अक्सर ही प्रतियोगिता परीक्षाओं में आपसे भारत के पडोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी (Bharat ke padosi desho ke naam aur unki Rajdhani) के बारे में पूछा जाता है और साथ ही पड़ोसी देशों की राजधानी और मुद्राओं के बारे में भी पूछा जाता हैं। ये विषय जनरल अवेयरनेस सेक्शन में स्टैटिक अवेयरनेस के अंतर्गत आता है, जिसका ज्ञान सभी व्यक्ति और सभी छात्रों को होना अनिवार्य है।
भारत विविधताओं से भरपूर देश है, वही भारत दक्षिण एशिया का देश है जिसे अधिकारिक तौर पर रिपब्लिक ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। भारत कुल 32,87263 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है, भौगोलिक दृष्टिकोण से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, और अगर जनसंख्या की दृष्टिकोण से देखें तो भारत चाइना के बाद दूसरे स्थान पर है।

भारत देश की कुल भूमि रेखा 15200 वर्ग किलोमीटर है और सभी द्वीप क्षेत्रों को मिलाकर तटीय सीमा की लंबाई 7516.6 वर्ग किलोमीटर की है। भारत देश कुल 7 देशों के साथ बाउंड्री लाइन सांझा करता है, और दो देशों के साथ जलीय सीमा शेयर करता है। इंडिया सबसे बड़ी बाउंड्री लाइन बांग्लादेश के साथ सांझा करता है, जो 4096 किलोमीटर की है।
आज के इस लेख में भारत के पडोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी (Bharat ke padosi desho ke naam aur unki Rajdhani)और साथ ही पड़ोसी देशों के बारे में अन्य जानकारी भी आप के साथ सांझा करेंगे अगर आप भी इस टॉपिक को अच्छे से पढ़ना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार होगा।
भारत के पडोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी – Bharat ke padosi desho ke naam aur unki Rajdhani
क्रम संख्या | भारत के पड़ोसी देश | मुद्रा | राजधानी |
01 | पाकिस्तान | पाकिस्तानी रुपिया | इस्लामाबाद |
02 | अफगानिस्तान | अफगानी | काबुल |
03 | चीन | रॅन्मिन्बी, युआन | बिजिंग |
04 | नेपाल | नेपाली रुपिया | काठमांडू |
05 | भूटान | भूटानी नेगुल्ट्रम | थिम्पु |
06 | बांग्लादेश | टाका | ढाका |
07 | म्यांमार | क्यात | नाएप्यीडॉ |
08 | श्रीलंका | श्रीलंकाई रुपिया | जयवर्धनेपुरा कोट्टे, कोलंबो |
09 | मालदीप | मालदीवियन रूफिया | माले |
पाकिस्तान:
पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित है, भारत पाकिस्तान के साथ चार राज्यों से सीमा लगाता है जो कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर है, पाकिस्तान देश की कुल भूमि सीमा 7,96,095 वर्ग किलोमीटर है इसके अलावा पाकिस्तान की जनसंख्या 22 करोड़ के इर्द-गिर्द है।
पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है, पार्टीशन से पहले भारत और पाकिस्तान एक हुआ करते थे। 14 अगस्त 1947 ईस्वी को पाकिस्तान भारत देश से अलग हुआ, इस देश की मुख्य भाषा उर्दू, सिंधी, पंजाबी आदि है। पाकिस्तान देश के दक्षिण में अरब सागर है वही इस देश का सबसे बड़ा शहर कराची है, इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल फील्ड हॉकी है।
अफगानिस्तान:
अफगानिस्तान सेंट्रल और साउथ एशिया के बीच में स्थित है। कश्मीर में भारत देश अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर की बाउंड्री लाइन शेयर करता है। अफगानिस्तान देश की कुल भूमि सीमा 6,52,230 वर्ग किलोमीटर है इसके अलावा इस देश की जनसंख्या 3 करोड़ है।
अफगानिस्तान की मुख्य भाषा दारी और पश्तो है, ये देश अपना स्वतंत्रता दिवस 19 अगस्त को मनाता है। इस देश का राष्ट्रीय खेल बुजकसी है, इसके अलावा इस देश में लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं, इसके साथ ही ये देश सूती वस्त्र, कालीन, गर्म वस्त्र और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में अफगानिस्तान देश काफी ज्यादा चर्चा में था, क्योंकि तालिबान इस देश में अपना शासन चलाना चाहता था।
