भारत में कुल कितने राज्य है | Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai

भारत एक विकासशील देश है और यह 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बनाकर है। भारत अपने संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन, भाईचारे, त्योहार, ग्रामीण वातावरण एवं रीति-रिवाजों के लिए दुनिया भर में मशहूर है और भारत की यही झलक उसे विश्व भर में मौजूद अन्य देशों से अलग करती है।

Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai
Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai

आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया में अपनी संस्कृति, समृद्धता और धर्मनिरपेक्षता के लिए पहचाने जाने वाले भारत में कुल कितने राज्य है(Bharat me kul kitne rajya hai) की संपूर्ण जानकारी देंगे।

भारत में कुल कितने राज्य है | Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai

पहले भारत में कुल 29 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे लेकिन वर्तमान मे यह 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हो गए है। भारत बहुत ही खुबसूरत देश है जिसकी सुन्दरता और प्रकृति देखने योग्य है।

तो अब आप जान चुके है कि भारत मे कुल कितने राज्य है अब हम आपको इन राज्यों और उनकी राजधानी के नाम बताते है:

राज्यराजधानी  
आंध्र प्रदेशअमरावती
अरुणाचल प्रदेशईटानगर
असमदिसपुर
हरियाणाचंडीगढ़
बिहारपटना
छत्तीसगढ़रायपुर
गोवापणजी
मणिपुरइंफाल
मिजोरमआइजोल
केरलतिरूवनंतपुरम
कर्नाटकबेंगलुरु
तमिलनाडुचेन्नई
तेलंगानाहैदराबाद
गुजरातगांधीनगर
हिमाचल प्रदेशशिमला
झारखंडरांची
मध्य प्रदेशभोपाल
महाराष्ट्रमुंबई
मेघालयशिलांग
नागालैंडकोहिमा
उड़ीसाभुवनेश्वर
पंजाबचंडीगढ़
राजस्थानजयपुर
सिक्किमगंगटोक
त्रिपुराअगरतला
उत्तर प्रदेशलखनऊ
उत्तराखंडदेहरादून
पश्चिम बंगालकोलकाता

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम इस प्रकार है:

केंद्र शासित प्रदेशराजधानी  
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर
दिल्लीनई दिल्ली
लक्षद्वीपकवरती
चंडीगढ़चंडीगढ़
पुदुचेरीपांडिचेरी
दमन और दीवदमन
जम्मू कश्मीरश्री नगर (गर्मी) जम्मू (सर्दी)
लद्दाखलेह

आइए अब हम बात करते है कि भारत मे कुल कितने राज्य है जिसके बारे में हम संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त करेंगे:

1.आंध्र प्रदेश -: भारत की आजादी के बाद सन 1956 में आंध्र से आंध्र प्रदेश राज्य का गठन किया गया था। यह भारत के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित है और जनसंख्या की दृष्टि से आंध्र प्रदेश भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश की राजधानी और इस राज्य का सबसे बड़ा शहर अमरावती है। आंध्र प्रदेश भारत का “धान का कटोरा” नाम से भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर 77% की फसल चावल उगाई जाती है तथा गन्ना, कपास, काली मिर्च, आम और तंबाकू भी मुख्य रूप से यहां की स्थानीय फ़सल है।

2. अरूणाचल प्रदेश -: अरुणाचल प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। अरुणाचल का अर्थ उगते हुए सूरज का पर्वत है। इसकी राजधानी ईटानगर है। इस प्रदेश की आम बोलचाल की भाषा हिंदी है। इस प्रदेश के लोग मुख्य रूप कृषि के माध्यम से जीवन यापन करते है। अरूणाचल प्रदेश में मुख्य रूप से झूम खेती की जाती है।

3. असम -: असम भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। असम की राजधानी दिसपुर है। इस राज्य में बोले जाने वाली भाषा असमिया और बोडो है। इस राज्य में मुख्य रूप से चित्रकारी प्रसिद्ध है और यह चित्र कला प्राचीन समय से चलती आ रही है।‌ असम मुख्य रूप से पारंपरिक शिल्प कला के लिए जाना जाता है और इस क्षेत्र में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।

4. हरियाणा -: हरियाणा भारत के उत्तर भारत क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का निवास स्थान माना जाता है। भारत की स्वतंत्रता के बाद 1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य का गठन किया गया था। यह राज्य मुख्य रूप से दूध के उत्पादन एवं खाद्य भंडारण के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र की आम बोलचाल भाषा हिंदी है।

5. बिहार -: बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। बिहार की राजधानी पटना है। जनसंख्या के आधार पर यह भारत का तीसरा बड़ा राज्य है। प्राचीन समय में बिहार शिक्षा केंद्रों, विशाल साम्राज्य एवं संस्कृति के गढ़ के रूप में प्रसिद्ध था। बिहार राज्य का अधिकतर भाग ग्रामीण है। यहां की आम बोलचाल की भाषा हिंदी और बिहारी है।

