गूगल का मालिक कौन है? | Google ka Malik Kaun hai

आज के आर्टिकल मे हम जनेगे Google ka Malik Kaun hai? आज के दौर में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो गूगल के बारे मे ना जानता हो, आज के समय में इंटरनेट का उपयोग करने वाला हर व्यक्ति गूगल के बारे में जानता है, कभी-कभी आपके मन मे यह सवाल आता होगा कि जिस गूगल पर हमे सभी जानकारी मिल जाती है आखिर उस गूगल का मालिक कौन है?

अगर हम आज से 20 से 25 साल पीछे जाएं जब गूगल नहीं था, तो लोगों को इंटरनेट पर किसी भी चीज की जानकारी सही तरीके से नहीं मिल पाती थी क्योंकि हमारे पास इंटरनेट तो था लेकिन सही तरीके से जानकारी उपलब्ध नहीं थी। उस समय सभी लोग किसी न किसी व्यक्ति या किताबों से जानकारी प्राप्त करते थे।

Google ka Malik Kaun hai
Google ka Malik Kaun hai

वर्तमान समय में हम इंटरनेट की कल्पना बिना गूगल के कर ही नहीं सकते, और यही सबसे बड़ा कारण है कि, इस समय गूगल पूरे विश्व की जानी मानी और सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी बन गई है। हमारे लिए यह जानना भी जरुरी है कि इतने बड़े सर्च इंजन यानि गूगल का मालिक कौन है? तो आज इस पोस्ट की मदद से आपको गूगल से जुड़ी सभी सूचना मिल जाएगी।

गूगल क्या है?

गूगल एक अमेरिकन मल्टीनैशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। गूगल की शुरुआत एक सर्च इंजन के रूप में हुई, जो कि इंटरनेट सर्विसस और प्रोडक्ट भी देती है। गूगल इंटरनेट पर कई तरह की सेवाएं व उत्पादन बनाता और विकसित करता रहता है। आपका या हमारा ऐसा कोई भी प्रश्न नहीं होगा, जिसका जवाब गूगल के पास ना हो गूगल हमारे बड़े से बड़े या छोटे से छोटे सभी तरह के प्रश्नों का जवाब बहुत ही सरलता से दे देता है। गूगल हमें सर्च इंजन के साथ ही और भी कई तरह की सेवाएं भी देता है जैसे क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट एनालिटिक्स।

अब बात करते है कि हम गूगल का प्रयोग कैसे करते है, हम गूगल का इस्तेमाल प्ले स्टोर से किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए करते हैं, गूगल ड्राइव, गूगल क्रोम ब्राउजर से भी करते है। गूगल के बारे में तो हमने जान लिया अब जानते हैं कि गूगल का मालिक कौन है या किस तरह से गूगल इतनी बड़ी कंपनी बन गई।

गूगल कब बना और किसने बनाया?

Larry Page और Sergey Brin ने सन् 1998 में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के समय दोनों ने मिलकर गूगल को बनाया, जिसके बाद यह लगातार इस पर काम करते रहे।

Larry Page और Sergey Brin दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करते दौरान हुई थी, इन दोनों ने ही पीएचडी करने के लिए वर्ल्ड वाइड वेब सब्जेक्ट को सिलेक्ट किया था और दोनों ही मिलकर एक ऐसे एल्गोरिदम के खोज में थे, जिससे दुनिया की सारी वेबसाइट को एक साथ कनेक्ट किया जा सके। 4 साल तक दोनों ने एक साथ काम किया और ऐसे एल्गोरिदम को खोज लिया तभी इस तरह से 1998 सितंबर में गूगल को बनाया गया। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आज भी पहली बार लांच किया गया गूगल उपलब्ध है।

गूगल का मालिक कौन है? | Google ka Malik Kaun hai

आज के समय गूगल कंपनी का सबसे अधिक शेयर Larry Page और Sergey Brin के पास है, और दोनों ही कंपनी के संस्थापक भी हैं, इस कंपनी का सबसे ज्यादा शेयर होने की वजह से गूगल के मालिक Larry Page और Sergey Brin है। इसके साथ ही दोनों संस्थापकों का नाम पूरे विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में आता है। लैरी पेज जो कि गूगल के संस्थापक हैं, 2011 में वह गूगल कंपनी के सीईओ बने।

गूगल के CEO कौन है

Sundar Pichai गूगल के CEO है। Sundar Pichai एक भारतीय नागरिक है और हम सभी भारतीयों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। 2 अक्टूबर 2015 में सुंदर पिचाई गूगल के CEO बने।

गूगल कैसे इतनी बड़ी कंपनी बनी?

