आज के आर्टिकल में हम आपको AM और PM मीनिंग इन हिंदी (AM aur PM meaning in hindi)के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। आप सभी ने अक्सर देखा होगा की सुबह और शाम के समय का पता लगाने के लिए हम उसके आगे AM और PM शब्द का प्रयोग करते हैं।
लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है हम हमेशा AM और PM का प्रयोग क्यों करते हैं इसके अलावा किसी दूसरे शब्दों का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता।

कहा जाता है कि घड़ी मनुष्य के आरंभिक अविष्कारों में से एक है। यह शब्द डच, उत्तर फ्रांसिसी और मध्यकालीन लैटिन के क्लेगन और क्लोक्का से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है “घंटी”। इसे दिन और रात के समय को जाने के लिए बनाया गया था और इसी के कुछ समय पश्चात AM और PM शब्दों की शुरुआत हुई ताकि सुबह और रात के समय का सही पता लगाया जा सके।
AM aur PM meaning in hindi
इन सब बातों को देखते हुए हमारे दिमाग में भी कभी ना कभी यह सवाल उठाता ही है कि आखिर AM और PM मीनिंग इन हिंदी (AM aur PM meaning in hindi) क्या है? AM और PM का फुल फॉर्म क्या है? यह किस भाषा के शब्द है? तो आज के आर्टिकल में हम आपको AM और PM meaning in hindi और इससे जुड़ी अन्य बातें बताएंगे।
AM और PM का इतिहास
जब हमारे पास समय देखने के लिए कोई घड़ी नहीं थी तब दिन को दो बराबर हिस्सों में बांटा जाता था। पहला हिस्सा वह था जिसमे सूर्य की दिशा को देखकर सुबह और दोपहर के समय की पहचान की जाती थी। वही शाम और रात के समय के लिए चांद की दिशा को देखकर समय का अंदाजा लगाया जाता था।
धीरे धीरे समय बदलने के साथ यह प्रणाली भी बदल गई और इसे 12 घंटे में बांट दिया गया। यह समय अर्धरात्रि 12:00 बजे से शुरू होकर दोपहर के 12:00 बजे खत्म होता था। इस समय प्रणाली का उपयोग प्राचीन मिस्र के लोग किया करते थे।
AM मीनिंग इन हिंदी
AM का अंग्रेजी में अर्थ है- Before Noon और इसका हिंदी में अर्थ है “दोपहर से पहले”। AM अंग्रेजी का शब्द नहीं है इसलिए आपको किसी भी अंग्रेजी डिक्शनरी में नहीं मिलेगा। यह लैटिन भाषा का शब्द है।
AM full form in Hindi
AM का मीनिंग तो आप जान गए तो चलिए अब जानते कि AM का फुल फॉर्म क्या होता है?
AM का फुल फॉर्म Ante Meridiem है।
AM कब होता है?
दोपहर से पहले का समय Ante Meridiem कहलाता है इसलिए हम उस समय के साथ AM शब्द का प्रयोग करते हैं। जैसे 9am, 11am
आपने अगर ध्यान दिया होगा तो आपको रात के 12:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक अपनी घड़ी में AM लिखा दिखाई देता है।
AM के दूसरे फुल फॉर्म
जिस प्रकार AM का फुल फॉर्मAnte Meridiem है उसी प्रकार दूसरे फुल फॉर्म भी है जो इस प्रकार है:-
- Amazing Man
- Assistant Manager
- Account Manager
- Amplitude Modulated
- Amplitude Modulation
PM मीनिंग इन हिंदी
PM भी अंग्रेजी भाषा का शब्द ना होकर लैटिन भाषा का ही शब्द है। इसका अंग्रेजी में अर्थ after noon होता है और हिंदी में दोपहर के बाद का समय या मध्याह्न भी कहते हैं। जैसे- 12PM, 2PM
PM full form in Hindi
अब हम आपको बताते है कि PM का फुल फॉर्म क्या होता है?
PM का फुल फॉर्म Post Meridiem है।
PM कब होता है?