6. छत्तीसगढ़ -: छत्तीसगढ़ ऊपर नीचे चढ़ती उतरी पहाड़ियों एवं घने जंगलों से घिरा एक राज्य है जो भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी रायपुर है। यह राज्य पहले मध्य प्रदेश के अधीन तथा परंतु 1 नवम्बर 2000 से यह एकल राज्य घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ द्वारा बिजली और इस्पात पूरे भारत में उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां की आम बोलचाल भाषा हिंदी है।

7. गोवा -: गोवा भारत के दक्षिण भाग में स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। विश्व भर में गोवा अपने समुद्र तट तथा मनोरंजन के लिए जाना जाता है। प्राचीन काल में यह पुर्तगाल का निवास स्थान था। भारतीय संविधान के अनुसार 30 मई 1987 को इसका गठन किया गया था।

8. मणिपुर -: मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। इसकी राजधानी इंफाल है। यहां पर मिताई जनजाति के लोग घाटी क्षेत्र में रहते है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में नागा और कुकी जनजाति के लोग रहते है। यहां पर आम बोलचाल की स्थानीय भाषा मणिपुरी है। मणिपुर में मूल रूप से हथकरघा से बने उत्पाद साड़ी, शॉल, कवर, चादर, पर्दे, आधुनिक तथा पारंपरिक कपड़े एवं स्कार्फ विश्व भर में प्रसिद्ध है और यह मणिपुर की खास विशेषता को भी दर्शाते है।

9. मिजोरम -: मिजोरम भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी आइजोल है। इस राज्य की स्थापना 20 फरवरी 1987 को की गयी थी और यह अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक केंद्र के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा मिजोरम में बहुत सुंदर और ऊंचा वानतांग नामक जलप्रपात है।

10. केरल -: केरल भारत के दक्षिणी प्रांत में स्थित है। इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है और यहां की स्थानीय भाषा मलायलम है। केरल में हिंदू मुस्लिम और बड़ी संख्या में ईसाई निवास करते है।

भारतीय स्वतंत्रता के बाद 1 नवंबर 1956 को तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को जोड़ा गया और इसके फलस्वरूप केरल का गठन किया गया। केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक कला एवं बेहद ही सुंदर पर्यटन स्थल के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसलिए केरल को god’s own country यानि ईश्वर का अपना घर वाक्य से पुकारा जाता है।

11.  कनार्टक -: कर्नाटक भारत के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी बेंगलुरु है। भारतीय संविधान के आधार पर इसका गठन 1 नवंबर 1956 में किया गया था। मूल रूप से यहां पर कन्नड़ भाषा का प्रयोग किया जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संगीत एवं खानपान विश्व भर में पर्यटकों के लिहाज से प्रसिद्ध है।

12. तमिलनाडु -: तमिलनाडु भी भारत के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी चेन्नई है। यहां पर मूल रूप से तमिल भाषा का प्रयोग किया जाता है। यहाँ का मुख्य नृत्य भरतनाट्यम विश्व भर में प्रसिद्ध है तथा यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी देखने जैसी है।

13. तेलंगाना -: तेलंगाना भारत के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी हैदराबाद है। इसे आँध्रप्रदेश से अलग कर के 2 जून 2014 को नया राज्य बना दिया गया था। यहां पर मूल रूप से तेलुगु भाषा का प्रयोग किया जाता है।

14. गुजरात -: गुजरात भारत के पश्चिमी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी गांधीनगर है। गुजरात राज्य एवं भारत का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है। यहां पर मूल रूप से गुजराती भाषा तथा हिंदी का प्रयोग किया जाता है। अपनी संस्कृति, भाईचारे, खानपान एवं सुंदर पर्यटन स्थल तथा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म स्थल से यह पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

15. हिमाचल प्रदेश -: हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी राजधानी शिमला है। यह भारत के ठंडे प्रदेशों में से एक है और इसे देवभूमि भी कहा जाता है। भारतीय संविधान के अनुसार इसका गठन 25 जनवरी 1971 में हुआ था। यहां पर मूल रूप से हिमाचली और हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है।

16. झारखंड -: 15 नवंबर सन् 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर एक नया राज्य का निर्माण किया गया जिसे झारखंड का नाम दिया गया। झारखंड की राजधानी रांची है और इस राज्य का सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है।

17. मध्य प्रदेश -: मध्य प्रदेश भारत के मध्य भाग में स्थित है, जिसका गठन 1 नवम्बर 2000 को किया गया था। इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश खनिज संसाधनों का मुख्य स्रोत है और यहां पर हीरे और तांबे का भंडारण उपलब्ध है। पर्यटन स्थल के लिहाज से यह पर्यटकों में काफी प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में मूल रूप से हिंदी और सिंधी भाषा का प्रयोग किया जाता है।