चीन:
चीन देश पूर्वी एशिया में स्थित है। आधिकारिक तौर पर चीन देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना है। चीन देश में सिंगल पार्टी सिस्टम शासन की प्रणाली चलती है और उसे कमुनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना लीड करती है। भारत चीन के साथ पांच राज्यों से बाउंड्री लाइन सांझा करता है जो कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश है।
भौगोलिक दृष्टिकोण से चीन विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है और अगर जनसंख्या के दृष्टिकोण से देखें तो पहला सबसे बड़ा देश है। भारत देश चीन के साथ 4056 किलोमीटर की बाउंड्री लाइन साझा करता है ये देश अपना स्वतंत्रता दिवस 1 अक्टूबर को मनाता है, इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल टेबल टेनिस है और यहां की प्रमुख भाषा मंदारिन है।
आपको बता दे चीन और भारत के बीच बॉर्डर विवाद चलता ही रहता है और हर दिन दोनों देशों की सेनाओं के बीच मुठभेड़ होती रहती है।
नेपाल:
नेपाल देश दक्षिण एशिया में बसा हुआ है, और यह भूमि आबद्ध देश है। नेपाल के साथ भारत पांच राज्यों उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल और सिक्किम के साथ 1850 किलोमीटर की बाउंड्री लाइन सांझा करता है। इसके अलावा विश्व का सबसे बड़ा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है जिसकी लंबाई 8848 मीटर है।
नेपाल देश 25 सितंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस देश में 2 करोड़ 90 लाख लोगों की आबादी है, विश्व को अहिंसा और ज्ञान का मार्ग दिखाने वाले और बुद्ध धर्म की शुरुआत करने वाले व्यक्ति गौतम बुध का जन्म नेपाल के लुंबिनी शहर में हुआ था, नेपाल के ज्यादातर नागरिक हिंदू धर्म को ही मानते हैं और इस देश की मुख्य भाषा नेपाली है इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।
भूटान:
हिमालय पर्वत के पूर्व तथा भारत और चीन के बीच भूटान देश स्थित है। ये देश अपना स्वतंत्रता दिवस 17 अक्टूबर को मनाता है। इस देश की जनसंख्या 8 लाख है। भारत के कुल चार राज्यों वेस्ट बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम के साथ 700 किलोमीटर की बाउंड्री लाइन शेयर करता है।
भूटान देश में संवैधानिक राजतंत्र शासन प्रणाली है, इस देश के लोग बौद्ध धर्म को मानते है। यह देश सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से तिब्बत से जुड़ा हुआ है और इस देश की मुख्य भाषा जोङखा है, इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल तीर बाजी है।
बांग्लादेश:
बांग्लादेश भारत के पूर्व में बसा हुआ है, इस देश को आधिकारिक रूप से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश कहा जाता है। बांग्लादेश शुरुआत में पाकिस्तान का ही हिस्सा था जो कि पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था मगर लिबरेशन वॉर के बाद बांग्लादेश को 1971 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई तब से बांग्लादेश 26 मार्च को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
भारत के कुल 4 राज्यों मिजोरम, असम, त्रिपुरा और मेघालय के साथ बाउंड्री लाइन शेयर करता है, इसके अलावा बांग्लादेश दुनिया का आठवां सबसे बड़ा जनसंख्यो वाला देश है। इस देश की मुख्य भाषा बांग्ला है और इस देश की अर्थव्यवस्था टेक्सटाइल, जूट, चाय, गारमेंट्स, कॉटन आदि के उत्पादन पर निर्भर करती , इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।
म्यांमार:
म्यांमार दक्षिण एशिया में बसा हुआ है, इस देश का पुराना नाम बर्मा है और इस देश की जनसंख्या लगभग 5 करोड़ 40 लाख की है। साल 1936 में म्यांमार भारत देश से अलग होकर एक नया देश बना था, इस देश का कुल क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किलोमीटर है।