आप जानते है, कि कैसे गूगल इतनी बड़ी कंपनी बन गई, तो गूगल की खोज आज से करीब 25 साल पहले की गई थी। गूगल लगभग अपनी सभी सर्विसेस को फ्री में देता है, यही कारण है कि गूगल सबसे बड़ी कंपनी बन गई। आज के समय में कौन फ्री की सर्विसेस को लेना पसंद नहीं करेगा।

गूगल का इतिहास क्या है?

अमेरिका में स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2 छात्र जो वर्ल्ड वाइड वेब सब्जेक्ट से पीएचडी कर रहे थे उन्होंने सितंबर 1998 में गूगल को लांच किया और उसको Backrub का नाम दे दिया। इसके बाद गूगल के संस्थापकों ने इसका नाम Backrub से गूगल में बदल दिया। गूगल शब्द मैथमेटिक्स के गूगोल शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब है कि 1 अंक के आगे 100 शून्य।

डूडल को लगभग सभी लोग जानते ही होंगे, गूगल ने अपना सबसे पहला डूडल होम पेज 1998 में बनाया था। अभी गूगल ने अपने डूडल होमपेज के लिए अपनी अलग एक टीम बनाई है, गूगल अपना डूडल होमपेज 2000 से ज्यादा बार बदल चुका हैं।

सन् 2002 में गूगल ने AdWords को शुरू किया, जिसमें गूगल अपनी ऑनलाइन विज्ञापन जैसे सर्विसेस को देता है, और अभी गूगल AdWords के जरिए से पूरे विश्व के हर छोटे बड़े बिजनेस से जुड़ा हुआ है और उनको कामयाब बना रहा है। गूगल अपने कई साधन जैसे Videos Ads, Images Ads, Google text Ads से बिजनेस करता है।

गूगल कंपनी ने 2004 में Gmail को शुरू किया, अक्सर हम Gmail का प्रयोग मेल को भेजने या प्राप्त करने के लिए करते हैं। हम बिना Gmail अकाउंट के प्ले स्टोर का भी उपयोग नहीं कर सकते, और Gmail का प्रयोग हम अपने डाटा को स्टोर करने के लिए भी करते हैं।

गूगल कंपनी ने 2005 में एक Keyhole Map कंपनी को खरीद लिया और उसे Google Map का नाम दे दिया, Google Map की मदद से आप किसी भी नई जगह का पता लगा सकते हैं।

गूगल के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाली वेबसाइट है यूट्यूब। 2006 में गूगल ने यूट्यूब की वेबसाइट को खरीद लिया और मोबाइल डिवाइस जिसे हम एंड्राइड सिस्टम के नाम से भी जानते हैं, गूगल ने 2007 में मोबाइल डिवाइस को खरीदा और दुनिया में ऐसे 140 मिलियन से भी ज्यादा लोग है जो इस समय एंड्राइड सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गूगल क्रोम हम सबका पसंदीदा ब्राउज़र है, जिस ब्राउज़र को गूगल ने 2008 में लांच किया और गूगल क्रोम का नाम दिया और 2012 में गूगल ने एंड्रॉयड 4.1 Jelly Bean को अपडेट किया और इसके साथ ही गूगल नेक्सस 7 टेबलेट को भी लॉन्च किया। 2012 जुलाई में ही गूगल ने अपना नया फीचर को भी लॉन्च किया, जिसको नाम दिया Google Voice और Google Now का, अभी के समय में हम Google Assistant के नाम से जानते हैं।

सन् 2016 में गूगल ने मार्केट में अपना सबसे पहले फोन को लांच किया, जिसको पिक्सेल नाम दिया, इसके अलावा गूगल लून परियोजना को भी शुरू किया, जिसकी मदद से जिस जगह पर इंटरनेट किसी कारण से नहीं पहुंच पा रहा था, उस जगह पर इंटरनेट को पहुंचाया जा सकें। इसके साथ ही गूगल ने 2016 में Google Home Device को भी लांच किया, जिसकी मदद से हम अपने घर में उपस्थित इलेक्ट्रिकल डिवाइस को बोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं, और कुछ छोटे आसान प्रश्नों का जवाब जान सकते हैं।

वही Google Lens को 2017 में ने लांच किया, जिसकी मदद से हम फोटो के माध्यम से किसी भी चीज को पहचान सकते हैं कि, वो क्या है। इस प्रकार गूगल को जिस दिन से लांच किया गया है वह कुछ न कुछ नया अपने users की सुविधा के लिए लांच कर रहा है।

गूगल का फुल फॉर्म क्या है?

