आज के आर्टिकल मे आप जानेंगे कि Bharat ka kshetrafal kitna hai 2022 मे। भारत अलग-अलग संस्कृतियों वाला देश है और अपनी इस संस्कृति के कारण यह विश्वभर मे प्रशिद्ध है। हमारा देश सभी को मिलजुल कर एक साथ रहना सिखाता है।
भारत देश ने ब्रिटिश साम्राज्य को तो देखा ही इससे पहले भी दूसरे साम्राज्य को देखा और सदैव अपनी विरासत को बचा कर रखा। भारत की विश्व मे एक खास भूमिका है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से एक विशाल देश है।

जब भारत का विभाजन नहीं हुआ था तब यह क्षेत्रफल मे बहुत ही बड़ा देश हुआ करता था लेकिन अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, मालदीव के अलग देश बनने और चीन के द्वारा हमारे देश के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा करने से इसका क्षेत्रफल कम हो गया।
अब आप यह सोच रहे होगे कि वर्तमान मे भारत का क्षेत्रफल कितना है? तो हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे जिससे आपके मन कि दुविधा ख़तम हो जाये इसके साथ ही भारत के अन्य राज्यों के क्षेत्रफल के बारे मे भी बताएँगे, तो चलिए जानते है कि इस समय Bharat ka kshetrafal kitna hai 2022 मे।
भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है 2021 में – Bharat ka kshetrafal kitna hai
भारत की सीमा की शुरुआत हिमालय से होकर दक्षिण के घने और विशाल वर्षा वन तक है। भारत का क्षेत्रफल 3.287 मिलियन किलोमीटर स्क्वायर यानि 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है। यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है।
इसकी पश्चिम से लेकर पूर्व तक लंबाई 2,933 किलोमीटर है और दक्षिण से लेकर उत्तर तक लंबाई 3214 किलोमीटर है। अगर समुद्र तट से भारत की लंबाई की बात की जाए तो वह 15,300 किलोमीटर है।
भारत का क्षेत्रफल कितना प्रतिशत है?
भारत के क्षेत्रफलकी तुलना अगर विश्व के क्षेत्रफल से की जाए तो यह 2.4% है।
भारत के सभी राज्यों के क्षेत्रफल
भारत के क्षेत्रफल के बारे मे हम सभी जान गए तो अब भारत के राज्यों के क्षेत्रफल के बारे मे जानते है:-
राज्यों के नाम | क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर |
राजस्थान (Rajasthan) | 342239 |
मध्य प्रदेश (Madhyapradsh) | 308,252 |
तमिल नाडु (Tamilnadu) | 130,060 |
दिल्ली (Delhi) | 1483 |
उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) | 240,928 |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | 307,713 |
उड़ीसा (Odisa) | 155,707 |
आंध्र प्रदेश (Andhrapradesh) | 162,968 |
छत्तीसगढ़ (Chattishgarh) | 135,192 |
हिमाचल प्रदेश (Himachalpradesh) | 55,673 |
केरल (Kerala) | 38,863 |
कर्नाटका (Karnatka) | 191,796 |
गुजरात (Gujrat) | 196,024 |
तेलंगाना (Telangana) | 114,840 |
पंजाब (Punjab) | 50,362 |
हरियाणा (Hariyana) | 44,212 |
बिहार (Bihar) | 94,164 |
वेस्ट बंगाल (Westbengal) | 88,752 |
उत्तराखंड (Uttrakhand) | 53,483 |
झारखंड (Jharkhand) | 79,700 |
मेघालय (Meghalaya) | 22,421 |
अरुणाचल प्रदेश (Arunanchal pradesh) | 83,743 |
असम (Assam) | 78,438 |
त्रिपुरा (Tripura) | 10,486 |
मिजोरम (Mijoram) | 21,081 |
नागालैंड (Nagaland) | 16,579 |
मणिपुर (Manipur) | 22,327 |
लक्षद्वीप (Lakshadvip) | 32 |
सिक्किम (Sikkim) | 7096 |
गोआ (Goa) | 3702 |
- ये भी पढ़े: भारत में कुल कितने राज्य है? पूरी जानकारी
विश्व के 10 सबसे बड़े देशो के नाम क्षेत्रफल के अनुसार
आप भारत के सभी राज्यों के क्षेत्रफल के बारे मे तो जान ही गए है तो चलिए अब विश्व के 10 सबसे बड़े देशो के बारे मे जानते है:-
देश का नाम | क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर |
रूस | 17,075,400 |
कनाडा | 9,984,670 |
संयुक्त राज्य अमरीका | 9,826,675 |
चीन | 9,598,094 |
ब्राज़ील | 8,514,877 |
ऑस्ट्रेलिया | 7,617,930 |
भारत | 3,287,263 |
अर्जेंटीना | 2,766,890 |
कज़ाख़िस्तान | 2,724,900 |
अल्जीरिया | 2,381,741 |
जनसंख्या के आधार पर भारत का विश्व में क्या स्थान है?
