरिए गुजरात की यात्रा करना बहुत सुविधाजनक है, इस राज्य के रोडवेज की कुल लंबाई 68,900 किलोमीटर है। बस, टैक्सी या ऑटो के माध्यम से आप पूरे राज्य में यात्रा कर सकते हैं इसके साथ ही आप अपने निजी वाहन के जरिए भी घूम सकते हैं।

गुजरात राज्य में कुल 17 हवाई अड्डे हैं, जिनमें राजकोट हवाई अड्डा, कांडला हवाई अड्डा, पोरबंदर हवाई अड्डा, सूरत हवाई अड्डा, भावनगर हवाई अड्डा, डीसा हवाई अड्डा, केशोद हवाई अड्डा, प्रमुख है। अगर आप किसी दूसरे देश से होकर गुजरात राज्य में आना चाहते हैं तो आप सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

गुजरात के पर्यटन स्थल

गुजरात राज्य को आकर्षणों की वजह से द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ (The Land Of Legends) भी कहा जाता है। यह राज्य अपने जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक परिदृश्य, समृद्ध विरासत, पवित्र मंदिरों, समुद्र तटों, वन्यजीव अभयारण्यों, प्राचीन गुफा चित्रों, और पहाड़ी रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है।

अगर आप पर्यटन के लिए गुजरात राज्य जाने का विचार बना रहे हैं तो आपको कुछ पर्यटन स्थलों की जानकारी होनी चाहिए जो कि निम्न प्रकार से है:-

  1. वडोदरा:- गुजरात का वडोदरा शहर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, यह शहर राज्य की संस्कृति, कला और परंपरा के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है। इस शहर में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इसके साथ ही यह शहर अपने अद्भुत ललित कला, लोक नृत्यों और शानदार बगीचों से पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है।

सयाजी बाग वडोदरा, स्वामी नारायण मंदिर, वडोदरा संग्रहालय और आर्ट गैलरी, लक्ष्मी विलास पैलेस, खजुराहो बाजार, महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय, ईएमई मंदिर वडोदरा आदि यहां के मशहूर पर्यटन स्थल है।

  1. अहमदाबाद:- अहमदाबाद शहर गुजरात के प्रमुख शहरों में से एक है, इस शहर की वस्तु कला में इस्लामी और हिंदू शैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है जिस वजह से पर्यटन की दृष्टि से यह बहुत ही महत्वपूर्ण शहर भी है।
    इस शहर में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी बना है जोकि द नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से प्रचलित है। शहर में कई पर्यटन स्थल है जैसे कि अदलज बावड़ी, साबरमति आश्रम/महात्मा गांधी का घर, कांकरिया झील, भद्र किला, टेक्स टाइल का केलिको संग्रहालय, हाथी सिंह जैन मंदिर और हिलती मीनारें।
  2. गांधी नगर:- गुजरात राज्य का गांधी नगर शहर अहमदाबाद से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर अपने शांत वातावरण और सुंदर मंदिरों से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

इस शहर में स्थित अक्षरधाम मंदिर राज्य का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। सरिता उद्यान, बॉटनिकल गार्डन और खरीददारी के बाजार, शामलजी, हिरण पार्क शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

  1. जाम नगर:- गुजरात राज्य का जाम नगर शहर अपने आप में ताज का रत्न है, इस शहर में वास्तुकला के उत्कृष्ट अवशेष, धार्मिक स्मारक और महल देखने को मिलेंगे जो कि पर्यटकों को आकर्षित करते है।

इस शहर में कई पर्यटन स्थल है जैसे कि रनमल झील, विलिंगटन क्रीसेंट, कोठा गढ़, धूपघड़ी, लखोटा किला, बोहरा हजीरा, जाम साहब महल, लखोटा संग्रहालय, बेट द्वारका बीच रोजी, आदिनाथ मंदिर, भीड़ भंजन मंदिर, बाल हनुमान मंदिर और शांतिनाथ मंदिर।