गूगल का फुल फॉर्म (Global Organization of Oriented Group Language of Earth) है इसके साथ ही गूगल के और भी फुल फॉर्म है जैसे:

Google- Go online or Go Look Everywhere

Google- Giving opinions & Options Generously Linked Everywhere

Google- Gracious Opinions of God’s Living Entities

Google- God’s Own Official Guide to Locating Everything

Google- Global Online Options and Greatly Linked Education

गूगल के प्रोडक्ट कौन-कौन से हैं?

1: Chrome Browser: क्रोम ब्राउजर पर हमें पूरे विश्व के सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से मिल जाते हैं।

2: Android: एंड्राइड हमारा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसकी मदद से हम अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

3: Blogger: ब्लॉग का इस्तेमाल हम कंटेंट राइटिंग करने के लिए करते हैं, और गूगल हमें इसे बिल्कुल फ्री में उपयोग करने की इजाजत देता है।

4: Google Pay: पैसों को ऑनलाइन घर बैठे ट्रांसफर करने के लिए हम गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं।

5: Google Assistant: गूगल असिस्टेंट की सहायता से हम बिना लिखे बोल कर अपने प्रश्नों का उत्तर पा सकते हैं।

6: Google Translation: गूगल ट्रांसलेट का प्रयोग हम किसी भी भाषा को दूसरे भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए करते हैं।

7: Chrome cast: क्रोम कास्ट की सहायता से हम अपने स्मार्टफोन को टीवी पर कनेक्ट करके म्यूजिक, मूवी या नेटफ्लिक्स में आ रही वेब सीरीज को देख सकते हैं।

8: Chrome OS: क्रोम OS एक प्रकार का ऑपरेटिंग सिस्टम है जिससे हम अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इस्तेमाल करते हैं।

9: Google Photos: अपनी फोटोस को स्टोर करने के लिए हम गूगल फोटोस का इस्तेमाल करते हैं।

10: Google Docs: माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन खोलकर देखने के लिए गूगल डॉक्स का इस्तेमाल करते हैं।

11: YouTube: यूट्यूब एक ऐसी वेबसाइट है जहां आप जिस भी तरह की वीडियो को सर्च करेंगे उसी तरह की वीडियो आपको मिल जाएगी और यूट्यूब में हर घंटे 3000 से भी कई ज्यादा वीडियोस अपलोड होते रहता है। विश्व में यूट्यूब का प्रयोग करने वालों की संख्या खरबों में है।

12: AdSense: इसमें गूगल कई तरह के ads दिखाता है, अपने यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से दिखाता हैं।

13: Keep: Keep को हम नोट्स के तरह से इस्तेमाल करते हैं और कभी भी कहीं से भी एक्सेस कर लेते हैं।

14: Contacts: किसी के भी कांटेक्ट को सेव करते हैं और किसी भी डिवाइस में सिंक्रोनाइज कर सकते हैं।

15: Wi-Fi: Wi-Fi की मदद से कहीं भी जल्दी से सिग्नल पहुंचा सकते हैं।

16: Dou: हाई क्वालिटी वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। iOS और एंड्रॉयड दोनों ही डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं।

17: Google Meet: गूगल मीट से हम घर बैठे मीटिंग अटेंड कर सकते हैं।

गूगल कौन से देश की कंपनी?

गूगल के संस्थापक Larry Page और Sergey Brin अमेरिका के नागरिक है, तो इस हिसाब से गूगल अमेरिकी कंपनी है और इसका हेड क्वार्टर कैलिफोर्निया मे स्थापित है और वर्तमान मे 1 लाख से अधिक कर्मचारी गूगल की कंपनी मे कार्य कर रहे है।

गूगल अपनी कमाई कैसे करता है?

हम सभी के मन में अक्सर ये सवाल बना रहता है, कि आखिर गूगल की कमाई कैसे होती होगी, क्योंकि गूगल ज्यादातर अपनी सभी सर्विसेस को फ्री में ही दे रहा है, जैसे Gmail, YouTube, Google Chrome, Google Assistant etc. इन सभी सर्विसेस को इस्तेमाल करने का गूगल कोई भी चार्ज हम पर नहीं लगाता है, तो फिर कमाई कैसे होती होगी।

दरअसल में रिपोर्टर्स का मानना है कि गूगल की लगभग 96% तक की कमाई विज्ञापन से होती है, जैसा कि हम सभी जानते है गूगल बहुत ही बड़ी विज्ञापन कंपनी है और आप जब भी गूगल की किसी भी सर्विस इसका इस्तेमाल करते हो तो वहां पर ads देखने को मिलता है, तो लगभग वह सभी ads गूगल के रहते है।

हम सभी जानते है गूगल अपने आप में कितना बड़ा सर्च इंजन है, जिससे हम अनुमान लगा ही सकते है कि गूगल पर बहुत ट्रैफिक आता होगा, पूरे विश्व में रोज एक बिलियन से भी ज्यादा तक का सर्च होता है तो उस हिसाब से रोज एक बिलियन से भी ज्यादा ads देखने को मिलता है।

गूगल अपना विज्ञापन कैसे दिखता है?