18. महाराष्ट्र -: महाराष्ट्र भारत के दक्षिण मध्य भाग में स्थित है और इसकी राजधानी मुंबई है। यह राज्य एक धन संपन्न एवं समृद्ध राज्य कहलाता है। यहां मराठी भाषा का प्रयोग मूल रूप से किया जाता है। यहां के लाइफस्टाइल, पर्यटन स्थल एवं हिंदी सिनेमा का बड़ा भाग विश्व भर में प्रसिद्ध है।

19. मेघालय -: मेघालय भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। इसकी राजधानी शिलांग है। मेघालय का अर्थ मेघ यानि बादलों का घर है। इतिहास में मेघालय असम का ही भाग था परंतु 25 जनवरी 1972 को असम राज्य के खांसी, गारो एवं जैनितया को अलग कर नया राज्य मेघालय स्थापित किया गया। यहां की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।

20. नागालैंड -: नागालैंड भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी कोहिमा है। इस राज्य का गठन 1 दिसंबर 1963 को किया गया था। नागालैंड राज्य में लगभग 16 जनजातियां निवास करती हैं। यहां की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यहाँ पर पाई जाने वाली विभिन्न जनजातियां अपने रहन-सहन, रीति-रिवाज तथा पोशाक एवं संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

21. उड़ीसा -: उड़ीसा भारत के पूर्वी तटीय भाग में स्थित है। इस राज्य की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी। इसकी राजधानी भुवनेश्वर है। यहां पर मूल रूप से ओड़िया भाषा प्रयोग में लाई जाती है और यह राज्य के आधिकारिक भाषा भी है।

22. पंजाब -: पंजाब भारत के उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 में की गई थी। पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है और जीवनयापन का हिस्सा भी। यहां पर मुख्य रूप से गेहूं की फसल उगाई जाती है और यहाँ की स्थानीय भाषा पंजाबी है।

23. राजस्थान -: राजस्थान क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह भारत के गर्म प्रदेशों में से एक है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को किया गया था और इसकी राजधानी जयपुर है, जिसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर मुख्य रूप से स्थानीय भाषा राजस्थानी बोली जाती है और हिंदी का प्रयोग भी किया जाता है।

24. सिक्किम -: सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। यह एक पर्वतीय राज्य है और इसकी स्थापना 10 अप्रैल 1975 में हुई थी। सिक्किम की राजधानी गंगटोक है, जोकि इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यहां पर मिश्रित भाषा का प्रयोग किया जाता है जैसे अंग्रेजी, गोर्सा खस भाषा, लेपचा, भूटिया आदि। यह प्राकृतिक सुंदरता वाला पर्वतीय क्षेत्र है तथा यहां के लोग सभी हिंदू त्योहार जैसे दीपावली और दशहरा आदि मनाते है।

25. त्रिपुरा -: त्रिपुरा भारत के उत्तर पूर्वी सीमा पर स्थित है। इस राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 में किया गया था। इस राज्य की राजधानी अगरतला है। यह भारत के तीसरे सबसे छोटे राज्य के रूप में जाना जाता है। यहां पर मुख्य रूप से बंगाली और त्रिपुरी भाषा का प्रयोग किया जाता है।

26. उत्तर प्रदेश -: उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना 24 जनवरी 1950 में हुई थी। यह जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी राजधानी जयपुर है और इस राज्य का सबसे बड़ा शहर कानपुर है। उत्तर प्रदेश मूल रूप से हिंदी भाषा का जन्म स्थान है।

27. उत्तराखंड -: उत्तराखंड भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और इस राज्य की स्थापना 9 नवंबर सन् 2000 में हुई थी। पहले इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था परन्तु बाद मे नाम बदल दिया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। यहां पर मुख्य रूप से संस्कृत एवं हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है और आम बोलचाल के लिए गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी बोली जाती है।

28. पश्चिम बंगाल -: पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी कोलकाता है। यहां के आधिकारिक एवं स्थानीय भाषा बंगाली है। इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को किया गया था। पश्चिम बंगाल नृत्य, संस्कृति एवं मिष्ठान के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

राज्यों के बारे मे पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर

1. भारत मे कुल कितने राज्य है?

Ans. भारत मे कुल 28 राज्य है

2. भारत के केंद्र शासित प्रदेश कितने है?

Ans. 8 केंद्र शासित प्रदेश

3. भारत मे पहले कितने राज्य हुआ करते थे?

Ans. 29 राज्य

4. भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?

Ans. गोवा (क्षेत्रफल की दृष्टि से)

5. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?

Ans. राजस्थान (क्षेत्रफल की दृष्टि से)

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको भारत में कुल कितने राज्य है 2021(Bharat me kul kitne rajya hai 2021) इसकी जानकारी दी तथा साथ ही इन राज्यों की राजधानी के बारे में भी बताया। हमारे आर्टिकल से आपको प्रत्येक राज्य की संक्षिप्त जानकारी जरूर प्राप्त हुई होगी।आपके मन मे कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये हमसे पूछ सकते है।

Leave a Reply