आज के हमारे इस लेख मे आप जानेंगे कि बिहार की राजधानी कहां है (Bihar ki Rajdhani kaha hai). भारत देश का बिहार राज्य उत्तर पूर्वी दिशा में स्थित है, इस राज्य में कई वीर पुरुषों ने जन्म लिया। यह राज्य भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है, जहां गंगा नदी पूरब से पश्चिम की ओर बहती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंग्रेजों के शासनकाल में 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से भारत के बिहार राज्य को अलग किया गया था, तब से आज तक यह राज्य इस दिन को बिहार दिवस के रूप में बनाता है।
हम आपको आज के इस लेख में बिहार की राजधानी कहां है या बिहार की राजधानी क्या है (Bihar ki Rajdhani kya hai) और इसके साथ बिहार का क्षेत्रफल व यहाँ मौजूद पर्यटन स्थल के साथ अन्य जानकारी भी प्रदान करेंगे।
बिहार की राजधानी कहां है? – Bihar ki Rajdhani kaha hai
भारत का बिहार राज्य एक ऐतिहासिक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है। प्राचीन समय में इस शहर को पाटलिपुत्र, कुसुमपुर और पुष्पपुरी आदि नाम से जाना जाता है। पटना शहर की नींव 490 BCE में मगध साम्राज्य के सम्राट द्वारा रखी गई।
बिहार राज्य को 2 राज्यों में विभाजित किया गया है, पहली बार वर्ष 1912 में इस राज्य के कुछ हिस्सों को अलग करके उड़ीसा राज्य की स्थापना की गई और दूसरी बार साल 2000 में इस राज्य के कुछ हिस्सों को अलग करके झारखंड राज्य घोषित किया गया।
बिहार का पटना शहर काफी पुराना शहर है जो कि गंगा नदी के तट पर स्थित है, मेगास्थनीज एक विदेशी दार्शनिक था जो कि भारत भ्रमण के लिए आया था इन्होंने ही 350 ईपू-290 ईपू में पूर्ण भारत भ्रमण करने के बाद अपनी पुस्तक ‘इंडिका’ में इस शहर का उल्लेख किया।
बिहार की राजधानी | पटना |
जनसंख्या | 104,099,452 |
क्षेत्रफल | 94,163 वर्ग किलोमीटर |
जिले | 38 |
बिहार के जिले
भारत के बिहार राज्य में कुल 38 जिले है। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला पटना और सबसे छोटा जिला शेखपुरा है, वही क्षेत्रफल की नजर से पश्चिम चंपारण सबसे बड़ा और शिवहर सबसे छोटा जिला है।
बिहार का क्षेत्रफल
अगर बात करें बिहार के क्षेत्रफल की तो भारत का यह राज्य 94,163 वर्ग किलोमीटर के आसपास है।
बिहार की जनसंख्या
साल 2011 जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की कुल जनसंख्या 104,099,452 है, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 54,275,001 और महिलाओं की जनसंख्या 49,824,451 है। यह भारत देश की कुल जनसंख्या का 8.60 प्रतिशत है।
बिहार की भाषा
बिहार राज्य की सर्वाधिक भाषा भोजपुरी और हिंदी है, इस राज्य के अधिकांश लोग भोजपुरी भाषा का उपयोग करते है।
बिहार की सीमा से जुड़े राज्य
बिहार राज्य की सीमा भारत के 3 राज्यों से जुड़ी हुई है। दक्षिण से झारखंड, पश्चिम से उत्तर प्रदेश, और पूर्व से पश्चिम बंगाल। इसके साथ ही यह राज्य अपनी सीमा नेपाल राज्य के साथ भी सांझा करता है।
बिहार की राजधानी में यातायात सुविधाएं
बिहार की राजधानी पटना शहर के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग उपलब्ध है।
बिहार राज्य की राजधानी पटना के लिए अगर आप सड़क मार्ग का विकल्प चुनते है, तो बिहार राज्य या पड़ोसी राज्य के कई बड़े शहरों से सीधी बस सेवा उपलब्ध है, जिससे आप बड़े ही आराम से पटना शहर पहुंच सकते है, इसके साथ ही आप अपने वाहन से भी इस शहर तक आसानी से पहुंच सकते है।
पटना शहर तक पहुंचने के लिए रेल मार्ग भी आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। भारत देश के प्रमुख शहर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर आदि के रेलवे स्टेशन पटना शहर के रेलवे स्टेशनों से जुड़े हुए है।
अगर आप पटना शहर पहुंचने के लिए वायु मार्ग का विकल्प चुनते है तो इस राज्य में 4 प्रमुख हवाई अड्डा है, गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा, जोगबनी हवाई अड्डा और मुंगेर हवाई अड्डा। जहां से नियमित तौर पर वायु सेवाएं उपलब्ध है, आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी हवाई अड्डे से बिहार की राजधानी पटना पहुंच सकते है।
बिहार के पर्यटन स्थल
भारत का बिहार राज्य पर्यटन की दृष्टि से एक खूबसूरत राज्य है, इस राज्य में कई पर्यटन स्थल है। बौद्ध धर्म से जुडे पर्यटकों के लिए बिहार में कई मठ और तीर्थ स्थल मिलेंगे जो कि पर्यटकों की यात्रा को सफल और यादगार बनाते है। अगर आप इस राज्य में पर्यटन करने का सोच रहे हैं तो आपको पर्यटन स्थलों की जानकारी होनी चाहिए जो कि निम्न प्रकार से है।