  1. पोरबंदर:- पोरबंदर शहर तीर्थ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहां भारत के कुछ पवित्र और प्राचीन मंदिर है। पोरबंदर शहर समुद्र तटों के लिए भी मशहूर है। कीर्ति मंदिर, गुरु कला, भरत मंदिर और तारामंडल, आर्य कन्या और सुदामा मंदिर यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।
  2. पावागढ़:- गुजरात राज्य का पावागढ़ शहर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में से एक है, इस शहर में एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो कि बेहतरीन लैंडस्केप और शांत वातावरण के लिए मशहूर है।

हिल स्टेशन के साथ ही इस शहर में और भी कई पर्यटन स्थल है जैसे कि पावागढ़ मंदिर, सदनशाह पीर दरगाह, चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क, कालिका माता मंदिर, माची हवेली आदि।

  1. जूनागढ़:- हम सभी जानते हैं कि गुजरात राज्य का जूनागढ़ शहर गिरनार हिल के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में कई पुराने भवन और अधिक संख्या में पवित्र मंदिर है। भावनाथ मंदिर, अक्षर मंदिर, दरबार हॉल संग्रहालय, दातार हिल, सम्राट अशोक के चट्टान शिलालेख, हड़प्पा युग के अवशेष, गिरनार पर्वत जूनागढ़, सक्का बाग चिडि़याघर आदि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
  2. मांडवी:- अगर बात की जाए गुजरात राज्य के मांडवी शहर की जो कि अहमदाबाद से 298 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां देश का सबसे शानदार समुद्र तट है जो कि अहमदपुर मांडवी बीच के नाम से प्रसिद्ध है। मांडवी बीच के अलावा शहर के और भी कई पर्यटन स्थल हैं जैसे कि विजय विलास पैलेस, तोपनसर झील, श्यामजी कृष्णा वर्मा स्मारक, काशी विश्वनाथ बीच, रुकमावती ब्रिज आदि।
  3. रन ऑफ कच्छ:- हम सभी जानते हैं कि गुजरात का रन ऑफ कच्छ घूमने की सबसे मशहूर जगह है। कच्छ का रण एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जो कि थार रेगिस्तान का हिस्सा है, गुजरात की यात्रा रन ऑफ कच्छ के बगैर अधूरी है।

इसका ज्यादातर हिस्सा इसी राज्य में होने के साथ ही इसका कुछ भाग पाकिस्तान देश में भी है। कच्छ डिजर्ट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कच्छ म्यूजियम, कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी, अंजार आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

  1. राजकोट:- राजकोट गुजरात राज्य का एक छोटा सा शहर है, एक समय में इस शहर को सौराष्ट्र की राजधानी होने का अवसर मिला था। इसी शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अपना शुरुआती समय व्यतीत किया।

इस शहर में ब्रिटिश मुख्यालय भी स्थित था। वाटसन संग्रहालय, आजी बांध, राजकुमार कॉलेज, राष्ट्रीय शाला, मोहनदास गांधी विश्वविद्यालय और गांधी जी का घर आदि पर्यटन के लिए प्रमुख स्थल है।

गुजरात – FAQ

प्रश्न- गुजरात की राजधानी का नाम क्या है?

उत्तर- गाँधी नगर

प्रश्न- गाँधी नगर किस राज्य की राजधानी है?

उत्तर- गुजरात

प्रश्न- गुजरात का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर- 196024 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- गाँधी नगर से पहले गुजरात की राजधानी कौन सी थी?

उत्तर- अहमदाबाद

प्रश्न- गुजरात मे कुल कितने जिले है?

उत्तर- 33 जिले

निष्कर्ष

आज आपने इस आर्टिकल के जरिये गुजरात राज्य से जुडी जरुरी जानकारी प्राप्त कि है हमने आपको बाताया कि गुजरात की राजधानी का नाम क्या है (Gujarat ki rajdhani ka naam kya hai) या गुजरात की राजधानी कहाँ है (Gujarat ki Rajdhani kaha hai) और इसके साथ यहाँ के 10 पर्यटन स्थलों व इस राज्य से जुडी अन्य जानकारी जैसे क्षेत्रफल, जनसंख्या आदि के बारे मे बताया है।   

अगर आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया हो तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों व सोशल साइट्स पर जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा। 

Leave a Reply