दोपहर के बाद का समय Post Meridiem कहलाता है इसलिए हम उस समय के साथ PM शब्द का प्रयोग करते हैं। जैसे 5pm, 10pm
आप अगर ध्यान दे तो आपको दोपहर के 12:00 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे तक आपको अपनी घड़ी में PM लिखा दिखाई देता है।
PM के दूसरे फुल फॉर्म
हम सब जानते है कि किसी भी शब्द का सिर्फ एक फुल फॉर्म नहीं होता है उसी प्रकार PM का Post Meridiem के अलावा दूसरे फुल फॉर्म भी है जो इस प्रकार है:-
- Project Management
- Poor Man
- Planning Meeting
- Personal Media
- Perfect Man
- Private Message
- Prime Minister
- Phase Modulation
- Presentation Manager
- Product Manager
- Polarization Maintaining
- Physical Memory
- Prototype Model
किस देश में AM और PM सिस्टम है?
हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे समय को 12 और 24 घंटे वाली प्रणाली में बांटा गया है। लेकिन अधिकतर देशों में 12 घंटे वाली प्रणाली का प्रयोग ही बोलने व लिखने के लिए किया जाता है।
ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रहे देश जैसे भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड किंग्डम आदि में 12 घंटे वाली प्रणाली प्रयोग में लाई जाती है। इसके अलावा मैक्सिको, मलेशिया, फिलीपींस और मिस्र में भी AM और PM सिस्टम को ही इस्तेमाल किया जाता है।
AM और PM का महत्व
हमारे जीवन में AM और PM का बहुत महत्व है क्योंकि इनके बिना हम समय की सही जानकारी का पता नहीं लगा सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोगों को AM और PM का ज्ञान नहीं होता है इसलिए वह नहीं समझ पाते कि उनसे सुबह के समय के बारे में बात की जा रही है या दोपहर के समय के बारे में।
मान लीजिए आपको अपने दोस्त से मिलना है और आपकी उससे कॉल पर बात होती है तब आप उसे कहेंगे कि मैं तुमसे कल 9:00 बजे मिलूंगा। तो आपका दोस्त इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि आप सुबह 9:00 बजे मिलने के लिए कह रहे हैं या शाम के 9:00 बजे।
लेकिन जब आप उनसे कहेंगे कि मैं कल 9 a.m. या 9 p.m. पर तुमसे मिलूंगा तो वह तुरंत समझ जाएंगे कि आप किस समय मिलने की बात कर रहे हैं।
AM और PM से हानि
जब 12 Am और 12 pm की बात की जाती है तो कभी-कभी कन्फ्यूजन पैदा हो जाती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि 12 a.m. की जगह 12 midnight और 12 p.m. की जगह 12 noon का इस्तेमाल करना चाहिए। इस परेशानी से बचने के लिए एयरलाइंस और इंश्योरेंस कंपनियां हमेशा 12:01 a.m. का इस्तेमाल करती हैं।
AM, PM के बारे मे पूछे जाने वाले सवाल और जवाब – FAQ
सवाल. A.M. का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब. Ante Meridiem
सवाल. P.M.का फुल फॉर्म क्या है?
जवाब. Post Meridiem
सवाल. AM का क्या अर्थ है?
जवाब. Before Noon
सवाल. PM का क्या अर्थ है?
जवाब. After noon
सवाल. AM और PM मे क्या फर्क है?
जवाब. रात 12 बजे से दिन के 12 बजे के बीच का समय AM कहलाता है और रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय PM कहलाता है
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख की मदद से आपको AM और PM मीनिंग इन हिंदी (AM aur PM meaning in hindi) क्या है? AM और PM का फुल फॉर्म क्या है? यह किस भाषा के शब्द है? और इनसे से जुड़ी अन्य सभी जानकारी देने की कोशिश की है।
अगर आपको ये लेख पसंद आया तो इस लेख को दोस्तों के बीच शेयर करें और कमेंट में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।