- पटना:- बिहार राज्य का पटना शहर ऐतिहासिक और आकर्षित पर्यटन के रूप में जाना जाता है। इस शहर को जैन, हिंदुओं, सीखो और बौद्धों के तीर्थ स्थल का प्रवेश द्वार भी कहां जाता है।
यह शहर सिख धर्म के लिए काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है क्योंकि सिख धर्म के अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि पटना शहर ही थी। यहां का पटना साहिब गुरुद्वारा, पादरी की हवेली, तारामंडल, सचिवालय भवन आदि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जगह है।
- मधुबनी:- बिहार का मधुबनी शहर अपनी संस्कृति और कला के लिए जाना जाता है। यह एक प्राचीन शहर है जो की चित्र कला के लिए भी मशहूर है। झंझरपुर, जयनगर, कपिलेश्वरनाथ, सौराठ आदि यहां के पर्यटक स्थल है। इस शहर में आपको कई तरह की चित्र कला देखने को मिलेगी। सीतामढ़ी और सुपौल दोनों ही जगह मधुबनी में व्यापार के लिए उत्तम क्षेत्र है।
- बोधगया:- हम सभी जानते है कि बोधगया एक तीर्थ स्थल है जहां गौतम बुद्ध को महाबोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। तिब्बतियन मठ, महाबोधि मंदिर, अर्कियॉलजी म्यूजियम, पर्यटन की दृष्टि से बोधगया बिहार राज्य की सबसे अच्छी जगह है।
- नालंदा:- बिहार का नालंदा शहर नालंदा विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता है जो कि इस शहर का प्रमुख आकर्षण है। नालंदा विश्वविद्यालय भारत का पहला विश्वविद्यालय है जिसका अपना 800 साल पुराना इतिहास है।
बिहार का नालंदा शहर घूमने के लिए काफी बढ़िया है जो कि पर्यटकों को आकर्षित करता है। नालन्दा में पर्यटन के लिए ह्वेनसांग मेमोरियल, पावापुरी जल मंदिर, विश्व शांति स्तूप, पाण्डु पोखर जैसी मशहूर जगह है।
- मुंगेर:- मुंगेर बिहार राज्य का ऐतिहासिक, धार्मिक और पवित्र शहर है जोकि मिडलैंड के नाम से जाना जाता है, इस शहर के मंदिर पूरे भारत में मशहूर है। सीता कुण्ड, दिलावरपुर, कृष्ण वाटिका आदि शहर के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।
- वैशाली:- बिहार राज्य का वैशाली शहर काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है, क्योंकि ये धार्मिक जगह भगवान महावीर की जन्म नगरी है। इसी जगह में भगवान बुद्ध ने भी अपने जीवन के कुछ पल बिताए थे।
यह शहर बिहार राज्य का छोटा सा जिला है, ऐसा माना जाता है कि इस शहर का संबंध महाभारत काल से है क्योंकि वैशाली नाम राजा विशाल के नाम पर रखा गया था। कोरोनेशन टैंक, रामचाऊरा, अशोकन खंभा, कंदलपुर, विश्व शांति शिवालय आदि यहां के मुख्य पर्यटन स्थल है।
- भागलपुर:- भागलपुर शहर बिहार की सिल्क सिटी के नाम से मशहूर है जो कि गंगा नदी के दक्षिण पर बसा हुआ है। चम्पा नगर जैन मंदिर, गुरान बाबा की दरगाह, मां दुर्गा का मंदिर, संजय उद्यान पार्क, लाजपत नगर आदि यहां के पर्यटन स्थल है।
- मुजफ्फरपुर:- अगर बात करें बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर नगर की तो यह शहर लखनदेई और बागमती नदियों के पास बसा हुआ है। यह शहर लीची के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां का मुख्य पर्यटन स्थल बाबा गरीब नाथ मंदिर, लीची के बाग़, रामचंद्र साही संग्रहालय, जुब्बा सहानी पार्क, खुदीराम बोस मेमोरियल आदि है।
- हाजीपुर:– हाजीपुर शहर बिहार राज्य के प्रमुख शहरों में से एक है। इस शहर में जैन धर्म के अलावा हिंदू धर्म के भी कई मंदिर हैं जो कि भक्तों की आस्था का केंद्र बना है। महात्मा गांधी सेतु, वैशाली महोत्सव, नेपाली मंदिर, सोनपुर मेला आदि यहां के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
राजगीर:- बिहार राज्य का राजगीर शहर काफी ज्यादा खूबसूरत शहर है क्योंकि यहां पर आपको रहस्यमयी चट्टानी पहाड़ियां, खूबसूरत वादियाँ, घने हरे-भरे जंगल, गुफाएं और झरने देखने को मिलेंगे जो कि पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते है। अजातशत्रु किला, स्वर्ण भंडार, जीवककरम उद्यान, आदि यहां की प्रसिद्ध जगह है।
बिहार – FAQ
प्रश्न- बिहार की राजधानी का नाम क्या है?
उत्तर- पटना
प्रश्न- बिहार से कितने राज्य अलग हुए है?
उत्तर- दो राज्य ( उड़ीसा और झारखण्ड)
प्रश्न- बिहार राज्य कब बनाया गया था?
उत्तर- 22 मार्च 1912
प्रश्न- बिहार मे किसका जन्म हुआ?
उत्तर- गुरु गोविन्द सिंह
प्रश्न- बिहार के कुल जिलो की संख्या कितनी है?
उत्तर- 38
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख की सहायता से आपको बिहार की राजधानी कहाँ है (Bihar ki Rajdhani kaha hai) या बिहार की राजधानी क्या है (Bihar ki rajdhani kya hai) और इसके साथ यहाँ के सभी मुख्य दर्शनीय स्थल, बिहार राज्य का क्षेत्रफल, जनसंख्या व अन्य जानकारी दी है।
अगर आपको हमारा आज का यह लेख अच्छा लगा हो तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।