हम सभी लोग लगभग अपना समय ऑनलाइन ही व्यतीत किया करते हैं, जिससे गूगल हमारी सभी एक्टिविटी को ट्रैक कर लेता है, और फिर उसी गतिविधियों से जुड़े ads हमें गूगल दिखाता है। इससे ads को देखने के चांसेस भी बढ़ जाते है।

Google AdSense or AdWords क्या होता है?

AdSense गूगल का ही प्रोडक्ट है, गूगल ads पब्लिशर के वेबसाइट, ब्लॉग, आर्टिकल, वीडियोस पर बिना इजाजत के ads इमेज, टेक्स्ट, या वीडियोस दिखाता है, और उन ads को देखे जाने पर जितनी भी कमाई होती है गूगल उसे 55% पब्लिशर को दे देता है और बाकी का 45%गूगल अपने पास रख लेता है। इसी तरह से गूगल विज्ञापन से अपनी कमाई करता है।

AdWords भी गूगल का ऐसा विज्ञापन सर्विस है, इसमें ads कराने वाले एडवरटाइजर पैसा देते हैं, फिर गूगल उनके बिजनेस का विज्ञापन करता है, और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाता है।

गूगल का मुख्यालय कहां स्थित है?

गूगल का मुख्यालय गूगल पैलेस माउंटेन व्यू कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। जुलाई 2004 में यह मुख्यालय बनाया गया था, जिस के ऑफिस की जगह 2,000,000 sq ft. मतलब कि यह 190,00 sqmeters में फैला है, गूगल का सबसे बड़ा मुख्यालय न्यूयॉर्क में है, जिसे गूगल ने 2010 में खरीदा था।

गूगल के कितने शेयर्स किसके पास है?

अगर देखा जाए तो गूगल के शेयर्स काफी लोगों के पास है, हम आपको 2 लोगों का नाम बता देते हैं जिनके पास गूगल के शेयर्स सबसे ज्यादा हैं।

Larry Page: 27.4%

Sergey Brin: 26.9%

एक रिपोर्ट मे बताया गया कि Larry Page अक्टूबर 2018 तक 50.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सम्पति के साथ अमेरिका के सबसे आमिर व्यक्तियों मे से एक रहे और उस समय Sergey Brin की कुल संपति 49.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।

गूगल अपने आने वाले समय में और कैसी सर्विसेस दे सकता है?

गूगल का काम बहुत सारे प्रोजेक्ट पर चल रहा है, जैसे डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। गूगल का लक्ष्य हमेशा से हमारी जिंदगी को सरल बनाना रहा है।

इंडिया और गूगल के संबंध

अगर हम बात करें इंडिया और गूगल के संबंध की तो गूगल हम भारतीय लोगों की अब जरूरत बन गया है। यूट्यूब में वीडियो देखना हो, या किसी को कुछ मेल भेजना हो, या इंटरनेट पर कुछ देखना हो हर काम के लिए हमें गूगल की जरूरत पड़ती है। अतः हम यह बात कह सकते हैं कि, आज के समय हर व्यक्ति गूगल पर निर्भर हो गया है, और गूगल भी अपनी सर्विसेस से हम भारतीयों के जीवन को सरल बना रहा है।

गूगल के बारे मे पूछे जाने वाले सवाल और जवाब – FAQ

सवाल. गूगल कंपनी के मालिक का नाम क्या है?

जवाब. Larry Page और Sergey Brin

सवाल. गूगल का हेड ऑफिस कहाँ है?

जवाब. माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया, अमेरिका

सवाल. गूगल का पहले नाम क्या था?

जवाब. BackRub

सवाल. गूगल की स्थापना कब की गयी?

जवाब. 4 सितम्बर 1998

सवाल. गूगल का हेड क्वार्टर कहाँ है?

जवाब. कैलिफोर्निया, अमेरिका

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि आपको अब पता चल गया होगा कि गूगल का मालिक कौन है (Google ka Malik Kaun hai) हमने अपने आर्टिकल में गूगल से जुड़ी लगभग सभी जानकारी को आप तक पहुंचाने की कोशिश की है। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।

Leave a Reply