छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है? – Chattisgarh ki Rajdhani kya hai

आज के लेख में आप जानेंगे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम क्या है? (Chattisgarh ki rajdhani ka naam kya hai) या छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है (Chattisgarh ki rajdhani kya hai). छत्तीसगढ़ राज्य भारत के मध्य भाग में स्थित है।

प्राचीन समय में इस राज्य को दक्षिण कोशल के नाम से भी जाना जाता था जिसका उल्लेख महाभारत और रामायण में भी किया गया है। यह राज्य कृषि प्रधान राज्यों में से एक है।

Chattisgarh ki Rajdhani kya hai
Chattisgarh ki Rajdhani kya hai

आधुनिक काल के दौरान इस क्षेत्र में मराठाओं ने अपना शासन चलाया, इसके साथ ही हिंदी साम्राज्यों ने भी इस राज्य में राज किया और कई बड़े भव्य मंदिरों का निर्माण भी करवाया। इस राज्य में धान की खेती अधिक होने के कारण इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है।

आज के लेख में हम जानेंगे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम क्या है? (Chattisgarh ki rajdhani ka naam kya hai) या छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है (Chattisgarh ki rajdhani kya hai) और इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल, इस राज्य की जनसँख्या  व यहाँ मौजूद 10 घुमने योग्य पर्यटन स्थल के साथ अन्य जानकारी भी प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है? – Chattisgarh ki rajdhani kya hai

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की नीव 1 नवंबर वर्ष 2000 को रखी गई जिसकी राजधानी रायपुर है, जो कि राज्य का व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है। आपको बता दें इससे पहले यह राज्य मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा हुआ करता था।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर शहर को नया रायपुर अटल नगर के नाम से भी जाना जाता है, यह राज्य भारत के विकसित राज्यों में से एक है।

छत्तीसगढ़ राज्य देशभर में दूसरा सबसे बड़ा कोयला का उत्पादन करने वाला राज्य है, इसके साथ ही देश में 15% स्टील की आपूर्ति इसी राज्य से होती है। यह संसाधन संपन्न राज्य है जो कि भारत के लिए इस्पात और बिजली का मुख्य केंद्र है।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानीरायपुर
जिले28
क्षेत्रफल135,192 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या25,545,198 (वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार)

छत्तीसगढ़ राज्य के जिले

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 28 जिले है। जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा जिला बसतर और सबसे छोटा जिला गौरेला-पेंड्रा-मारवाही है, वही क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला रायपुर और सबसे छोटा जिला दुर्ग है।

छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल

अगर बात की जाए इस राज्य के क्षेत्रफल की तो यह राज्य लगभग 135,192 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या

वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार इस राज्य की कुल जनसंख्या 25,545,198 है, जिनमें महिलाओं की जनसंख्या 12,712,303 और पुरुषों की जनसंख्या 12,832,895 है।

वहीं वर्ष 2021 की अनुमानित जनगणना के आधार पर इस राज्य की कुल जनसंख्या 32,199,722 है, जिनमें महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 16,027,084 और पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 16,172,638 है।

छत्तीसगढ़ राज्य की भाषा

छत्तीसगढ़ राज्य में राजकीय भाषा छत्तीसगढ़ी और हिंदी है, लेकिन ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

छत्तीसगढ़ की सीमा से जुड़े राज्य

छत्तीसगढ़ राज्य भारत के 7 राज्यों के साथ अपनी सीमा सांझा करता है। उत्तर पश्चिम से मध्य प्रदेश, उत्तर से उत्तर प्रदेश, पश्चिम से महाराष्ट्र, दक्षिण से तेलंगना तथा आंध्रप्रदेश और उत्तर-पूर्व से झारखंड तथा उड़ीसा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में यातायात सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए कई प्रकार की सुविधाएं जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग उपलब्ध है। अब आपको तीनो मार्गो के बारे मे जानकारी प्रदान करेंगे

रेल मार्ग:- देश के किसी भी कोने से छत्तीसगढ़ राज्य पहुंचने के लिए रेल मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। बिलासपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस दिल्ली से बिलासपुर और रायपुर शहर तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन है जो कि हफ्ते में तीन बार चलती है। इसके अलावा अन्य बड़े शहरों से भी नियमित तौर पर रेल सुविधाएं उपलब्ध है।

सड़क मार्ग:- यह राज्य अपने क्षेत्रों के साथ ही विभिन्न पड़ोसी राज्यों के सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। जहां से नियमित तौर पर बस सेवाएं उपलब्ध है इसके साथ ही आप चाहे तो अपने निजी वाहन कैब, टैक्सी या कार से भी राज्य की राजधानी रायपुर शहर तक पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग:- छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर शहर में एकमात्र हवाई अड्डा है जहां से बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता आदि शहरों के लिए नियमित तौर पर हवाई सेवाएं उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल

छत्तीसगढ़ राज्य अपने सांस्कृतिक और पारंपरिक इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां के प्राचीन मंदिर, घने जंगल, जलप्रपातों और पुराने स्मारक आज भी हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं।
अगर आप पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य को चुनते है तो आपको यहां के 10 मुख्य पर्यटन स्थलों की जानकारी होनी चाहिए जो कि निम्न प्रकार से हैं।