जनसंख्या के आधार पर अगर भारत के स्थान की बात की जाए तो यह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। इस समय भारत की कुल आबादी 1 अरब 38 करोड़ है। यहां की जनसंख्या प्रत्येक 10 साल में 17.64% की दर से बढ़ती जा रही है परन्तु यह पहले 10 साल में 21.54% के आसपास हुआ करती थी।
भारत की स्थिति एवं सीमा
विश्व में भारत भौगोलिक दृष्टि के अनुसार सातवां सबसे बड़ा और जनसंख्या के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। भारत की सीमा पूर्व में बांग्लादेश और मयन्मार, पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तथा उत्तर पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान से मिलती है।
भारत की सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश से मिलती हैं जो कि 4096.70 किलोमीटर है और सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से मिलती है जो कि 106 किलोमीटर है।
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत स्थित है जो कि भारत का सुरक्षा कवच माना जाता है। हिमालय का कुछ भाग नेपाल में भी पड़ता है जिसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है और दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी पड़ती है। भारत के पश्चिम में अरब सागर स्थित है।
भारत को शांति एवं संप्रभुता का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यहां पर सभी धर्मों को एक समान समझकर उनका आदर किया जाता है। यहां हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी भाई भाई हैं। यहां का संविधान धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र पर आधारित है।
यहां पर विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं इसलिए भारत में विभिन्न प्रकार की संस्कृति देखने को मिलती है जो कि सैलानियों के आकर्षण का शुरू से ही केंद्र रहा है। यहां की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना गया है। लेकिन भारत के सामने अभी भी गरीबी, अपर्याप्त सुविधाएं, आतंकवाद, कुपोषण जैसी चुनौतियां हैं जिन्हें ख़तम करने के लिए हमारा देश लगातार प्रयास कर रहा है।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
भारत देश को विश्व में एकता का प्रतीक माना जाता है। यहां का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ है जिस पर उल्लेखित है कि दुश्मनों को भी क्षमा करना सीखें। वही हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। वैसे तो भारत को शांति प्रिय देश माना जाता है लेकिन यहां पर विभिन्न धर्म और संप्रदाय होने के कारण कभी-कभी विद्वेष उत्पन्न हो जाता है फिर भी भारत सदैव एकता का ही संदेश देता है।
भारत से जुड़े प्रश्न और उन के उत्तर – FAQ
Q. भारत का कुल कितना क्षेत्रफल है?
Ans. 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर
Q. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल की तुलना मे कितना प्रतिशत है?
Ans. 2.4%
Q. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा स्थान है?
Ans. सातवां स्थान
Q. भारत का जनसंख्या के आधार पर क्या सा स्थान है?
Ans. दूसरा स्थान
Q. दुनिया में कुल कितने देश हैं?
Ans. 251
निष्कर्ष
आज हमने इस आर्टिकल की मदद से आपको भारत का क्षेत्रफल कितना है 2022 मे (Bharat ka kshetrafal kitna hai) और इससे जुड़ी अन्य सभी जानकारी देने की कोशिश की है। हमारी पोस्ट मे कोई त्रुटी हो तो हमे जरुर बताये हम उसे अपडेट करेंगे।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।