इस देश को आधिकारिक रूप से द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन भी कहा जाता है। भारत देश के कुल चार राज्यो मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के साथ 1643 किलोमीटर की बाउंड्री लाइन शेयर करता है। राज्य का प्रमुख इस देश का राष्ट्रपति होता है इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल चीन लोन है और देश की प्रमुख भाषा बर्मी है।
श्रीलंका:
श्रीलंका दक्षिण एशिया तथा हिंद महासागर में स्थित आईलैंड देश है। आधिकारिक तौर से इस देश को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका भी कहा जाता है। ये देश भारत के साथ जलीय सीमा लगाता है और इस देश की आबादी 2 करोड़ 20 लाख की है।
म्यांमार की खाड़ी तथा पाक जलडमरूमध्य म्यांमार को भारत देश से अलग करता है, श्रीलंका द्वीप देश होने के कारण कई लोगों को पसंद आता है क्योंकि यह एक अच्छा पर्यटन स्थल है, इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।
मालदीव:
मालदीव दक्षिण पश्चिम में स्थित द्वीप राष्ट्र है आधिकारिक तौर पर इस देश को रिपब्लिक ऑफ मालदीव भी कहा जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश बाकी सभी अन्य देशों से बहुत ही छोटा है, इस देश का कुल क्षेत्रफल 268 वर्ग किलोमीटर है।
इस देश में 1000 से भी अधिक कोरल आईलैंड है, ये देश कुल 1190 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना है, इसके अलावा इस देश की जनसंख्या 5 लाख 57 हजार के आसपास है। ये देश टूरिज्म के लिए जाना जाता है यहां तक इस देश की अर्थव्यवस्था टूरिज्म और फिशिंग पर निर्भर करती है, इसके अलावा इस देश का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है और राष्ट्र की मुख्य भाषा दिवेही और महल है।
भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध
भारत देश के पड़ोसी देशों के साथ राजनयिक संबंध के साथ-साथ परंपरा और संस्कृत से जुड़े ऐतिहासिक संबंध भी हैं। भारत का सबसे अच्छा संबंध नेपाल देश के साथ है भारत ने सभी पड़ोसी देशों में अच्छे निवेश किए और विदेश नीति में काफी सुधार किया है और ठीक उसी तरह से चीन देश ने भी भारत में काफी निवेश किया है। व्यापार के दृष्टिकोण से भारत और पाकिस्तान का संबंध बहुत अच्छा नहीं है।
पाकिस्तान और चीन देश के साथ भारत के विवाद काफी ज्यादा है, और कभी-कभी विवाद का असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलता है, हालांकि भारत देश ने कभी भी विवाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं उठाया लेकिन चीन और पाकिस्तान देशों के द्वारा ऐसा कई बार हुआ है कि मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आ जाता है, इसके साथ ही भारत देश पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंध को अच्छा करने में लगा रहता है।
FAQs – कुछ प्रश्न और उत्तर
1: म्यांमार और भारत देश के बीच कौनसी रेखा हैं?
इंडिया-म्यांमार बैरियर रेखा हैं।
2: भारत देश के दक्षिण में कौन सा देश बसा है?
भारत के दक्षिण में मालदीव और श्रीलंका देश बसा हुआ है।
3: पाकिस्तान और अफगानिस्तान को कौन सी रेखा अलग करती है?
डूरंड रेखा पाकिस्तान को अफगानिस्तान से अलग करती है।
4: भारत और पाकिस्तान को कौन सी रेखा अलग करती है?
रैडक्लिफ़ रेखा भारत और पाकिस्तान को अलग करती है।
5: भारत किन दो देशों के साथ जलीय सीमा लगाता है?
मालदीव और श्रीलंका।
6: रेडक्लिफ रेखा को कब बनाया गया?
17 अगस्त 1947 को भारत और पाकिस्तान के बीच रेखा बनाई गई।
निष्कर्ष
इस लेख के जरिए हमने आपको भारत के पडोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी (Bharat ke padosi desho ke naam aur unki Rajdhani) बताएं और इसके साथ ही पड़ोसी देशों से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस लेख को लाइक और शेयर करें इसके साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको यह लेख कैसा लगा।