  1. रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, यह शहर मंदिरों, कारखानों, झीलों और शैक्षणिक केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। बूढा तालाब विवेकानंद सरोवर, घाटरानी वॉटरफॉल, फन सिटी वाटर पार्क, कथार्डी डैम, कौशिल्या मंदिर आदि इस शहर के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।
  2. बिलासपुर:- पर्यटन की दृष्टि से बिलासपुर शहर अपने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में घूमने फिरने के लिए कई स्थल हैं जैसे कि अचानकमार वन्य जीव अभयारण्य, रतनपुर, खूंटा घाट, ताल गांव, मलहार, आदि जगह पर्यटन की दृष्टि से मशहूर है।
  3. भिलाई:- छत्तीसगढ़ राज्य का भिलाई शहर रायपुर राजधानी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर मुख्य तौर पर SAIL स्टील प्लांट के लिए प्रसिद्ध है। बम्बलेश्वरी मंदिर, सियादेवी, तेंदुला, मैत्री बाग, हाजरा, सिविक सेंटर, गंगा मैया मंदिर, उवसाग्घरम पार्श्वावा तीर्थ स्थल आदि शहर के मशहूर पर्यटन स्थल हैं।
  4. धमतरी:- अगर बात करें छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर की तो इस शहर की कला और संस्कृति को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। यहां की विंध्य वासिनी और अंगार मोती मंदिर अपनी कला और संस्कृति के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस शहर में कई पर्यटन स्थल जैसे कि रुद्री बांध, गंगरेल बांध, रूद्र मंदिर ओनाकोना, मुरुम सिल्ली बांध, सीता नदी वन्य जीव अभयारण्य, अंगिरा ऋषि आश्रम भी मौजूद है।
  5. राज नंदन गांव:- छत्तीसगढ़ के राजनंदनगांव में प्राचीन समय में कई राजवंशों ने राज किया। इस गांव में दिवाली और गणेश उत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गांव में देखने और घूमने के योग्य कई जगह है जैसे कि गायत्री मंदिर, बर्फानी आश्रम, सित्ला मंदिर बमलेश्वरी देवी मंदिर आदि।
  6. मल्हार:- छत्तीसगढ़ राज्य का मल्हार शहर एक ऐतिहासिक शहर है जहां कलचुरी शासन के कुछ अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। यह शहर बिलासपुर से 40 किलोमीटर की दूरी में स्थित है। एक समय में यह शहर इस राज्य की राजधानी भी रह चुका है, पर्यटन की दृष्टि से इस शहर में कई स्थल हैं जैसे कि पटेलेश्‍वर मंदिर, दिंदेश्‍वरी मंदिर, देवरी मंदिर आदि।
  7. सिरपुर:- पर्यटन की दृष्टि से सिरपुर छत्तीसगढ़ राज्य का एक ऐतिहासिक और छोटा सा गांव है जो कि महानदी के तट पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह गांव गौतम बुद्ध के काल का महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था जिस वजह से आज भी यहां पर बौद्ध धर्म से जुड़े कई अवशेष देखने को मिलते हैं।
    यहां के मशहूर पर्यटन स्थल लक्ष्मण मंदिर, बुद्ध विहार, पुरातत्व संग्रहालय, बरनवा पारा, बलेश्वर मंदिर है, जहाँ अनेको पर्यटक प्रत्येक वर्ष पहुँचते है।
  8. कोरिया:- छत्तीसगढ़ राज्य का कोरिया जिला झरनों के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। पहाड़ियों और झरनों से घिरा होने की वजह से यह जगह काफी ज्यादा ठंडी रहती है। चिरमिरी हिल स्टेशन इस राज्य का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जिसे ‘छत्तीसगढ़ का जन्नत’ भी कहा जाता है। गावर घाट, अमृत धारा और रामदहा यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
  9. सूरजपुर:- अगर बात की जाए सूरजपुर जिले की तो यह छत्तीसगढ़ का मुख्य जिला है। यहां आपको प्राकृति की सुंदरता को देखने का अवसर मिलता है, शहर में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं जैसे कि कुदरगढ़ी देवी मंदिर, बैंक पिकनिक स्पॉट, लाफ्री, झांखा पिकनिक स्पॉट, सरासोर शिव मंदिर, रकसगंडा जलप्रपात, मां महामाया मंदिर, कुमेली घाट, झोज झरना आदि।
  10. बस्तर:- छत्तीसगढ़ राज्य का बस्तर जिला चित्रकूट जल प्रपात के लिए प्रसिद्ध है। इस जलप्रपात को भारत का “मिनी-नियाग्रा झरना” भी कहा जाता है जोकि 100 फीट ऊंचाई से गिरता है।
    इस जिले में और भी कई जलप्रपात है जैसे कि बीजा काशा जलप्रपात, कांगेर धारा जल प्रपात, तीरथगढ़ जल प्रपात, तमाड़ घूमर जल प्रपात, मांडवा जल प्रपात, चित्रधारा जल प्रपात। इसके साथ ही अन्य पर्यटन स्थल भी हैं।

छत्तीसगढ़ – FAQ

प्रश्न- छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम क्या है?

उत्तर- रायपुर

प्रश्न- रायपुर किस राज्य की राजधानी है?

उत्तर- छत्तीसगढ़

प्रश्न- छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या क्या है?

उत्तर- 25,545,198 (वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार)

प्रश्न- छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर- 135,192 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न- छत्तीसगढ़ राज्य मे कुल कितने जिले है?

उत्तर- 28

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख की सहायता से आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है (Chattisgarh ki rajdhani kya hai) या छत्तीसगढ़ की राजधानी कहां है? (Chattisgarh ki rajdhani kaha hai) और इसके साथ यहाँ के 10 मुख्य घुमने योग्य दर्शनीय स्थल, छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल, जनसंख्या व अन्य जानकारी दी है।

अगर आपको हमारा आज लेख अच्छा लगा हो तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा। 

Leave a Reply